All posts by UP Fast News

शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति की महत्व के परिणाम और उपयोगिता पर विस्तार से डाला प्रकाश

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज जनपद नोडल रागिनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर द्वारा प्रतिभा किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ अध्यक्षा द्वारा किया गया। जिसमें संवाद के माध्यम से सभी उपस्थिति शिक्षिकाओं के साथ संवाद किया गया। सभी शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति की महत्व को उसके परिणाम और इसकी क्या उपयोगिता है उसे पर विस्तार से प्रकाश डाला। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों से उपस्थित शिक्षिकाएं और प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापिकाएं ने अपना बहुमूल्य समय देकर के कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज दिनेश सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया ।सभी प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

डीएम-एसपी ने किया रामलीला लंका मैदान का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।नवमी एवं दशहरा मेला का दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा  ने प्राचीन रामलीला लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रवेश व निकास द्वार, विद्युत, प्रकाश, बैरिकेटिग, पार्किंग व्यवस्था, की जानकारी ली।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को रामलीला मैदान की साफ सफाई एवं मेला मे आने वाले लोगों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।साथ ही रामलीला मैदान में लगने वाले दुकानों को सेक्टर के हिसाब से लगाया जाए। लंका मैदान मे आने जाने के रास्ते में कोई दुकान नहीं लगाई जाएगी यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाए।  लंका मैदान मे पर्याप्त मात्रा मे  प्रकाश की व्यवस्था रहे तथा ब्रैकेटिंग की व्यवस्था इस प्रकार से हो कि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । इस अवसर पुलिस अधीक्षक (शहर) , क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहें।

चकिया की रामलीला में श्रीराम ने किया बालि का वध

चकिया की रामलीला में श्रीराम ने किया बालि का वध

चकिया (गाज़ीपुर): करंडा क्षेत्र के चकिया गांव में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार की रात मयसुत व बालि वध प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। सीता जी की खोज में निकले भगवान श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण और सुग्रीव के साथ मिलकर अधर्म के प्रतीक बालि का अंत किया। यह प्रसंग दर्शकों के बीच अत्यंत रोमांचक और भावनात्मक रहा।

लीला के दौरान श्रीराम की भूमिका अमृत पांडेय ने निभाई, जबकि लक्ष्मण की भूमिका आयुष पांडेय ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। बालि के रूप में उपेन्द्र पांडेय ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं सुग्रीव की भूमिका विकास, हनुमान की भूमिका लवकुमार, तारा की भूमिका गोपाल पांडेय, और शबरी की भूमिका रामप्रवेश ने जीवंत कर दी।
इसके अतिरिक्त जामवंत बने नीरज, अंगद बने अनुराग, मयसुत की भूमिका टनटन, और जटायु बने आदेश पांडेय ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को सशक्त अभिनय से सजाया। सभी कलाकारों की संवाद अदायगी और मंचन ने दर्शकों को ऐसा अनुभव कराया मानो वे त्रेतायुग में उपस्थित हों।

मंचन के दौरान जब श्रीराम ने वृक्ष के पीछे से अपने बाण से बालि का वध किया तो पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा। बालि वध के बाद श्रीराम के धर्म और न्याय पर दिए गए उपदेश ने लोगों के हृदय को गहराई से छू लिया।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मंचन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा का निर्वाह नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि अधर्म और अन्याय का अंत निश्चित है। समिति ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में सुग्रीव राज्याभिषेक, सीता खोज और संजीवनी जैसे रोचक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

गांव और आसपास के क्षेत्रों से जुटे सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक इस दिव्य लीला के साक्षी बने और भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।

अभिनव सिन्हा ने स्वच्छता अभियान में शामिल जनमानस को मां गंगा की स्वच्छता का दिलाया शपथ

गाजीपुर।जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद के सिकंदरपुर गंगा घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान जिसे इस बार स्वच्छोत्सव नाम दिया गया। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा शामिल होकर गंगा घाट पर पहले कूड़े-कचरे, फूल, प्लास्टिक आदि को साफ किया। स्वच्छता अभियान में शामिल सभी जन मानस को मां गंगा की स्वच्छता शपथ दिलाया। अभिनव सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 केवल सफाई तक सीमित नहीं है यह अभियान नागरिकों को याद दिलाता है कि स्वच्छता अब एक आदत और संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है यही भावना आने वाले वर्षों में भारत को न केवल स्वच्छ बनाएगी बल्कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को भी मजबूत आधार देगी। स्वच्छता अभियान के उपरांत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अभिनव सिन्हा ने अपनी मां नीलम सिन्हा के नाम अपने आवासीय परिसर में आंवला एवं आम का पौधा रोपित किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद के भिन्न-भिन्न गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, 15 दिवसीय यह अभियान अंत्योदय से सर्वाेदय के सिद्धांत को मूर्त रूप देता है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को एक जीवन शैली के रूप में अपनाना और भारत को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाना है द्य स्वच्छता अभियान में, जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, राजकुमार चौबे,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी उपेन्द्र वर्मा, वन दारोगा सुरेन्द्र यादव, चंद्रशेखर,संतोष, पुष्कर सिंह, शशि शर्मा, शिवम, हर्षजीत, सौरभ सिंह, अनिल राय आदि लोग उपस्थित रहे।

स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत निर्माण में योगदान राष्ट्र धर्म का पालन:ओमप्रकाश राय

स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत निर्माण में योगदान राष्ट्र धर्म का पालन:ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियमित मासिक आकाशवाणी कार्यक्रम “मन की बात” के 126 वें संस्करण को भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मोहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर मंडल के पकड़ी गांव में बूथ संख्या 395 पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में हम सभी को स्वदेशी अपनाते हुए विकसित भारत निर्माण में अपना योगदान देकर राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे दुनिया भर के लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जहूराबाद विधानसभा के बूथ संख्या 23 मरदह बूथ पर मन की बात सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौ सेना की दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा के बहादुरी की प्रशंसा की है जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा के दौरान आठ महीने की समुद्री यात्रा पूरी की, निश्चित रूप से यह भारत के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 363 पर बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों और ग्रामवासियों के साथ सुना।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वेच्छा से स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और अपनाने का आग्रह किया है जिससे देश स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के मरदह दक्षिणी मंडल मे बूथ संख्या 153 महमूदपुर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना और लोगों से कहा कि आज के उदबोधन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा स्वदेशी उत्पाद को अपनाने का आग्रह कर छठ पूजा के महत्व को जो सम्मान और स्थान दिया है वह भारतीय संस्कृति की गुणवत्ता व पहचान के आधार को मजबूती है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के रा. सिटी इंटर कालेज के बुथ संख्या 14 पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ सुना इसके अलावा भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा सदर मंडल पश्चिमी के महाराजगंज बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जहां जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय,मंडल अध्यक्ष काशी चौहान,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

स्वच्छता अभियान का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

दिवसीय स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाजसेवी, अध्यात्मिक सदगुरू पुज्य सतपाल महाराज की प्रेरणा व पुज्य वीभू महाराज के मार्ग दर्शन में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर 2025 तक पूरे भारत वर्ष मे भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति श्रीहंस योग आश्रम गााजीपुर के तत्वाधान में 28 सितम्बर को जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय व प्रभारी महात्मा सुखियानन्द, महात्मा सांध्वी दयावंती बाई, आरती बाई ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता गोपाल लाल श्रीवास्तव, डीजीसी कृपाशंकर राय, किशोर यादव, उमेश सिंह सहित दर्जनो प्रेमी भक्तगण स्वच्छता सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अभियान मे विनोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, जयप्रकाश जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सह संघचालक सुभाष, श्रीराम कुमार एडीजीसी, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम व उमरावती, फूलमती देवी किया गया। यात्रा का संचालन डा. संतोष यादव ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि सादात ने किया।
रास्ते मे शनि मंदिर, श्रीदुर्गा पण्डाल, मंदिरो व ओपियम गेट के लगे कूड़ा कचरो की सफाई अभियान के माध्यम से हमारे पूज्य महाराज सतपाल का कहना है कि भारत तभी विकसित होकर विश्वगुरू बनेगा जब हर भारतवासी अपने मन बचन और कर्म को स्वच्छ करते हुए पूरे भारत माता को स्वच्छ बनाए,इस स्वच्छता के माध्यम से अपने मन व हृदय को स्वच्छ बनाने और दूसरे के प्रति स्चच्छ भावना को जन्म दिया जाए, जिससे हमेशा समरसता व सहयोग की भावना समाज मे कायम रहे, इसके साथ ही समाज में स्वच्छता अभियान में उन्होने आगे बताया आज बृहद स्वच्छता अभियान यात्रा प्रातः 7 बजे से चलाया गया। जिसमे केन्द्र से राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानन्द एवं मानव सेवा संघ के निदेशक ओमप्रकाश यादव प्रतिभाग किया।

हिन्दी के क्षेत्र में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं

हिन्दी के क्षेत्र में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के निर्देशन में “रोजगार की संभावनाएँ और हिंदी” विषयक एकदिवसीय व्याख्यान पीजी कॉलेज मलिकपूरा में सम्पन्न हुआ।
हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से किया गया। क्लब के प्रभारी डॉ. सर्वेश पाण्डेय ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए हिंदी भाषा की व्यवहारिक प्रासंगिकता और बदलते समय में उसकी रोजगारपरक उपयोगिता पर बल दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. डॉ. सुनील कुमार राय ‘विपुल’ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी में रोजगार की पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हिंदी केवल अध्यापन या साहित्य तक सीमित न रहकर पत्रकारिता, अनुवाद, प्रशासन, मीडिया, आईटी, पर्यटन, विज्ञापन एवं कॉरपोरेट जगत में भी नए अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हिंदी को केवल भाषा न मानकर जीवन और करियर निर्माण का सशक्त साधन समझें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. ए. के. राय ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की आत्मा है और पत्रकारिता से लेकर जनसंपर्क तक इसके नए आयाम खुल रहे हैं। विश्व के अनेक देशों में हिन्दी का पठन पाठन चल रहा है और हिन्दी वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रही है। विश्व स्तर पर इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. चंद्रभान सिंह ने अपने संबोधन में हिंदी की जीवंतता और उसकी व्यापक स्वीकृति पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी रोजगार की नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भाषा है और हमें इसे नई पीढ़ी तक गर्व और गौरव के साथ पहुँचाना होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनुज कुमार सिंह ने प्रभावशाली ढंग से निभाया। आभार ज्ञापन मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा साहू ने किया।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह के द्वारा किया गया। वही विधानसभा भाजपा नेता पीयूष राय जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, जिला मंत्री रवीन्द्र राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर राय ,नगर मडल अध्यक्ष सतेन्द्र राम , महिला मोर्चा दिपमाला श्रीवास्तव द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में महिला एवं किशोरी जांच एवं परामर्श के साथ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं सलाह, खुन पेशाब की जांच, क्षय रोग, बलगम जांच एवं आवश्यक दवाएं, NCD स्क्रीनिंग एवं फालोअप के मरीजो की ओपीडी सेवाऐं दिया गया। जिसमें क्षेत्रीय सीएचओ , एएनएम ,आशा एवं आशा संगीनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के स्टाल के माध्यम से जागरूकता भी किया गया। अतिथियो के द्वारा टीबी कार्यक्रम के संबंधित स्टाल पर मरीजो कि स्थिति का जानते हुए सभी कि समय से दवा उपलब्धता एवं परामर्श प्रकिया के बारे में जानकारी ली गई , एक्स रे जांच डिजिटल मशीन कि स्थिति को देखा एवं कियाशीलता कि स्थिति को भी परखा , नेत्र परिक्षण मे निःशुल्क चश्मा वितरण एवं आंख के आपरेशन हेतु मरीजों कि स्थिति को देखा , एच आई वी कार्यक्रम कि प्रगति एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के क्रियान्वयन कि स्थिती के बारे में बताया गया गया एवं ग्राम स्तर पर कि जा रही गतविधीयो से अवगत कराया गया।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा स्टाल के माध्यम से पोषण सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं गोदभराई तथा अन्नप्राशन भी कराया गया। अतिथीयो द्वारा शिविर कि सहराना किया गया एवं सभी सेवाओं के जन मानस तक सुलभ एवं समय से पहुंचे यहीं शासन की मंशा है की बाते कही गई।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अधीक्षक डा. आशीष राय द्वारा कराते हुऐ सभी स्टालों का भ्रमण कराते हुए योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिसमें आरबीएसके टिम द्वारा चिन्हित एक बच्चे के तालु कटे का सफल आपरेशन वराणसी में कराने के पश्चात आज अतिथियों द्वारा उन्हें उपहार दिया गया एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली । कार्यक्रम संचालन ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में डा.नीरज मौर्या महिला चिकित्साधिकारी, मुहम्मद इमरान फार्मासिस्ट, सपना रावत, सुनिता भारती, सुशीला पासवान, मनोरमा देवी , सीतमा यादव, शिवाशागर, चन्दा जोन्स , शबाना परविन, संध्या, प्रमिला, सरिता कालिदा आशा संगीनी इत्यादि के साथ- साथ आंगनबाड़ी उपस्थित रही।

कुमारी नंदिनी को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी जमानियां के पद किया तैनात

गाजीपुर।मिशन शाक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत जनपद में संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित आज की थीम ‘‘बालिकाओं को निकट के थाने/कोतवाली का भ्रमण कर कानूनी जानकारी प्रदान करना’’ के अन्तर्गत पी0एम0श्री0 विद्यालय भदौरा, विकासखण्ड-भदौरा के निकट स्थित कोतवाली गहमर में मिशन शक्ति की प्रभारी नेहा पांडेय व एसएचओ शैलेष मिश्रा ने एक दिन के लिए छात्रा को अपने स्थान पर नियुक्त करते हुए आमजनों के साथ मिशन शक्ति 5.0 अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विचार व्यक्त किया गया। ठीक उसी प्रकार पी0एम0श्री0 विद्यालय मरदह, विकासखण्ड-मरदह में निकट स्थित थाना-मरदह में भी थानाध्यक्ष द्वारा छात्रा को एक दिन के लिए अपने स्थान पर नियुक्त करते हुए वहां पर उपस्थित आमजनों को मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान पर चर्चा की गई। थाना मोहम्मदाबाद मे राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्रा रिमझिम यादव को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाकर पुलिस/राजस्व टीम संग थाना दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। थाना भांवरकोल मे ऑक्सफोर्ड इण्टरनेशनल हाईस्कूल की छात्रा शिवांगी मिश्रा थाना प्रभारी नियुक्त कर सुनवाई की गई। इसी क्रम मे कस्तूरबा आवासीय विद्यालाय जमांनिया की कक्षा 08 की छात्रा कुमारी नंदिनी को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी जमानियां के पद तैनात किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जखनियां, सैदपुर, जमानियां, मोहम्मदाबाद एवं मरदह की छात्राओं को स्थानीय थाना/कोतवाली में एक दिन के लिए विशेष भ्रमण कराते हुए उनको वहां के मुख्य पद पर आसीन कराते हुए मिशन शक्ति 5.0 के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में मिशन शक्ति प्रभारी के माध्यम से प्रांगण में उपस्थित जनता को अवगत कराया गया। शासन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना एवं विभिन्न थीम पर आधारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत बैंक में अधिकारी, स्थानीय सरकारी विभागों में उच्च अधिकारियों के पदों पर आसीन कराते हुए मिशन शक्ति 5.0 के विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं व गतिविधियों की जानकारियों से आमजन को अवगत कराया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत 30 सितंबर, तक विभिन्न थीमों पर आधारित कार्ययोजना बनाते हुए कार्यक्रम को सम्पादित कराया जाएगा।

02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनो पर फहराया जाए राष्ट्रीय ध्वज:डीएम

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर को गॉधी जयंती समारोह आयोजित किए जाने के संबंध में उक्त अवसर पर सभी राजकीय भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठ अधिकारी/संस्थान के प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09 बजे महात्मा गॉधी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कराया जाना है। उसके बाद गॉधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाए। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अनत्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाए। सादा जीवन उच्च विचार मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श  जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाए। उन्हें यह भी समझाया जाए कि देश को कम जो करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तब्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। 02 अक्टूबर को गॉधी जयंती का समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न कराए।