डीएम-एसपी ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर।शनिवार को  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  विपिन कुमार, ईवीएम प्रभारी/ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया गया।
इस अवसर पर विपिन कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से जनक लाल प्रसाद, सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.