गाजीपुर। दुल्लहपुर निवासी रघुराज प्रताप सिंह बीडियो पद पर चयनित होकर गांव सहित शहर का नाम रोशन किया। रघुराज प्रताप सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह ग्राम कोठिया दुल्लहपुर जखनिया के मूलनिवासी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 12 तक शाह फैज पब्लिक स्कूल एवं स्नातक एवं प्रस्नातक तक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुयी हैं। ये यूपी. पी. सी. की परीक्षा 2024 मे प्रथम बार सम्मिलित हुवे एवं पहली बार मे ही इनका चयन बी. डी. ओ. पद पर हुवा हैं। रघुराज के पिता भी शिक्षक रह चुके हैं। रघुराज प्रताप सिंह के इस सफलता पर शाह फैज स्कूल के डायरेक्टर नदीम अदहमी ने रघुराज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।