
6 वर्षीया मासूम बच्ची से रेप,पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।
गाजीपुर में 6 वर्षीया एक मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है।बच्ची के साथ पड़ोसी नाबालिग लड़के ने ही दुष्कर्म किया।मामला नन्दगंज थाना क्षेत्र का है।शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।जबकि जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के इलाज में लापरवाही नजर आयी।जिला महिला अस्पताल में रेप पीड़ित बच्ची को भर्त्ती करने में घण्टो तक हीलाहवाली की गई।लोगों के प्रदर्शन के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्त्ती किया गया।इस मामले को लेकर मौके पर मौजूद सीएमओ ने भर्ती में देरी को लेकर किनारा करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही का दावा किया है।उन्होंने कहाकि महिला अस्पताल गाजीपुर मेडिकल कालेज के तहत है और उसके नियंत्रण,प्रशासन और प्रबंधन पर उनका कोई जोर नही है।बावजूद इसके सूचना पर वो पहुंचे है,और लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची आने घर के बाहर खेल रही थी।इसी दौरान पड़ोसी नाबालिग आरोपी उसे एक खंडहर में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया।जब लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,और बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले गये।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ ने घण्टो बच्ची को भर्ती ही नही किया।जिसके बाद ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे।हंगामा की सूचना पर सीएमओ और मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है,और पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है।लेकिन इस घटना में महिला अस्पताल के रवैये को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।