दूसरे दिन किसान गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन

गाजीपुर।प्रदेश सरकार के नौ पूर्ण होने के अवसर पर आडिटोरियम विकास भवन, में दिनांक 18 मार्च से 26 मार्च तक नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम आडिटोरियम हाल में किया गया। उक्त कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 19 मार्च 2026 को किसान गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। गोष्ठी एवं किसान मेले के आयोजन में उपस्थित सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेला/प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों द्वारा मेले का अवलोकन भी किया गया। भारी संख्या में कृषक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। उन्होने  बताया गया कि जनपद में बहुतायत क्षेत्रफल में कृषि कार्य होता है। यहां कृषि की ज्यादा सम्भावनाएं है। जनपद में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा दिया जाए, इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है।

 इस किसान मेले के सफल आयोजन हेतु आडिटोरियम परिसर में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, फसल बीमा, यू०पी० नेडा, गन्ना विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों, बीज एवं उर्वरक के निजी प्रतिष्ठानों द्वारा स्टाल लगाया गया। कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा किसानों को अपने विभाग की 9 वर्ष के उपलब्धियां को गिनाया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि किसानों के हित को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्वप्रथम कृषकों के लिए ऋण मोचन्ह योजना लागू की थी। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किसानों की कितनी हितैसी है। इसके अलावा उप कृषि निदेशक द्वारा अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी किसानों को दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० दीपक प्रजापति व डा० शंशाक सिंह द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के बारे में विस्तृत पूर्वक बताया गया। उनके द्वारा बायोपेस्टी के प्रयोग पर बल दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान रंगबहादूर सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, सुनील सिंह कुशवाहा, अंजु चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कृषक उपस्थित थे, जिन्होने कृषि वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील कृषकों को धैर्यपूर्वक सुना और लाभ प्राप्त किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.