घर-घर जाकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

गाजीपुर। गांव व मुहल्ला चलो अभियान में आज भाजपा जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने नगर के मोहनपुरा मुहल्ले में तथा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रेवतीपुर मंडल के नवली गांव में घर- घर जाकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व बताया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने गृह मंडल रेवतीपुर के नवली मे पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 50 घरों में आज जन सम्पर्क किया। सरकार की उपलब्धियों व लोक कल्याण की योजनाओं को बताते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद सरकार विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु संकल्पित हुआ है तो उसका श्रेय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी, उसके नेतृत्व की सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने गाजीपुर नगर के मोहनपुरा मुहल्ले में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया। लोगों से उनकी समस्याएं पुछी तथा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की देश व प्रदेश की यह पहली सरकारे है जिसने राष्ट्रीय सम्मान व समृद्धि के साथ सांस्कृतिक विरासत की मजबूती के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा की देश के दुश्मन पूरे विश्व में जहां नकारे जा रहे हैं वहीं भारत द्वारा विश्व मे वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ,अभिनव सिंह छोटू, हेमंत त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, मीनू कुशवाहा आदि लोग साथ-साथ चले।
इससे पहले जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर मानिटरिग टीम की हुई बैठक मे पार्टी स्थापना दिवस अभियान व डा भीमराव अंबेडकर जयंती अभियान की तैयारी समीक्षा की गई।
इसमें जिला महामंत्री अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता,अविनाश सिंह, राजेश चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.