लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने मोहल्ले वासियों में वितरित किया थैला

गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति द्वारा मोहल्ला शास्त्रीनगर में स्वक्षता अभियान को लेकर मोहल्ले वासियों को जागरूकत किया गया। इस दौरान समिति द्वारा लागतार गीला एवं सूखा कूड़े को अलग अलग निस्तारण हेतु घर घर मुहिम चलाया जा रहा है। समिति के लोगों ने कहा कि अभियान में प्लास्टिक का सही निस्तारण नहीं हो पाने से पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। जिसको लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल द्वारा समिति के प्रयास और मुहिम से प्रभावित होकर निःशुल्क थैला उपलब्ध कराया ताकि शास्त्री नगर में निष्प्रयोज्य प्लास्टिक बोतल, थैला, पन्नी, चाय पत्ती रेयर, अटा की बोरी ईटीसी को पुनः प्रयोग में लाकर रिसाइकिल कर निस्तारण हो सके। लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार की सुबह घर घर जाकर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को समझाते हुवे, निःशुल्क थैला को वितरित किया गया और प्लास्टिक को झोले में एकत्रित करने हेतु आग्रह किया गया, ताकि समिति द्वारा पर्यावरण में होने वाले नुकसान को अपने प्रयास से कम कर सके। समिति के पहल को मोहल्लेवासियों ने स्वागत किया और आश्वासन दिया कि प्लास्टिक का निस्तारण सही जगह समिति के सहयोग से कर नगरपालिका के माध्यम से रिसाइकिल करने में मदद करेंगे। समिति और शास्त्री नगर के सभी निवासियों ने मदद के लिए सरिता अग्रवाल का आभार प्रगट किया। समिति ने कहा कि नगरपालिका के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास से अपना मोहल्ला स्वच्छ मोहल्ला के तहत कार्यरत है। थैला वितरण में समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह, उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, सचिव चंद्र मोहन सिंह, संजय पाण्डे, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, सुशील सिंह, अमृत चौरसिया, अमित चौरसिया आदि शामिल रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.