All posts by UP Fast News

भारत तिब्बत समन्वय संघ:कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने का किया गया आह्वान

भारत तिब्बत समन्वय संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम अभ्युत्थान्म 2024 में कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने का आह्वान किया गया

गाजीपुर। भारत तिब्बत समन्वय संघ के स्थापना दिवस की पुर्व संध्या पर चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग, तिब्बत की स्वतंत्रता तथा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु लोक जागरण को लेकर प्रकाश नगर भुतहियाटाड़ स्थित एक होटल मे “अभ्युत्थान्म 2024” कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी बालक दास महाराज (पातालपुरी पीठाधीश्वर काशी) ने कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ का यह कार्यक्रम अभ्युत्थान्म 2024 देश के लिए नई ऊर्जा लाएगा। उन्होंने कहा कि तिब्बत भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तथा तिब्बत के लोग भी चाहते हैं कि हम भारत से जुड़कर रहे। उन्होंने कहा कि जितनी एकता दुर्जनों में है उतनी एकता जिस दिन सज्जनों में आ गई उस दिन देश को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।

महाराज ने कहा कि हमें एक होने की आवश्यकता है तभी हम भारत तिब्बत समन्वय संघ के संकल्प अभ्युत्थान्म 2024 को पूर्ण कर पाएंगे। राष्ट्रीय सह संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि पुरे वर्ष 100 हर जगहो पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वर्ष पर्यंत भारत तिब्बत सम्मेलन संघ के कार्यक्रम और जागरण चलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की स्वतंत्रता जब तक हम प्राप्त नहीं कर लेंगे तब तक हमारे कदम रुकने वाले नहीं है।


कार्यक्रम के संयोजक मानवेंद्र सिंह मानव ने कहा कि यह गाजीपुर का सौभाग्य है कि अभ्युत्थान्म 2024 का कार्यक्रम जो पूरे देश में आयोजित किया जाएगा उस कार्यक्रम की शुरुआत जनपद गाजीपुर से हो रही है।कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में सनातनी भारतीयो खास कर युवाओं को अभियान से जोड़कर चीन द्वारा तिब्बत सीमा पर अधिपत्य जमाने और आंखें दिखाने को भारत और तिब्बत एक होकर चीन का आर्थिक सामाजिक वैश्विक पटल पर विरोध में सभी के सहयोग की अपील की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, रज्जू भैया, स्वामी विवेकानंद और दलाई लामा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर भारत तिब्बत के राष्ट्र गान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन मानवेन्द्र सिंह मानव राष्ट्रीय महामंत्री युवा विभाग भारत तिब्बत समन्वय संघ गाजीपुर व अध्यक्षता महंथ गोबिन्द दास ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और पुष्प कुछ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रधान अतिथि आचार्य भारत भूषण दास महाराज, महंत गुरु रविदास गोवर्धन, संत कबीर प्रकाश शास्त्री, योगी रामनाथ, सुनील सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जयसवाल, स्मृति सिंह, सुमित सिंह, डा डीपी सिंह, सुधाकर सिंह, डॉ पूजा श्रीवास्तव, सौम्य प्रकाश बरनवाल, कार्तिक गुप्ता, शशिकांत शर्मा, गर्वजीत सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

1200 छात्र छात्राओं को दिया गया स्मार्ट फोन

1200 छात्र छात्राओं को दिया गया स्मार्ट फोन

गाजीपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलो के विभिन्न महाविद्यालयों में 1201 छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें जनपद के समस्त तहसील अन्तर्गत तहसील जमानियॉ में श्री रामअवतार चौबे महाविद्यालय ढ़ढनी भानमल राय जमानिया में 128 एवं मॉ कामाख्या महाविद्यालय गहमर में 151 स्मार्ट फोन का वितरण उपजिलाधिकारी जमानियॉ हर्षिता तिवारी द्वारा शुक्रवार को किया गया। इसके अतिरिक्त शम्भू नारायण महाविद्यालय हरहरी जंगीपुर में 192, विमला यादव महाविद्यालय अकवास पट्टी भीतरी सैदपुर में 150, राम नगीना स्मारक महिला महाविद्यालय अमहट जहूराबाद में 151, उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय हैसी पारा मोहम्मदाबाद में 244 एवं विध्याचल गर्ल्स कालेज करकापुर अलालपुर जखनियॉ में 185 स्मार्ट फोन का वितरण सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के द्वारा किया गया।

श्री राम भक्तों द्वारा भव्य निकाला जाएगा शोभायात्रा

श्री राम भक्तों द्वारा भव्य निकाला जाएगा शोभायात्रा

गाजीपुर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में सभी हिन्दुओं तथा सनातनी बन्धुओं के अराध्य प्रभु श्रीराम के निवास श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व 13 जनवरी 2024 को नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उसके विचार परिवार ने लिया है। जो गाजीपुर नगर के पूर्वी छोर हिन्दी बाजार (उर्दू बाजार) से निकलकर नवाबगंज, नवाबगंज फाटक, झण्डतर, नखास, चीतनाथ, टाउनहॉल, लालदरवाज, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद होते हुए लंका मैदान पहुंचेगी। जहां एक सभा का भी आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को पत्रकार भवन पर पत्रकार वार्ता कर सह प्रान्त सेवा प्रमुख और विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त दिनेश चंद्र पांडे ने दिया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में यह प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसमें सभी साधु संतों एवं समाज के जितने भी सम्मानित लोग हैं उनको निमंत्रण विश्व हिंदू परिषद और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा भेजा गया है। परंतु आम लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या जाने के लिए इसलिए मना किया गया है कि वहां बहुत ज्यादा भीड़ रहेगी।
इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उसके विचार परिवार एवं विश्व हिंदू परिषद ने योजना के अनुसार कार्यक्रम तय किया है। गाजीपुर जनपद को संगठन के दृष्टिकोण से दो हिस्सो में बांटा है। गाजीपुर एवं सैदपुर। इस दोनों हिस्सो को मिलाकर लगभग 35 कुंतल अक्षत आया आया है। जिसे प्रत्येक गांव में बांटने की योजना बनी और प्रत्येक गांव में उचित मात्रा में अक्षत भेजा गया तथा सभी विचार परिवार के कार्यकर्ता उस अक्षत को सभी हिंदू परिवार में निमंत्रित करने का कार्य घर घर जासकर कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 1 जनवरी से आरम्भ है तथा 15 जनवरी तक चलना है। अक्षत के साथ एक भगवान राम का चित्र है और एक पत्रक भी दिया जा रहा है। संगठन का प्रयास है कि एक भी हिन्दू परिवार न छूटे। 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। 17 जनवरी को श्रीराम लला के मूर्ति के साथ अयोध्या धाम में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 18 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की विधि विधान से पूजा प्रारम्भ होगी।
19 जनवरी को अग्नि की स्थापना होगी। 20 जनवरी को सरयू नदी से लाये गये जल से गर्भगृह को स्वच्छ किया जायेगा। 21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जायेगा। 22 जनवरी को पौष मास के द्वादशी तिथि को मृगशिरा नक्षत्र में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। विचार परिवार यह भी अनुरोध कर रहा है कि 22 जनवरी को गांव के सभी लोग अपने आसपास के सभी मंदिर मेें एकत्र हो और दिन में 11 बजे से 1 बजे तक होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मन्दिर में ही डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण देखे।
कार्यक्रम में 11 से 12 बजे तक भजन कीर्तन होगा। 12 बजे से लेकर 12ः15 बजे एक बौद्धिक का कार्यक्रम होगा और उसके बाद 12ः25 से 12ः45 तक जो मुहूर्त निकाला गया है प्राण प्रतिष्ठा का उसको ऑनलाइन हम सभी लोग देखेंगे। पूरा हिंदू समाज मंदिर में इकट्ठा होकर देखेगा और उसके बाद जिस भी देवी देवता का मंदिर हो उसी देवी-देवता की आरती होगी। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम की आरती होते हुए 1 बजे इसका समापन होगा और प्रसाद वितरण कर सभी लोग अपने-अपने घर जाएंगे। 22 जनवरी को रात्रि में सभी हिंदू परिवार अपने घरों पर कम से कम 11 दीप अवश्य जलावे और एक दूसरी दीपावली के रूप में 22 जनवरी को हम लोग मानायेगे, क्योंकि उस दिन अपने आराध्य प्रभु भगवान श्रीराम अपने घर में विराजित हो रहे हैं और भगवान श्रीराम एक बार लंका से विजय करके आए थे तो दीपावली हुआ था। आज अपने भगवान राम 500 वर्ष बाद अपने घर में विराजित हो रहे हैं तो सभी अपने सनातनी हिंदू भाई बहनों मातृशक्ति से अनुरोध है कि वह 22 जनवरी को 2 घंटे का समय निकालकर अपने गांव के मंदिर में इकट्ठा हो और एक साथ इस कार्यक्रम को करें और सायं काल अपने-अपने घरों में दीप उत्सव मनाये। यही हिंदू समाज से अपेक्षा है और अनुरोध है। प्रेस वार्ता में विक्रम अग्रहरी उर्फ विक्की और रवि राज हिंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सरकार का प्रयास कमजोर,बेबस, लाचार को मिले लाभ:सरिता अग्रवाल

सरकार का प्रयास कमजोर, बेबस, लाचार को मिले लाभ: सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। नगर क्षेत्र के आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार का प्रयास है कि जन जन के समृद्धि और सम्मान के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को प्राथमिकता से मिले, कोई वंचित पात्र छुट न जाए, यह हमारे विकसित भारत के सपनों और संकल्पों के लिए बहुत जरूरी है।और यह भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के सरकार की भावनाओं का केंद्र है। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र समाज का अंतिम व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से जुड़े को सरकार साकार कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को मिले इसका प्रयास सरकार द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी के गारंटी वाली गाड़ी आम जनमानस के जीवन में परिवर्तन और समृद्धि के लिए जगह जगह पहुंच रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसी सख्शियत और मजबूत नेतृत्व के कारण आज देश बुनियादी समस्याओं से उपर उठकर विश्व के बड़े देशों से लगातार आगे बढ रहा है।
कार्यक्रम में पात्र लोगों को सूचीबद्ध किया गया। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विवेकानंद जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्चुवल संवाद कार्यक्रम को एलईडी टीवी के माध्यम से सुना गया। उसके उपरांत आज युवा दिवस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर एकता और अखंडता के साथ विकसित भारत का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश, जिला मंत्री सुरेश बिंद, रासबिहारी राय, सोमेश मोहन राय, सनी चौरसिया, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, साधना राय एवं अन्य सभासद और भाजपा के नगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।

पीएम मोदी ने इस देश के विकास और सम्मान के लिए लगातार काम किया:सपना सिंह

पीएम मोदी ने इस देश के विकास और सम्मान के लिए लगातार काम किया: सपना सिंह

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम विकास खण्ड मनिहारी के ग्राम पंचायत बरहट में अयोजित हुआ। जिसका मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस देश के विकास और सम्मान के लिए लगातार काम करते हुए, विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जन भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रति संकल्पित प्रतिबद्धताओं का पालन सिर्फ देश को विकसित ही नहीं, बल्कि समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध तथा मानवता, भाई चारा को भी मजबूत करेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के गरीब और कमजोर पात्र लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्राप्त हो सरकार ने इसका प्रयास किया है।  देश के गरीब, युवा, महिलाएं एवं किसानों को केन्द्रित विभिन्न योजनाएं समाज के हर व्यक्ति के लिए संजीवनी स्वरूप सिद्ध हुई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम के दौरान अपना सम्बोधन व्यक्त कर उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र/राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ यथा अयुष्मान कार्ड, आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि यह लाभ प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर है।


‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया एवं गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन किया। अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपत दिलाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया। संचालन खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने किया और बताया कि मनिहारी ब्लाक के कुल 97 ग्राम पंचायतो मे से आज अब तक 86 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम पूर्ण हो गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, ओमकार सिंह, मोनू तिवारी, अखिलेश सिंह, राजकुमार बिंद, प्रदीप सिंह, रंजीत कुमार राम, मनिष वर्मा, नन्दलाल वर्मा, उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

श्री राम मंदिर निर्माण जीवन का सौभाग्य:महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन

श्री राम मंदिर निर्माण जीवन का सौभाग्य:महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन

गाजीपुर। अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर उनके मंदिर का निर्माण और उस मंदिर निर्माण के समय हम सभी का इस धरातल पर होना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। धरा के आराध्य भगवान श्रीराम के खुद उनके ही जन्मभूमि पर उनकी विशाल मंदिर बनने में सैकड़ो वर्ष लग गए। लगभग 500 वर्षों के झंझवातो बाद आज पुनीत समय आया है, जब हम प्रभु के भव्य मंदिर निर्माण व मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति का दर्शन कर सकेंगे। उपरोक्त बातें सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज भारत अभ्युदय श्री राम रथ का शुभारंभ करते हुए कहा।


प्राण प्रतिष्ठा प्रचार अभियान समिति काशी प्रांत संयोजक डॉ संतोष यादव के नेतृत्व में निकली यह भारत अभ्युदय श्रीराम रथ यात्रा जनपद के सभी नगरों और गांव में घूम-घूम कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों से अपने अपने घरों में उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया कि आगामी 22 जनवरी को जिस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर में उनकी मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होगा। उस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में दिवाली व उत्सव मनाए। इसके साथ ही मंदिरों में पूजन अर्चन, बड़ी एलइडी टीवी इत्यादि के माध्यम से साक्षात दर्शन करें।


रथ यात्रा निकलने से पूर्व पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री यति जी महाराज द्वारा सिद्धपीठ पर रथ का पूजन अर्चन कर भगवा ध्वज लहराते हुए रथ यात्रा को विदाई दी गई।
इस अवसर पर डॉ संतोष यादव, डॉक्टर संतोष मिश्रा, डॉक्टर नागेंद्र, दुर्गा प्रसाद, डॉक्टर आनंद मिश्रा, अंकित जायसवाल, संजय सिंह, रामप्यारे गिरी, डॉ अमिता दुबे, डॉ सुरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

दुबई,अबुधाबी और सऊदी अरब जैसे देेशों में जिले के युवाओं को मिला रोजगार

दुबई,अबुधाबी और सऊदी अरब जैसे देेशों में जिले के युवाओं को मिला रोजगार

गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राम शंकर बालगोपाल शिक्षण संस्थान, मउपारा, देवकली परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एडको, क्वैस कार्पोरेशन, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 10 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 628 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 223 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर (SIIC ), वाराणसी द्वारा उक्त संस्थान परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें इज़राइल, दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 189 अभ्यर्थियों का एस.आई.आई.सीए वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 15 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 15 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु एस.आई.आई.सी,  वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा। आगामी रोजगार मेला- विकास खण्ड परिसर, मरदह, गाजीपुर में दिनांक-16 जनवरी 2024 को आयोजित होगा।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे स्वामी विवेकानंद:प्रो.वी के राय

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सहजानन्द महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे स्वामी विवेकानंद : प्रो. वी के राय

गाजीपुर। शहर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसी कड़ी में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों ने स्वामी जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. वी के राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने भारतीय धर्म-साधना,आध्यात्मिकता और उदात्त राष्ट्रीय-सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक पटल पर रखकर देश की गरिमा बढ़ाई।
विश्वविद्यालय कला संकाय के डीन प्रो.अवधेश नारायण राय ने कहा कि स्वामी जी के दृष्टिकोण में दर्शन,अध्यात्म और विज्ञान का मणिकांचन संयोग था जो देश की समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति व अभिनव भारत निर्माण में सदैव से ही मार्गदर्शक रहा है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अजय राय ने अपने वक्तव्य में स्वामी जी को युवा हृदय की धड़कन, उत्कट कर्मयोगी और सुधारवादी चेतना के असीम प्रेरणापुंज के रूप में व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन कृष्णानन्द चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. निवेदिता सिंह, सन्ने सिंह डॉ. विशाल सिंह, संजय कुमार, डॉ. सतीश राय, अवधेश कुमार पांडेय, डॉ. राकेश पांडेय, तूलिका श्रीवास्तव, डॉ. सुजीत कुमार, सुरेश प्रजापति, कुशलपाल यादव आदि उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी और डीएम ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

नोडल अधिकारी और डीएम ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम विकास खण्ड सैदपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चिलौना में भारत सरकार द्वारा नामित जनपद नोडल अधिकारी प्रेम कुमार नागर संयुक्त सचिव पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो का स्वागत मोमेन्टो, स्मृति चिन्ह एवं अंगवंत्रम देकर किया गया। छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा विद्यालय के बच्चो द्वारा डी बी टी से सम्बन्धित नाटक एवं पी0टी का प्रदर्शन बेहद ही सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा का जो अभियान चला ये हम सभी का दायित्व है कि इस योजना को सफल बनाये। ये हम सभी के उस मकसद को पूरा करने का मौका है। शासन की जो भी योजना संचालित है, यह योजना उन पात्र व्यक्तियों का हक हैं और नागरिक होने के नाते अपना यह कर्तव्य है कि आप अपना हक प्राप्त करे। अतः जो भी पात्र है उनके लिए यह एक अच्छा मौका है तथा उनकी जिम्मेदारी है कि आप यहां आकर अपना क्लेम बताते हुए अपनी पात्रता स्थापित करे। उन्होने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि जो भी व्यक्ति पात्र होते हुए योजनाओ से वंचित है उसे इसके बारे मे सूचना देते हुए लाभ दिलाये। उन्होने ग्राम पंचायत चिलौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम पर प्रशंन्नता भी व्यक्त की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी योजनाओं को हर घर-घर तक पहुचायी जाय जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की योजना से वंचित न रह पाय। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वयं सहायकता समूह, पेंशन आदि के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियो जिन्हे योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है उन्होेने ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘ के माध्यम से लोगो को जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान परिसर में विशेष एल ई डी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को देखा व सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल लगाकर लोगो को योजनाओ की जानकारी दी गयी एवं पात्रो का रजिस्टेशन भी किया गया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि के द्वारा भी किया गया। मंच से कृषि, पशुपालन, सप्लाई विभाग, बैक, मत्स्य, चिकित्सा, महिला कल्याण एवं बाल विकास आदि विभागो के अधिकारियो द्वारा अपने-अपने विभागो की योजनाओ की जानकारी दी गयी तथा ड्रोन के माध्यम से खेत में दवा के छिड़काव का लाईव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प के प्रति लोगो को शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सम्बोधन व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी को जनपद आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी अनुराग ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, वेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण, उप निदेशक कृषि एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मेरा भारत विकसित भारत विषय पर आयोजित हुई जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

मेरा भारत विकसित भारत विषय पर आयोजित हुई जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

गाजीपुर। जिले के नेहरु युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेरा भारत  विकसित भारत विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सत्यदेव डिग्री कॉलेज में गुरूवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ  मुख्य अतिथि प्रबंधन निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह  एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में अनिमेष कुमार मिश्रा ,मृत्यंजय कुमार राय  तथा कंदर्प तिवारी नेतृत्व स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्यायक मंडल में डा सारिका सिंह विभागाध्यक्ष इतिहास राजकीय महिला पीजी कालेज, डॉ स्मिता राय विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय , राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ यादवने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सानंद सिंह ने कहा कि माव प्रधानमंत्री के लालकिला की प्राचीर से विकसित भारत की परिकल्पना के साथ आज  माई भारत विकसित भारत / 2047 विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से आज वास्तव में युवाओं के मन में क्या चल रहा है ,उसे नजदीक से सुनने का अवसर मिल रहा है ।आजादी प्राप्ति से लेकर आज तक हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर बढ़ता रहा है ।जब हमारा देश 2047 में 100वी वर्षगांठ मना रहा होगा तो विकसित भारत के रूप में दुनिया में सर्वशक्तिमान देश के रूप में स्थापित होगा। इसी अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए 2047 के भारत की  नीव विभिन्न माध्यमों से रखी जा रही है ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानचार्य चंद्र केश तिवारी, दिग्विजय  सिंह काउंसलर , साक्षी सिंह ,निधि सिंह यादव, अमृता राय, खुशबू वर्मा ,चंदन पटेल, मोनू राम, राहुल का सहयोग सराहनीय  रहा । संचालन अंगद सिंह यादव ने किया । सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामचंद्र ने किया।