
गाजीपुर।भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों को, सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सी0 एम0 एम0 एस0 पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने, उनके ट्रेनिंग बैच बनाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में में 8062 से अधिक से गणनाकर्मियों को नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 05 मई 2026 तक तहसील स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध है इसलिए इस कार्य को गंभीरता के साथ समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, जनगणना जिला प्रभारी अधिकारी शिवम सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।