

गाजीपुर।अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आहूत की गई है। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारियों को सकुशल प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य सम्पादित कराने हेतु धन्यबाद ज्ञापित किया गया। तत्पश्चात समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को अर्हता तिथि 1-1-2026 के आधार पर अन्तिम प्रकाशन हेतु तैयार की गयी निर्वाचक नामावलियों की प्रतियॉं उपलब्ध कराई गई। अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिध्यिों को अवगत कराया गया कि 27-10-2025 को जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या-2951478 (पुरूष-1559018, महिला-1392414, थर्ड जेण्डर-46) थी। एसआईआर के दौरान आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद में मतदाताओं की संख्या-2542789 (पुरूष-1384982, महिला-1157773, थर्ड जेण्डर-34) थी। जनपद में एसआईआर के दौरान 2959 मतदान स्थल तथा 1621 मतदान केन्द्र थे, जो मतदेय स्थलों के सम्भाजन के पश्चात वर्तमान में 3378 मतदान स्थल एवं 1619 मतदान केन्द्र हो गए हैं। जिस पर एसआईआर सम्पादित कराया गया। प्रश्नगत कार्य में बी0एल0ओ0 के सहयोग हेतु विभिन्न दलों द्वारा कुल 10875 बीएलए की तैनाती की गई थी, जिनके द्वारा बी0एल0ओ0 के साथ रहकर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि एसआईआर के दौरान 140539 ऐसे मतदाता थे, जिनकी मैपिंग नहीं हो पायी थी, एवं लॉजिकल डिस्क्रीपेन्सी वाले मतदाताओं की संख्या 514547 थी। इस प्रकार कुल 655086 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया। सुनवाई के दौरान 5468 मतदाता ऐसे थे, जिनकी मैपिंग किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी। इन मतदाताओं का नाम अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली से मैपिंग न होने के कारण हटाया गया। शेष सभी मतदाताओं की मैपिंग कर दी गयी। आलेख्य निर्वाचक नामावली में जेण्डर रेसियों 836 तथा ईपी रेसियों 57 प्रतिशत था। जबकि अन्तिम प्रकाशित सूची में जेण्डर रेसियों 839 एवं ईपी रेसियों 58.95 प्रतिशत है। इस प्रकार जेण्डर रेसियों एवं ईपी रेसियों में सुधार हुआ। इसी प्रकार आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 18-19 आयुवर्ग के मतदाता 10655 थे, जो अन्तिम प्रकाशन में यह बढ़कर 32006 हो गया। इस प्रकार पुनरीक्षण अवधि में 18-19 आयुवर्ग के 21351 नये मतदाता पंजीकृत हुये। अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 48682 तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 377 है। 21650 दिव्यांग मतदाता है। गहन पुनरीक्षण कार्य में 101719 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, तथा 14496 मतदाताओं के नाम अपमार्जित किए गए। इस प्रकार अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल मतदाताओं की संख्या 2630012 (पुरूष-1429806, महिला-1200171, थर्ड जेण्डर-35) है एवं सर्विस मतदाताओं की संख्या 17980 है। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया गया कि प्रतिदिन प्राप्त दावे/आपत्तियों की सूची फार्म-9, 10, 11, 11ए व 11बी निरन्तर आप लोग को उपलब्ध कराया गया है एवं यह सूची जनपद की वेबसाइटhttps://ghazipur.nic.in /सीईओ की वेबसाइटhttps://ceouttarpradesh.nic.in पर भी उपलब्ध है।
इसी क्रम में पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं में विधान सभावार में 373-जखनियॉ (अ0जा0) में 11893 नाम जोड़े गए जिसमें पुरूष-5779 तथा महिला 6114, 374-सैदपुर (अ0जा0) में 14831 नाम जोडे़ गए जिसमें पुरूष-7430 एवं महिला-7400, 375-गाजीपुर में 11850 में पुरूष-5921 एवं महिला-5929, 376-जंगीपुर में 14302 में पुरूष-7180 एवं महिला-7122, 377-जहूराबाद में 15617 में पुरूष-7789 एवं महिला-7828, 378-मु0बाद में 17907 में पुरूष-9012 एवं महिला-8895 तथा 379-जमानियॉ में कुल 15713 में पुरूष-8002 एवं महिला-7317 नाम जोड़े गये। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि अर्हता तिथि 1-1-2026 के आधार पर तैयार की गई। निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 10-4-2026 को समस्त पदाभिहित स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर कर दिया गया है। निर्वाचक नामावली एक सप्ताह के लिए जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपरोक्त स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति विहित स्थलों पर जाकर अपना एवं अपने संबंधी के नामों को अवलोकित कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह सूची जनपद की वेबसाइटhttps://ghazipur.nic.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ की वेबसाइटhttps://ceouttarpradesh.nic.in पर भी उपलब्ध है। उक्त के साथ अवगत कराना है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की पूरी प्रक्रिया के दौरान एन0जी0एस0पी0 पोर्टल पर प्राप्त कुल-1412 शिकायते विभिन्न माध्यम से प्राप्त हुई थी जिसका तत्सतय गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जा चुका है। इसी प्रकार आयोग द्वारा मतदाताओं हेतु बुक-ए-कॉल विद बी0एल0ओ0 की प्रदान की गई सुविधा के अन्तर्गत एसआईआर प्रक्रिया के दौरान-5520 मतदाताओं द्वारा बुक-ए-कॉल सुविधा का लाभ प्राप्त कर बी0एल0ओ0 को काल किया गया जिससे संबंधित बी0एल0ओ0 द्वारा निधारित समय में संबंधित मतदाताओं को काल का उत्तर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, रविकान्त राय, सदस्य अखिल भारतीय रा0कांग्रेस कमेटी, राजन प्रजापति जिला कार्यलय मंत्री भारतीय जनता पार्टी, राजेश कुमार यादव, जिला सचिव/प्रभारी मतदाता सूची, समाजवादी पार्टी, जावेद अहमद, उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, रमेश सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, नागेन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी, मारकण्डे प्रसाद, जिला सचिव, सी0पी0आई0(एम0), ने प्रतिभाग किया।