माता के जगराता से भक्तिमय हो उठा शास्त्रीनगर मोहल्ले का वातावरण

लाल बहादुर शास्त्री समिति ने मुहल्ले के मंगलकामना के लिए माता का जगराता करवाया।

गाजीपुर। रामनवमी के दिन लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में मां भवानी चौक में स्थित पार्क में माता का जागरण मुहल्ले के निवासियों के मंगलकामना हेतु आयोजित किया। जगराते की शुरूआत गणेश वंदना से वर्तिका पाण्डेय ने किया। इस दौरान माता के जागरण को अजीत सिंह एवं सोनाली ने शानदार प्रस्तुति कर मोहल्लेवासियों के बीच शमा बांध दिया।

ऋचा सिंह एवं अमृत चौरसिया सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर माता के नाम का कपड़े की पट्टी सर पर बांध जगराते की शुरुआत की। जिसमे सदर विधायक जै किशुन साहू, अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र नाथ राय, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल नगर पालिका परिषद एवं समीर सिंह समाजसेवी के साथ मुहल्लेवासी शामिल हुवे।

समिति के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह एवं सचिव चंद्र मोहन सिंह ने जगराते में आए हुए अथितियों का स्वागत महिला अध्यक्ष सविता सिंह और महिला सचिव रीता सिंह के नेतृत्व कर स्वागत किया। सदर विधायक जै किशुन साहू ने कहा कि मैं एक भक्त के रूप में इस माता के जगराते में आया हूँ। कहा कि मुहल्ले की आपसी एकता और शानदार आयोजन पर समिति एवं आयोजकों की तारीफ करते हुवे मुहल्ले में स्थित पार्क को जनहित में सुंदरीकरण जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया

जिसपर सभी लोगों ने हृदय से आभार व्यक्त किया। पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने आयोजन को आपसी सौहार्द एवं एक दूसरे के भाईचारा का प्रेम का संगठन बताते हुवे समिति के प्रयासों का तारीफ किया और अपने तरफ से हरसंभव मुहल्लेवासियों के हित में करने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय ने समिति का एक बेहतर आयोजन को आपसी रिश्तों को मजबूत बताते हुए नगरपालिका का बेहतर सहयोग मोहल्लेवासियों को देकर स्मार्ट मोहल्ला बनाने का समर्थन किया।

समिति के कार्यों का तारीफ कर उनको शुभकामनाएं दिया। समीर सिंह समाजसेवी ने आपसी प्रेम का संगम बताते हुवे समिति के कार्यों की प्रशंसा किया और अपना हर संभव मदद समिति को करने का समर्थन दिया। आयोजन का संचालन संजय पाण्डे और नीतू सिंह ने किया। सविता सिंह महिला अध्यक्ष ने आयोजन में आए सभी अतिथियों और आगंतुकों का हृदय से आभार प्रगट किया।

आयोजन पूर्ण रूप से भक्तिमय रहा। माता के जगराता में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, लाल बहादुर राय, मिथिलेश सिंह, सुशील सिंह, संतोष सिंह, अभिनव सिंह, संजय चौरसिया, अखिलेश सिंह, ऋतु सिंह, अमृता सिंह, अलंकृता चौरसिया, कांति चौरसिया, मधु श्रीवास्तव, शालनी श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, भानु सिंह, शिवजी सिंह, दिनेश सिंह सैकड़ो की संख्या में मोहल्लेवासी शामिल रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.