धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय की दीवारों एवं परिसर को फूलों से सजाया गया। पुष्प पंखुड़ियों से सुंदर अल्पना बनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी मैदान में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा झंडारोहण किया गया।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
इसके उपरांत पार्टी सभाकक्ष में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि कठिन संघर्ष, मेहनत और समर्पण से संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को नमन है। उन्होंने कहा कि युगदृष्टा अटल बिहारी वाजपेई की “अंधेरा छटेगा, सूर्य निकलेगा” वाली वाणी आज चरितार्थ हुई है और भारतीय जनता पार्टी विश्व के लगभग डेढ़ हजार राजनीतिक दलों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन मजबूती में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ व सभी पूराने कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने “ऐ भैया मोदी जी हउवन हमरे देशवा क शान” गाकर लोगों मे भाजपा के मजबूती का संदेश दिया।
गोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, विजय शंकर राय, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, सरिता अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा,वृजनन्दन सिंह, विनोद अग्रवाल, जितेन्द्र नाथ पांडेय, निर्गुण दास केशरी, प्रवीण सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके अलावा संकठा प्रसाद मिश्र अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुमित तिवारी, कार्तिक गुप्ता,गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया, अभिनव सिंह छोटू,सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पांडेय ने किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.