गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से त्वरित आर्थिक सहायता सुनिश्चित की है, जिसे एमएलसी (MLC) और अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुँचाया जा रहा है। इस पहल के तहत एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अब तकजिले के सैकड़ों परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिला चुके है। हाल फिलहाल एमएलसी विशाल सिंह चंचल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने 45 लोगों को आर्थिक सहायता पुनः दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर और बीजेपी के स्थापना दिवस के अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने प्रमुख सचिव के माध्यम से इन बीमार परिवारों के लोगों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाई। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जिले के 45 पीड़ित परिवारों को करीब 60 लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री द्वारा दिलाई है। बता दें कि आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में गैर जनपद के लोग भी शामिल हैं। एमएलसी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी पीड़ितो को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना किया। पीड़ितों के परिजनों ने भी एमएलसी विशाल सिंह चंचल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया और इस आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इन लाभार्थियों में किरण देवी भोजपुर कटेसर चंदौली, सपना सिंह लट्ठुडीह मुहम्मदाबाद, सावित्री सिंह सिंगारपुर सैदपुर, गणेश राय निरहू का पूरा सेवराई, चंदा देवी मंझनपुर कला जखनिया, गीता कौला जखनिया, सिमा सिंह अलीपुर मदरा जखनिया, रमेश दीनापुर करण्डा सदर, विनय कुमार बरहट जखनिया, दुजखती शेरपुर मुहम्मदाबाद, श्याम बिहारी राय ददरीघाट सदर, राजेन्द्र यादव कादीपुर कासिमाबाद, भानु चौहान निंदोपुर सैदपुर, प्रतिमा देवी सिकंदरपुर करण्डा, पवन कुमार इचवल सैदपुर, अनीसा बेगम विक्रमपुर सैदपुर, उषा सराय मनिकराज जखनिया, नीलम राय सोनाड़ी मुहम्मदाबाद, कुमुज पासवान साथीपुर सदर, घूरा राजभर हरकरनपुर कासिमाबाद, त्रिभुवन यादव रसूलपुर सैदपुर, संदीप कुमार धनौता जमानिया, उर्मिला बीकापुर सदर, प्रमेन्द्र वर्मा मोहल्ला टेढ़ी बाजार सदर, रमाशंकर नादेपुर जखनिया, अजय सिंह मनिहारी जखनिया, माला पाठक पटखौलीया सैदपुर, सुषमा राय नगसर, नेवाजू राय सेवराई, मंजू चौरसिया मोहल्ला महाजनटोली सदर, उदय प्रताप सिंह सिंगेरा कासिमाबाद, सोनम गुप्ता रामपुर बंतरा सैदपुर, सृष्टि राय सिलाइच बालापुर मुहम्मदाबाद, रीमा देवी अठहठा सेवराई, आजाद खान कुसी जमानिया, कुबेर नाथ बिंद रामगढ़ बिंदपुरा, कृष्णावती देवी तुलापट्टी सदर, अजय कुमार परसा मुहम्मदाबाद, एकता राय व जयंत राय पट्टी रेवतीपुर सेवराई, सुरेंद्र राम मलेठी धर्मागतपुर सदर, प्रभु नारायण राय सियाड़ी मुहम्मदाबाद, अश्वनी सिंह हाजीपुर बडेसर, धीरेंद्र कुशवाहा छावनी लाइन सदर, उर्मिला झोटना जखनिया, संजना कुमारी जगदीशपुर सैदपुर, सुशीला देवी पहाड़पुर सदर एवं कृष्णावती देवी तुलापट्टी सदर रही