कन्हैयालाल श्रीवास्तव जी के निधन पर शोक व्यक्त

ग़ाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में महासभा के कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के मिश्र बाजार स्थित आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस शोकसभा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक एवं आदर्श इंटर कॉलेज नोनहरा में अध्यापक रहे कन्हैयालाल श्रीवास्तव जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें मिलनसार एवं मृदुभाषी बताया और कहा उनके निधन से कायस्थ समाज काफी दुखी एवं मर्माहत है। वह एक धर्मपरायण एवं सदाचारी पुरुष थे। उनके निधन से महासभा ने अपना एक महान सपूत को दिया है।
इस शोकसभा में मुख्य रूप से सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,पीयूष श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव राजन ,कौशल श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव,श्री प्रकाश श्रीवास्तव,प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.