मोहल्लेवासियों की नेक पहल, पक्षियों के जीवन के किया यह काम

गर्मी में पक्षियों के लिए लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने साफ पानी रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया।

गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के उपशाखा नारी शक्ति संभाग की अध्यक्ष सविता सिंह के नेतृत्व में स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर मुहल्ले में सचिव रीता सिंह, वर्तिका पाण्डेय, नीतू सिंह, ऋतु सिंह, अमृता सिंह, अलंकृता चौरसिया, ऋचा सिंह, कांति चौरसिया ने मुहल्ले में आने वाली भीषण गर्मी को लेकर अपने अपने छत पर पात्र में साफ जल पक्षियों के लिए रखा। और सभी को रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया और निःशुल्क पात्र दिया।

सविता सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की कमी और निर्जलीकरण के कारण पक्षियों की असमय मौत एक गंभीर समस्या है। जिसका समाधान जरूरी है। वही लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने पत्रों में सभी घरों के छत पर साफ पानी रखने का सुझाव दिया। सचिव चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि गर्मी में उच्च तापमान और लू लगने से पक्षी, विशेषकर छोटे बच्चे, घोंसलों से गिरकर या उड़ते-उड़ते बेहोश होकर मर रहे हैं। पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पक्षियों को बचाना जरूरी है। महिला सचिव रीता सिंह ने कहा कि, ढकी नालिया एवं सीवर बनने से गंदे पानी का दुरूपयोग कम हो गया परंतु पक्षियों और पशुओं को गर्मी में साफ पानी नहीं मिल पाता है।

संरक्षक डीपी सिंह ने सभी घर के सामने पानी का पात्र रखने हेतु सुझाव दिए। डॉक्टर स्वतंत्र सिंह ने हर घर एक पात्र देने का सुझाव समिति को दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा साफ पानी सभी घरों के छत पर रखा जा सके। उपाध्यक्ष लालबहादुर राय ने पानी के साथ साथ दाना भी रखने का सुझाव दिया। संजय पाण्डे ने पक्षियों के आवास के लिए पेड़ पौधा पार्क में लगाने का सुझाव दिया। मिथिलेश सिंह ने मां भवानी चौक के पास पार्क में भी साफ पानी और दाना की व्यवस्था करने पर पहल किया। सुशील सिंह इस बात को गंभीरता के साथ सभी निवासियों तक अपना संदेश पहुंचाने पर जोर दिए।

मुहल्ले के वरिष्ठ नागरिक अंबिका पाण्डेय ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पशुओं के लिए बड़ी नाद को लाने एवं लगवाने का खर्च स्वयं वहन करने को अवगत कराए। नीरज कुमार मानू, सदस्य -किशोर न्याय‌‌‌ बोर्ड ने अपने घर के सामने साफ पानी गर्मी में प्यासे जानवरों के लिए समिति के समर्थन में आज से रखना प्रारंभ कर दिया। अमृत चौरसिया साफ पानी रखने के तरीके का वीडियो बनाकर समझाकर जागरूक कर रहे। समिति पर्यावरण को बचाने एवं संतुलित रखने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि विलुप्त हो रही पक्षियों का संरक्षण किया जा सके और पक्षियों के आवास की बेहतर व्यवस्था किया जा सके।

इस दौरान समिति के सदस्य दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, भानु जी, शिवजी सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, कुंज बिहारी चौरसिया, संजय पांडे, जयराम सिंह, बृजेश सिंह, संतोष सिंह, अभिनव सिंह, अमृत चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.