
गाजीपुर। थाना कोतवाली में तैनात आरक्षी रमन सिंह पुत्र राम नारायण सिंह निवासी गोरखपुर की 06/07 अप्रैल की मध्यरात्रि को थाना बिरनों क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका गुरुवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में ईलाज के दौरान दु:खद मृत्यु हो गई । उक्त आरक्षी के शव को गुरुवार को शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन में लाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर ,प्रतिसार निरीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान, श्रद्धांजलि व कंधा देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया।
