
गाजीपुर। भारत सरकार के 11 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष होने के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार आज दिनांक 20 मार्च 2026 को अपराह्न 3.00 बजे निरिक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हॉउस मे पहुचकर प्रेस वार्ता किए। प्रेस प्रतिनिधियो से मुखातिब होते हुए उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला।
उन्होने बताया कि जनपद में रु. 208.85 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य कराया गया तथा 9.99 करोड की लागत से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग कालेज की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौडीकरण एवं पुर्ननिर्माण का कार्य कराया गया। जनपद में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके निर्माण के बाद एन एच.-29 व एन.एच.-19 से सीधे जुड जाएगें। मऊ-ताडीघाट रेल परियोजना दिलदार के अन्तर्गत जनपद के गाजीपुर सिटी से नगर को जोडने वाली रेलवे लाइन प्रारम्भ हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट में गंगा नदी के ऊपर रेलकम रोड ब्रिज बनाया गया है। जनपद में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत 35 किमी. एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। एन.एच-124 डी के अन्तर्गत सैदपुर-सादात मरदह के चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 80519 लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 11134 लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 15139 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जनपद पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत कुल 465150 लाभार्थियों को रू. 179714 की धनराशि से लाभान्वित किया गया। जनपद के विकास खण्ड-जमानियाँ के गहमर में रू. 9.44 करोड की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण रु. 152.83 करोड की लागत से 01 नग सीवरेज, सीवेज ट्रीटमेंट एण्ड डिस्पोजल फार गाजीपुर सिटी (21एम.एल.डी.) का निर्माण कराया गया है। रू. 26.61 करोड़ की लागत से 08 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया। रु. 19.68 करोड़ की लागत से 08 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के एकडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास का निर्माण कराया गया। रू. 12.94 करोड़ की लागत से देवकली पम्प नहर फेज-2 (मरदह पम्प नहर) जीर्णाेद्धार परियोजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 10.83 करोड़ की लागत से विधान सभा-मुहम्मदाबाद में विकास खण्ड-भोंवरकोल के अन्तर्गत ग्राम-गोड़डर में आई.टी.आई. कालेज की स्थापना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 10.15 करोड़ की लागत से 03 पर्यटन विकास की परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया।
रू. 10.07 करोड़ की लागत से विधान सभा-मुहम्मदाबाद में अग्निशमन केन्द्र आवासीय / अनावासीय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.99 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर में विकास भवन प्रांगण में आडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.86 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.44 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय जमानियॉ गाजीपुर का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 8.72 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड-भदौरा ग्राम-ताजपुरकुर्रा में राजकीय आई.टी.आई. का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 91.12 करोड़ की लागत से नगर पालिका परिषद गाजीपुर पेयजल पुर्नगठन योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 46.36 करोड़ की लागत से जनपद-गाजीपुर में पूर्वाेत्तर रेलवे औड़िहार-गाजीपुर रेल खण्ड में नन्दगंज-तरॉव रेलवे स्टेशन के मध्य रेल सम्पार संख्या-12 स्पेशल किमी. 148/3–4 पर 02 लेन रेल ऊपरी गामी सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 16.17 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास की 07 परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 15.65 करोड़ की लागत से 04 कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों के एकडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। 109.33 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर सीवरेज योनजा फेज-2 का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। 45.38 करोड़ की लागत से जनपद में सीवरेज योजना फेज-1 का निर्माण कार्य पूर्ण।
इसके साथ ही उन्होने जनपद गाजीपुर मे 2017 से 2026 के मध्य 09 वर्षाे मे महत्तपूर्ण विभागो द्वारा अर्जित की गई प्रगति का बखान किया किया।उन्होंने बताया कि किसाना ऋण मोचन मे 55983 किसानो को 32175 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया। 822806.967 मीट्रिक टन गेहूॅ तथा 1910006.893 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। 1577.900 मीट्रिक टन श्री अन्न की खरीदारी कर लाभार्थियों को वितरित कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन मे 572355 व्यक्तिगत शौचालय एवं 229 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया। 71112 निराश्रित महिलाओं, 169160 वृद्धावस्था पेंशन, 21378 दिव्यांगजनो को पेंशन वितरित की जा रही है। 7967 जोड़ो को सामुहित विवाह कराया गया, 33652 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला के अन्तर्गत 820.59 लाख की धनराशि, 15185 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिला है। जनपद में 1997892 जनधन खाते खोले गये है। 198973 लाभार्थियों को अटल पेंशन प्रदान की जा रही है। 892409 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड तथा 635845 राशन कार्ड जारी किए गए हैं जिन्हे निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। पी एम स्वनिधि मे 9514 लाभार्थियो को इस योजना का लाभ दिया गया, उज्जवला योजना में 321168 लाभार्थियों को दिया गया, अमृत योजना मे 3428 पेयजल कनेक्शन का वितरण किया गया। टैबलेट तथा स्मार्ट फोन वितरण मे 113677 स्मार्ट फोन और 67508 टैबलेट छात्रो को वितरित किए गए है। 69029 छात्रों को छात्रवृत्रि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक जखनियॉ बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजन कुमार, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा0ईरज राजा, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।