
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष होने के अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ ने विकास भवन सभागार मे प्रेस वार्ता किया। प्रेस प्रतिनिधियो से मुखातिब होते हुए उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला।
उन्होने बताया कि जनपद में रु. 208.85 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य कराया गया। 9.99 करोड की लागत से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग कालेज की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौडीकरण एवं पुर्ननिर्माण का कार्य कराया गया। जनपद में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके निर्माण के बाद एन एच.-29 व एन.एच.-19 से सीधे जुड जाएगें। इस प्रोजेक्ट में गंगा नदी के ऊपर रेलकम रोड ब्रिज बनाया गया है। जनपद में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत 35 किमी. एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। एन.एच-124डी के अन्तर्गत सैदपुर-सादात मरदह के चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनपद के विकास खण्ड-जमानियाँ के गहमर में रू. 9.44 करोड की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण रु. 152.83 करोड की लागत से 01 नग सीवरेज, सीवेज ट्रीटमेंट एण्ड डिस्पोजल फार गाजीपुर सिटी (21एम.एल.डी.) का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 465110 कृषकों को रू. 1797.14 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया। पी.एम. कुसुम योजनान्तर्गत अब तक 873 कृषकों को लाभान्वित किया जा चुका है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत 351 हेक्टेयर में बागवानी (फलदार वृक्ष), सागभॉजी, मसाला एवं पुष्प खेती अनुमन्य अनुदान की धनराशि से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत 14 कृषकों को ड्रिप सिस्टम, 73 कृषकों को मिनी स्प्रिंकलर एवं 328 कृषकों को पोर्टेबल स्प्रिंकलर उपलब्ध कराए गए। राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत 169160 लाभार्थियों को रू.15291.08 लाख की धनराशि से पेंशन प्रदान किया गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 627 लाभार्थियो को लाभान्वित करने हेतु अनुमोदित किया गया है। शादी अनुदान योजनान्तर्गत 2580 लाभार्थियों के सापेक्ष 2477 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, शेष प्रगति पर। दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत 24040 दिव्यांगों को पेंशन प्रदान की जा रही है। दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत 18 दिव्यांगों को ऋण प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड योजनान्तर्गत 1496242 लक्ष्य के सापेक्ष 892409 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत 45137 लक्ष्य के सापेक्ष 34999 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत 73999 महिलाओं को पेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 33652 लाभार्थियों को रू. 820.59 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया। व्यक्तिगत शौचालय 572355 तथा 1229 सामुदायिक शौचालय का निर्माण अब तक किया जा चुका है। जनपद में 695 पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत स्वीकृत आवास 80522 लक्ष्य के सापेक्ष 80295 आवासों को पूर्ण कर लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 14972 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 14756 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अन्तर्गत 11134 लक्ष्य के सापेक्ष 10680 लाभार्थियों को आवास पूर्ण कर लिये गये हैं, शेष निर्माणाधीन हैं। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजनान्तर्गत 7169 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में बैंक क्रेडिट लिंकेज में 2900 लक्ष्य के सापेक्ष 3493 समूहों को रू0 5298.17 लाख बैंक क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 2097 समूहों का गठन किया गया। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्ती कार्ड योजना के अन्तर्गत 2751358 परिवारों को राशन वितरित किया किया गया। उज्जवला योजना के अन्तर्गत 321168 परिवारों को निःशुल्क एल.पी.जी. कनेक्शन प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत रू. 1701 लाख की धनराशि लाभार्थियों को प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत 2105 लाभार्थियों को बैंकों द्वारा धनराशि अग्रसारित की गयी। जनपद में रू. 3229.16 करोड़ की धनराशि के 282 एम0ओ0यू0 गठित हुए। जिसके सापेक्ष रू. 683.11 करोड की धनराशि के 118 एम0ओ0यू0 तैयार है। रू. 347.01 करोड़ की धनराशि के 87 एम0ओ0यू0 तैयार कर प्रक्रिया में है।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमाख बिरनो राजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एमएलसी प्रतिनिध प्रदीप पाठक, प्रिंट मिडया एवं इलेक्ट्रानिक मिडया के पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।