


गाजीपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जमानियां विधानसभा के जमानियां उत्तरी मंडल की ढढ़नीं के एक मैरेज लॉन में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला अंतिम सत्र के वक्ता बीके त्रिवेदी के संबोधन के पश्चात समाप्त हुई।
इससे पूर्व बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि दो सांसदों से शुरू हुआ राजनैतिक दल आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसका विस्तार केंद्र से लेकर देश में अनेक प्रदेशों में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और यह तभी संभव हो पाया है, जब हमारे बूथ का कार्यकर्ता अपने बूथ के प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूती के साथ देखता है और उसका कुशल क्रियान्वन करता है।
पूर्व जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने कहा कि वर्तमान दौर चैट जीपीटी, एआई और तकनीक का दौर है। इन तकनीक के माध्यम से पार्टी के विचारधाराओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रयोग पर जोर देते कहा कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, नमो और सरल ऐप जैसे सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनकल्याणकारी और गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक लोगों को प्रसारित कर उससे अवगत कराने की जरूरत है।
इससे पूर्व पार्टी के महामनीषियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम की शुरुआत किया।
मंडल अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।