All posts by UP Fast News

ईदगाहों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

ईदगाहों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

डीएम और एसपी ने नमाज को कराया संपन्न

गाजीपुर। सोमवार को जनपद में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा ईदगाह सहित अन्य जगहों पर भ्रमणशील होकर इस त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा रहा है। इन्होंने विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज को अपनी उपस्थिति में सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इस दौरान जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ अपने अपने क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण क्षेत्राधिकारी नगर, एसडीएम सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल के मौजूद थें।

डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने पहुंची डीएम

कहा – कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर जारी करें नोटिस

कार्यालय बंद देख मांगा संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण

मरीज का दें ध्यान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके  स्वास्थ्य  की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आई0सी0यू0 वार्ड एवं ओ0पी0डी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौराव भरती मरिजों से उनके स्वास्थ, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में एक-एक मरीजो से मिलकर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नर्सो एवं वार्ड वाय को निर्देशित कर बताया कि प्रत्येक मरीज की जिम्मेदारी आपकी है। दवा से लेकर उनके स्वास्थ्य ठीक होने तक आप सभी को अच्छे से ध्यान देना होगा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अस्पताल में जितने भी वार्ड में मरीज है उन सभी वाडो में डाक्टर उपस्थित रहेगे। अन्यथा की स्थिति में किसी तरह की शिकायत पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने इस दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, पर्ची काउंटर, ओ0पी0डी, बाल रोग वार्ड, आई0सी0यू कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजो को होने वाले शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रिन्सपल को निर्देश दिया कि किसी चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा पैसे की मॉग करने तथा मरीजो द्वारा शिकायत पर तत्काल नोटिस जारी किया जाय। उन्होने बताया कि मौसम के दिन प्रतिदिन का तापमान बढ़ने से बीमार होने वाले मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है इसपर विशेष ध्यान दिया जाय। किसी भी मरीजो को कोई परेशानी न हो उनके ठीक होने और ठीक होकर घर चले जाने तक की पूरी रिपोट तैयार कर प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाय। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक सोमवार को खुलने वाला विकंलाग सार्टीफिकेट छुट्टी से बन्द पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पस्टीकरण देने का निर्देश दिया एवं जिलाधिकारी ने विकंलाग सार्टीफिकेट कार्यालय कल मंगलवार को खोलने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे।

पीस कमेटी की बैठक में डीएम और एसपी ने किया अपील

पीस कमेटी की बैठक में डीएम और एसपी ने किया अपील

गाजीपुर। डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को आगामी त्योहार गंगा दशहरा, बकरीद एवं रथयात्रा के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पीस कमेटी की मीटिंग की। इस मीटिंग में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु तथा संभ्रांत नागरिक मौजूद थे। मीटिंग में डीएम और एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे संवाद किया। उन्होंने आगामी त्योहारों को सरकार के गाइड लाइंस के साथ सकुशल, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए सभी से अपील किया। साथ ही लोगों से यह अपील की किया कि गर्मी को देखते हुए सभी लोग एक एक पौधे को गोद ले। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये पर्याप्त तैयारी करके त्योहार मनाये और अपरिहार्य परिस्थितियों में तत्काल सूचना दें जिससे उसका निस्तारण किया जा सके। उक्त मीटिंग में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, राजस्व व अन्य विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं शांति समिति के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थें।

समाधान दिवस में सीडीओ ने किया शिकायतों का निस्तारण,दिया निर्देश

समाधान दिवस में सीडीओ ने किया शिकायतों का निस्तारण, दिया निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 75 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 438 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर तहसीलदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

साप्ताहिक योग दिवस का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

साप्ताहिक योग दिवस का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ने कहा कि योग एक पूजा है, विज्ञान है जो आज भारत इक्कस्वी सदी का भारत है, पूरी दुनिया भारत की योग एवं जीवन शैली का लाभ उठा रही है, सयोग के बल पर हमारे पूर्वज हजारों साल का जीवन जीते थे जबकि आज 70 से 80 साल रह गया है और वह भी उनके ऊपर लागू होता है जिन्होंने अपने आचार-विचार आहार को संयमित रखा है । उन्होंने कहा कि पांच तत्वों से रचित इस शरीर में निरोग रहने के भी उपाय इसी शरीर में है जिसे योग के बल पर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अस्पतालों में बढ़ती भीड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा करें योग रहे निरोग। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह अपने देश के लिए गौरव की बात है कि भारतीय जीवन पद्धति की स्वर्णिम पद्धति योग को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है। सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने की आवश्यकता है क्योंकि आज के भौतिकवादी युग में भाग दौड़ की जिंदगी में तनाव एवं अन्य तमाम बीमारियों से निजात पाने के लिए योग ही एकमात्र साधन है। डॉ जयंत कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने सभी का स्वागत किया तथा 21 जून तक पूरे जनपद में योग को घर-घर पहुंचाने के लिए आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी की रणनीति से अवगत कराया।उद्घाटन समारोह का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। पार्क में मौजूद सभी लोगों को योग प्रशिक्षक राजन कुमार ,विजेंद्र कुमार, पारस यादव ,अंगद ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग सिखाया। इस अवसर पर प्रदीप, शास्वत, विभिन्न विद्यालय के अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सभासद, युवा मंडल के कार्यकर्ता, आदि उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश गुप्ता डीपीएम ने किया। इसी श्रृंखला में ब्लॉक मुख्यालय, शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य स्थानों पर भी योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

पीजी कालेज में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

पी० जी० कालेज में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकतें हैं आवेदन

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर प्रवेश परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन एवं आनलाइन फीस जमा करने की तिथि 15 जून 2024 से बढ़ाकर 30 जून 2024 तक किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे. (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के बेवसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर 30 जून 2024 तक आवेदन एवं आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि महाविद्यालय के बेवसाइट एवं समाचार पत्रों के माध्यम से शीघ्र घोषित किया जायेगा।

नीट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन,की मांग

नीट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन, की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में नीट परीक्षा लिक के संबंध में मंगलवार को राष्ट्रपति भारत सरकार को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य राहुल सिंह राधे के नेतृत्व में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूरे देश में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा के रूप में ली जाने वाली नीट परीक्षा पूर्व में CPMT/PMT के रिजल्ट में सैकड़ो अभ्यर्थियों के 10% नंबर आए हैं इनमें भी एक ही परीक्षा केंद्र से कई लोगों के एक साथ 100% नंबर आना एक बड़ी धांधली की ओर संकेत करता है। भाजपा राज में परीक्षाए अवैधानिक तरीके से प्रशन पत्र लीक कराने छद्यम लोगो से पेपर दिलवाने सेंटर की सेटिंग करवाने और रिजल्ट को मैनेज करने जैसे धंधे का रूप लेती जा रही है। इस देश का छात्र युवा व्यवस्था में विश्वास खोने लगा है।
राहुल सिंह ने राष्ट्रपति से मांग किया की आप इस मामले को स्वत: संज्ञान ले और इसके लिए दोषी लोगों पर कार्यवाही कराते हुए। इस परीक्षा को पुनः कराने की कोशिश करे। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, रमेश यादव, कमलेश, रोहन, दीपक, रिशु, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत सिंह, राधे, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

मांग पूरी नहीं हुई तो प्रधान करेंगे आंदोलन,सौंपा पत्रक

मांग पूरी नहीं हुई तो प्रधान करेंगे आंदोलन, सौंपा पत्रक

गाजीपुर । प्रदेश सरकार लगातार प्रधानों के ऊपर शिकंजा कस्ती चली आ रही है। इसको लेकर प्रधान संगठनो ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक के सभागार में बैठक कर एक जुटता का परिचय देकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक दिया। जिसमें कहा गया कि ग्राम पंचायत का भुगतान पूर्व की तरह से किया जाए और पंचायत सहायक से फेस स्कैन और रिकग्नाईजेशन को समाप्त करने की माग की है। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और प्रधानों ने कहा की जबतक यह व्यवस्था समाप्त नही होती है तब तक के लिए विकास कार्य बंद कर दिया जाएगा और कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। प्रधान संघ अध्यक्ष मदन सिंह यादव ने कहा की इस बार शासन व प्रशासन के जुमले में नही पड़ना है। उन्होंने कहा की पंचायत सहायक की नियुक्ति का अधिकार प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष प्रधान का है और पंचायत सहायक की नियुक्ति को 2 वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने के पश्चात भी इनकी नियुक्ति समिति के अध्यक्ष एव उनके सदस्यों द्वारा नवीनीकृत नही हो सकी, साथ ही इनके ऊपर कोई प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित नहीं किया जा सका है। इनके जॉब चार्ट एवं अन्य कार्य हेतु आदेश निर्देश शासन प्रशासन एवं जनपद स्तर से ही निर्गत किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वित्तीय प्रबंधन की पंचायत गेटवे प्रणाली में नियंत्रण होने का कारण क्यूआर कोड वेरीफायर के रूप में इनके पंजीयन के बाद भुगतान प्रणाली पर गहरा प्रभाव पड़ेगा जो ग्राम पंचायत के विकास में हितकर नहीं होगा। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव ने कहा की पंचायत सहायक हाई स्कूल इंटरमीडिएट की मेरिट पर नियुक्ति नॉन टेक्निकल अल्प मानदेय प्राप्त कर्मी है । भले ही उनके पदनाम के साथ अकाउंटेंट काम डाटा एंट्री ऑपरेटर है तथा पंचायत सहायक की नियुक्ति करोना काल में मेरिट को इग्नोर करते हुए अनुकंपा के आधार पर ही हुई थी। इनका अनुबंध ग्राम पंचायत से प्रथम वर्ष संविदा पर तथा कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उनकी संविदा वर्ष नवीनीकरण अधिकतम 2 वर्ष के लिए किया जा सकेगा। पंचायत सहायक हेतु नियुक्ति शासनादेश के अनुरूप बिंदु संख्या 7 द्वारा पंचायत सहायक का अनुबंध ग्राम पंचायत से अधिकतम 3 वर्ष के लिए ही किया जा सकता है। अधिकांश मानदेय पर कार्यरत पंचायत सहायक का कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त हो जायेगा। ऐसे में ग्राम पंचायत के भुगतान संबंधित प्रकरण में उनकी सहभागिता प्रासंगिक एवं समायोजित नहीं है, इसीलिए विवाद का कारण बनेगा। इस बैठक का संचालन कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष रामज्ञान यादव ने भी कहा की प्रधानों की समस्या लगातार बड़ी होती जा रही है। शासन ने प्रधानों के साथ मनमाने आदेश लागू कर प्रधानों के अधिकार को क्षीण कर रही है ।अब प्रधान आंदोलन करने को मजबूर हो चुका है । आठ सूत्रीय मांग पत्र मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया है। कहा कि मेरी माग पूरी नही हुई तो प्रधान संगठन सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस बैठक में जनार्दन यादव , अभिमन्यु यादव , योगेंद्र कुशवाहा, गुड्डू राय , सुभाष यादव , राजेश यादव , पप्पू यादव , सोनू यादव , रमेश यादव , अवधेश यादव , गुरु प्रसाद यादव , पप्पू कुशवाहा , संजय यादव , प्रदीप यादव , फेकन यादव , सहित अन्य प्रधान गण उपस्थित रहे।

अंगद राय और गोरा राय को 10 जून को सुनाई जाएगी सजा

अंगद राय और गोरा राय को 10 जून को सुनाई जाएगी सजा

गाजीपुर। शुक्रवार को जनपद के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अंगद राय व गोरा राय के मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट शक्ति सिंह की अदालत में हुई। जिसमें अंगद राय को बिहार जिला के कारागार भभुआ से VC के माध्यम से सुनवाई हेतु पेश किया गया। इस दौरान न्यायालय द्वारा अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने अपनी बहस की।
अभियोजन के अनुसार जितेंद्र राम पुत्र शिवनाथ राम जिला कारागार ग़ाज़ीपुर में निरूद्ध था। 22 अप्रैल 2009 को जिला कारागार में बंद कैदी अंगद राय व उमेश उर्फ गोरा राय बैरक नंबर 10 में रहते थे। जहां पर वादी रोजाना झाड़ू लगाने जाता था। परंतु जितेंद्र राम को उसी दौरान फोड़ा हो गया। जिसके कारण वादी सफाई करने नही जा पाया। जिसपर वादी को बुलाकर अंगद और गोरा मारे पीटे। जिसके बाद उसका बाया हाथ टूट गया। फिर दोनो ने जाती सुचक शब्दो का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में वादी की सूचना पर थाना कोतवाली में दोनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने उक्त मामले में दोनो आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
दौरान विचारण गवाही के समय गवाह प्रमोद गिरी उर्फ पप्पू गिरी को आरोपियों के द्वारा गवाही न करने के लिए जान माल की धमकी देने लगा
तब गवाह ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद अभियोजन ने गवाह को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया। बाद में गवाह का न्यायालय में बयान अंकित हुआ। मुकदमे में कुल 7 गवाहों की गवाही होने के उपरांत आज शुक्रवार को दोनों अभियुक्त गोरा राय व अंगद पर आरोप सिद्ध हुआ। जिसमें 10 जून 2024 को दोनों को सजा सुनाई जाएगी। जिसमें अंगद राय भभुआ जेल में निरुद्ध है और गोरा राय को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला जेल भेज दिया। इस मामले में 10 जून को व्यक्तिगत रूप से भभुआ जेल से अंगद को जिला कोर्ट में तलब करने का आदेश पारित हुआ।

शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम,किया नाम रोशन

शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, किया नाम रोशन

गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने में कटिबद्ध स्कूल शाह फैज स्कूल के पांच छात्र छात्राओं ने NEET UG यानी नीट अंडर ग्रेजुएट में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसकी जानकारी विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम आदमी ने दी। बता दें कि छात्र छात्राओं के इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य मो. एकरामुल हक, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, नेहा कुरैशी, असिस्टेंट प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।