सदन में डा.संगीता बलवंत जखनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

नई दिल्ली। शुक्रवार को सदन में गाजीपुर जनपद के जखनियां क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को उठाते हुए सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर–भटनी रेल मार्ग पर स्थित जखनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की।
उन्होंने कहा कि जखनियां क्षेत्र परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद एवं महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की वीरभूमि है। साथ ही यहां 500 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भुड़कुड़ा मठ तथा सिद्ध पीठ हथियाराम मठ स्थित है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है।
डॉ. संगीता बलवंत ने जखनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22539/22540 मऊ–आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर हटाए गए प्लेटफॉर्म के पुनर्निर्माण, प्लेटफॉर्म पर पी.पी. शेल्टर की संख्या बढ़ाने, सुलभ शौचालय सहित यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण, कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने, उत्तर केबिन के पास रेलवे अंडरपास बनाने तथा टूटी हुई रेलवे सड़कों के नवनिर्माण की भी मांग की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिससे क्षेत्र की जनता और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.