भव्य भंडारे और जागरण के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, झूम उठे भक्त

गाजीपुर। गुरुवार को शहर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान राम और उनके परम भक्त मारुतिनंदन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद दोपहर में मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया।

जागरण में दिखी दिव्य हनुमान जी की झांकी

शहर के मिश्रबाजार स्थित हनुमान मंदिर और न्याय विद्द संकट मोचन हनुमान मंदिर मिश्रबाजार के साथ अन्य सभी मंदिरों में भगवान की जयंती भक्तों ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान मिश्रबाजार में भक्ति जागरण कार्यक्रम के साथ भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था।

संकट मोचन हनुमान जी की पूजा करते पंडित अरविंद तिवारी

जागरण में भगवान की झांकी को निहारते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व हनुमान के जयकारे लगाए। साथ ही मंदिर परिसरों में हवन भी कराया गया। मिश्रबाजार स्थित न्याय विद्द संकट मोचन हनुमान मंदिर जो 100 वर्ष से भी अधिक पुराने और ऐतिहासिक है उसके प्रति श्रद्धालुओं की आस्था है।

भंडारे में भक्तों को प्रसाद परोसते पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल

मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद तिवारी ने बताया कि यहां स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा अत्यंत प्राचीन और सिद्ध मानी जाती है। इसके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए।


पंडित अरविंद तिवारी के अनुसार, उत्सव की शुरुआत हनुमान जी को पारंपरिक चोला और झंडा चढ़ाने के साथ हुई। इसके पश्चात विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम 5 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पूरी सब्जी और बुनिया वितरित की गई।

इस सिद्ध पीठ पर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भी दूर-दूर से भक्त माथा टेकने और लड्डू का प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं। मिश्रबाजार हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के दिन हुए भव्य भंडारे और भक्ति जागरण को सफल बनाने में मंदिर के सेवक आनंद गुप्ता उर्फ फेकू

विकास गुप्ता गोलू, शिवांशु शुक्ला, मुरारी कश्यप, पंकज, गोलू वर्मा, रवि कश्यप, भोलू कश्यप, बोनी केशरी, बंटी गुप्ता, आकाश गुप्ता, छोटू कुशवाहा, शिवानंद चौरसिया, विक्की गुप्ता, टिंकू सहित दर्जनों सेवक लगे रहे।

फूल माला से सजाया गया राम भक्त हनुमान जी का दरबार

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.