नगरपालिका द्वारा स्मार्ट कालोनी में किया गया जागरूकता स्वच्छता सर्वेक्षण

नगरपालिका द्वारा स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में लाल बहादुर शास्त्री समिति के साथ मिलकर जागरूकता स्वच्छता सर्वेक्षण किया।

गाजीपुर। शास्त्रीनगर मोहल्ले को हमेशा स्वच्छ रखने और मोहल्ले वासियों को जागरूक करने का प्रयास लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति अनवरत किया जाता है। जिसको लेकर सोमवार को स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में मां भवानी चौक के पास स्थित पार्क में एक बैठक की गई। इस बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सभासद मीनू कुशवाहा, पूर्व सभासद अजय कुशवाहा एवं नगरपालिका परिषद के सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने मुहल्ले में सफाई का जायजा समिति के साथ मिलकर लिया और मोहल्लेवासियों से सफाई के संबंध में विचार साझा किया। नपा अध्यक्ष और ईओ ने डोर टू डोर कूड़े निस्तारण की कार्यवाही का मुवायना किया और स्वच्छता के बारे में मोहल्लेवासियों से जानकारी प्राप्त कर उनको जागरूक किया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मोहल्लेवासियों द्वारा गिले और सूखे कूड़े का अलग अलग निस्तारण करने पर सभी की सराहना किया साथ ही समिति एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयासों को सफल बताया।

वही उपस्थित अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय ने गिले कूड़े से खाद बनाकर घर पर लगे पौधों बागवानी में प्रयोग हेतु समझाया। समिति के हमारा मोहल्ला स्मार्ट मोहल्ला के स्लोगन की तारीफ किया। उन्होंने स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए समिति को नगरपालिका के साथ मिलकर धरातल पर उतारने के प्रयास की सराहना किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मुहल्ले में प्लास्टिक निस्तारण का रिसाइकिल कर पर्यावरण को बचाने में महत्व को समझाया और समिति एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से प्लास्टिक के दुरुपयोग से बचाने की तारीफ किया।

सभासद मीनू मौर्या ने मुहल्ले और समिति का स्वच्छता को लेकर पूरा सहयोग का आश्वासन दिया और समिति का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। समिति के संरक्षक डीपी सिंह ने नगरपालिका के साथ कदम से कदम मिलाकर स्मार्ट कालोनी बनाने में समिति द्वारा हमेशा सहयोग करने की बात कही। अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने मुहल्ले के सफाई और कूड़े के निस्तारण पर जोर देकर सहयोग का सहमति दिया। सचिव चंद्र मोहन सिंह ने मुहल्ले में गिले कूड़े को मोहल्लेवासियों द्वारा मुहल्ले में पाले हुवे गाय को खिलाकर एवं जगह जगह समिति द्वारा नावदान बनाकर कूड़े के सही सदुपयोग के बारे में नगरपालिका को बताया और दिखाया।

कोषाध्यक्ष सुशील सिंह ने मुहल्ले को पौधे से सजाकर सुंदरीकरण करने की बात कही। मिथिलेश सिंह ने मुहल्ले को समिति द्वारा स्मार्ट कालोनी बनाने हेतु सेक्टरों में बनाने के प्लान को दिखाया। संजय पाण्डे ने मुहल्ले में मुहल्लेवासियों द्वारा अपने खर्चे पर बनवा कर लगाए जाने वाले पांच गेट को तैयार स्टील बोर्ड को दिखाया और लगवाने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष लाल बहादुर राय ने नपा अध्यक्ष और ईओ को अपने घर के सामने से श्रीपत यादव तक जाने वाली सड़क को समिति द्वारा हरियाली लगवाकर ट्रैक बनाने की बात से अवगत कराए ताकि मोहल्ले वासियों को टहलने और व्यायाम करने में सुविधा हो सके। लाल बहादुर शास्त्री समिति के सदस्यों ने अपना मोहल्ला स्मार्ट मोहल्ला के तर्ज पर सहयोग के लिए नगरपालिका के उपस्थित सभी अधिकारी पदाधिकारी व सफाईकर्मी का सादर अभिनंदन एवं आभार प्रगट किया। इस दौरान समिति के संरक्षक डीपी सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने अंगवस्त्रम देकर नपा अध्यक्ष और ईओ को सम्मानित किया। समिति ने कहा कि नगरपालिका के सराहनी योगदान से मोहल्ले वासी अभिभूत है और उनका आभार प्रगट करती है। बैठक के दौरान समिति के नीरज कुमार मानू, रवींद्र नाथ सिंह, डीपी सिंह, लाल बहादुर राय, संजय पाण्डे, चंद्र मोहन सिंह, सुशील सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, जयराम सिंह, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह, अमृत चौरसिया सहित मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.