All posts by UP Fast News

सपना सिंह दुकानदारों से जनसंपर्क कर जीएसटी बचत सुधारों से कराया अवगत

गाजीपुर। 22 सितंबर से शुरू जीएसटी बचत उत्सव अंतर्गत शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नगर के पीरनगर चौराहे स्थित दुकानदारो से जनसंपर्क करते हुए जीएसटी बचत सुधारों से अवगत कराया।जन जागरण कर उससे होने वाले फायदों को भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की हर व्यक्ति का जीवन समृद्ध हो उसके प्रति आर्थिक बचत का आधार मजबूत हो उसके निमित्त यह सुधार विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर होगा।
नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार को समाज के एक एक व्यक्ति की चिंता है ।इस सुधार से दुकानदार और ग्राहक दोनो खुश है।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि जीवन रक्षक व जीवन के लिए आवश्यक सामग्रियों पर से पूरी तरह हटाकर सरकार ने समाज गरीब कमजोर वर्ग के प्रति अपनी निष्ठा को मजबूत किया है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, काशी चौहान, गर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

सरकार की योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है:सपना सिंह

सरकार की योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है:सपना सिंह

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में जिला स्तरीय शिविर लगाकर योजना के लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने अपने जन्मदिन अवसर पर सेवा कार्यों की अप्रतिम सौगात देश को प्रतिवर्ष देते रहे है।आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा की भावना का संदेश जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, दिव्यांग जन सहयोगी उपकरण वितरण सहित तमाम योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनो को समाज मे समृद्ध और सम्मानित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज की सभी विषमताओं को दूर करने तथा हर व्यक्ति को समृद्ध
करके विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव व दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।
इस अवसर पर दिव्यांग लोगों को ट्राइ साइकिल, व्हिल चेयर, मंद बुद्धि छात्रों के लिए एम आर किट, लेप्रोसी किट लाभार्थियों मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक शशिकान्त शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद देहात आलोक शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय, रूपेश सिंह, सविता सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रदीप राजभर, पंकज सिंह, वंशराज चौहान सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ

डीआईओएस से मुलाकात करता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के साथ अन्य पदाधिकारी

डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ,जताई नाराजगी
बीते धरने में हुई वार्ता के बाद समस्याओं का नहीं हुआ समाधान

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मिलकर समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बीते धरने के बाद मांगों पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके समस्याएं जस की तस हैं। डीआईओएस से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने पुनः एक मांगपत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों और डीआईओएस के बीच हुई वार्ता के बाद जिन बिंदुओं पर आश्वासन मिला उसे शीघ्र लागू किया जाएगा। प्रत्येक पटल पर पत्रावलियों की प्राप्ति स्वीकृति सुनिश्चित की जाएगी। दूसरे जिलों से ट्रांसफर शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों के प्रथम वेतन भुगतान के लिए विद्यालयों से उनकी पत्रावली मंगवाई जाएगी। इसके साथ ही वेतन पत्रावली में कौन से प्रपत्र लगेंगे उनका भी सर्कुलर में उल्लेख किया जाएगा। डीआईओएस ने एनपीएस के तहत आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को हर माह ऑनलाइन स्टेटमेंट का मिलान कर त्रुटि दूर करने का आश्वासन दिया।डीआईओएस ने शिक्षक संघ के मांग पत्र का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने संयुक शिक्षा निदेशक वाराणसी से बात की और प्रधानाचार्य के वेतन निर्धारण के संबंध में आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया। जनपद में आगामी 30 सितंबर को जिलाधिकारी के अवकाश तालिका के अनुसार स्थानीय अवकाश रखने आदेश निर्गत करने का निवेदन किया। इस मौके पर प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय, मंडल मंत्री सौरभ कुमार पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, जिलामंत्री शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश कुशवाहा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार ने किया गाजीपुर का दौरा,ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और बिजली आपूर्ति पर कड़ा निर्देश

गाजीपुर दौरे पर एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार, ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और बिजली आपूर्ति पर कड़ा निर्देश

गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा”:एमडी पूर्वांचल

गाजीपुर । पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार शनिवार को गाजीपुर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने विद्युत कार्यशाला और सर्किल ऑफिस लाल दरवाजा का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग पर खास जोर

गाजीपुर बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एमडी शंभू कुमार ने कार्यशाला का दौरा किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के दौरान तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य करने पर बल दिया। एमडी ने कहा कि रिपेयरिंग की गुणवत्ता खराब होने से उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अनुरक्षण माह में काम पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के बाद एमडी पूर्वांचल ने सर्किल ऑफिस में विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अनुरक्षण माह (Maintenance Month) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

एमडी शंभू कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और रखरखाव के कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।”

फॉल्ट डिटेक्शन के लिए लोकेटर मशीन

गाजीपुर में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए 33/11 केवी फॉल्ट डिटेक्शन मशीन (लोकेटर मशीन) की व्यवस्था की गई है। इस तकनीक से अब बिजली फॉल्ट को तुरंत खोज निकालना आसान होगा और उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

संविदा कर्मियों को मिली चेतावनी

एमडी ने संविदा कर्मियों को कड़ा निर्देश दिया कि कार्य के दौरान सेफ्टी किट (Safety Kit) पहनना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।

गाजीपुर बिजली व्यवस्था से जुड़ी मुख्य बातें

ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में गुणवत्ता और तकनीकी मानक जरूरी

अनुरक्षण माह में सभी कार्य समय से पूरे करने के आदेश

उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाने पर जोर

जिले में 33/11 केवी फॉल्ट खोजने के लिए लोकेटर मशीन

संविदा कर्मियों के लिए सेफ्टी किट पहनना अनिवार्य

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

सीएम योगी से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने की मुलाकात,समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
राज्यसभा सांसद ने अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में जनपद की समसामयिक स्थिति पर गंभीरता पूर्वक वार्ता की। साथ ही राज्यसभा सांसद ने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। जनपद के अनेक क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नाली के निर्माण कार्य कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र देकर अवगत कराई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए।

चकिया रामलीला में राम वनगमन लीला का भव्य मंचन

चकिया रामलीला में राम वनगमन लीला का भव्य मंचन

गाज़ीपुर। चकिया की ऐतिहासिक रामलीला में गुरुवार की रात “राम वनगमन” प्रसंग का मंचन श्रद्धा और भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में किया गया। जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने अयोध्या का त्याग कर वन की ओर प्रस्थान किया, तो पूरा रामलीला मैदान भावुक हो उठा।

मंचन के दौरान कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों और त्याग को जीवंत कर दर्शकों की आँखें नम कर दीं। राम के वनगमन के दृश्य में महाराज दशरथ की व्याकुलता और कैकेयी की जिद को देखकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे।

रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि इस मंचन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन सर्वोपरि है। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल रहा और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

ग्रामीणों और नगरवासियों की भारी भीड़ ने देर रात तक इस धार्मिक लीला का आनंद लिया और कलाकारों की अदाकारी की सराहना की।

विकसित भारत के निर्माण मे हमे स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी पर जोर देने की आवश्यकता:डा.राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण मे हमे स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी पर जोर देने की आवश्यकता हैं। जिससे आर्थिक स्वावलंबन स्थानीय उद्योगों को समर्थन और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम इस ओर तेज गति से अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान ही हमने आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत कर दिया है ।भारत के विकास के लिए सरकार और नागरिकों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए नागरिकों को स्थानीय उत्पादन का समर्थन करने और नवाचार को बढ़ावा देने में योगदान करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से लोग समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे, आत्मनिर्भरता की दिशा में काम करने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत लक्ष्य का संकल्प राष्ट्र प्रेम की भावना के मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यशाला 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानूप्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, कालीचरन राजभर, प्रो शोभनाथ यादव,रामराज बनवासी, वृजनन्दन सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, शैलेश राम, साधना राय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, लालसा भारद्वाज, गर्वजीत सिंह, आलोक शर्मा सहित सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

जिला कार्यालय पर करंडा मंडल अध्यक्ष राणा सिंह के पिता,तथा करहिया बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर किया स्वागत

गाजीपुर। शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर,यूटा शिक्षक संघ,शिक्षा मित्र संघ,अनुदेशक संघ ने मिलकर संयुक्त रूप से नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा का महुआबाग स्थित बेसिक कार्यालय पर पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि ग़ाज़ीपुर में पहली बार किसी महिला बीएसए को शासन द्वारा नियुक्त करके महिला सशक्तिकरण के दिशा में बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है। शिक्षकों ने स्वागत कार्यक्रम में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त बीएसए द्वारा शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक व सहानुभूतिपूर्वक कार्य करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। साथ ही सभी शिक्षक संगठनों ने बीएसए को यह विश्वास दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में आपके नेतृत्व में जनपद को प्रदेश नहीं राष्ट्र स्तर पर स्थापित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बीएसए द्वारा सभी शिक्षक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया गया कि मेरे द्वारा सदैव शिक्षक हित में कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा को बुलंदियों पर‌ पहुंचाने हेतु प्रयास करती रहूंगी।
स्वागत समारोह कार्यक्रम में अनंत सिंह,डॉ0 दुर्गेश सिंह,विजय नारायण यादव, प्रमोद उपाध्याय,डॉ0 राजेश सिंह सूर्यवंशी,अवधेश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह,रामप्रताप यादव,जितेंद्र कुमार यादव,संजय कुमार दूबे,अनिल कुमार,सुधाकर सिंह,अशोक यादव, विश्वास मणि सिंह, रामबिलास कुशवाहा, ओमप्रकाश सिह,कृष्ण देव गिरि ,सुमन सिंह ,बबिता पांडेय,रमा त्रिपाठी,श्वेता राय, कंचन विश्वकर्मा,रामाशीष शर्मा,प्रफुल्ल राय,आयुष सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

जयंत नेत्र भंग, माता अनुसुइया सीता संवाद,ऋषि अत्रि श्रीराम संवाद

जयंत नेत्र भंग, माता अनुसुइया सीता संवाद,ऋषि अत्रि श्रीराम संवाद

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी की ओर से लीला के नौवे दिन 25 सितंबर को मोहल्ला वेदपुरवा स्थित राजा शंभू नाथ के बाग अर्बन बैंक के पास श्री राम चबूतरा पर जयंत नेत्र भंग, माता अनसूया सीता संवाद, तथा ऋषि अत्रि श्री राम संवाद लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने श्री राम लक्ष्मण सीता का पूजन आरती किया। इसके बाद बंदे बाणी विनायकौ श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लीला में दर्शाया गया है कि एक बार प्रभु श्री राम चित्रकूट में विश्राम कर रहे थे इसी दरमियान श्री राम फूल लोढ कर सुंदर गहने बना कर सीता जी का सिंगार कर रहे थे कि अचानक देवराज इंद्र का पुत्र जयंत कौवे का रूप धारण कर स्फटिक शिला पर बैठे श्री राम प्रभु सीता जी का श्रृंगार करते देख कर उसने श्रीराम के बल को आजमाने हेतु उसने श्री सीता जी के कोमल चरण में अपने चोंच से प्रहार कर देता है और भाग जाता है सीता जी के चरणों से खून बहने लगता है इतने में श्री राम ने सीता जी के चरणों से खून बहता देखकर श्री राम ने अपने धनुष पर सिंक का बाण बनाकर छोड़ दिया वह बाण जयंत का पीछा करने लगा और जयंत आगे आगे भागने लगा। वह भागते हुए ब्रह्मा जी विष्णु हर शिव जी के पास जाकर के सहायता मांगता है। सभी देवों ने उसके भगाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मैंने श्री राम के बल को जानने के लिए कौवे का रूप बनाकर उनके भाग्य सीता के चरणों में चोंच मार दिया उनके चरणों से खून बहते हुए देखकर श्री राम ने धनुष पर सीक का बाण अनुसंधान करके मेरे पीछे छोड़ दिया वह बार मेरा पीछा कर रहा है आप लोग मेरी रक्षा करें देवताओं ने जब इस प्रकार की बातें सुन तो सभी ने उसको सहायता तो दूर बैठने के लिए नहीं कहा। वह निराश होकर वापस आने लगा। रास्ते में देव ऋषि नारद से भेंट हो जाती है वह नारद जी से सारी बातें बता दे देता है। जयंत के सारे बात को सुनकर नारद जी ने कहा कि तुम पुनः श्री राम की शरण में जाकर क्षमा याचना करो वह बड़े दयालु हैं अवश्य तुम्हारे अवगुण को क्षमा कर देंगे। इतना सुनते ही जयंत श्री राम की शरण में जाकर क्षमा याचना मांगता है प्रभु श्री राम ने उसको दीन समझते हुए अपने बाण से उसके एक नेत्र को भंग कर देते हैं।
इसके बाद प्रभु श्री राम महामुनि अत्रि ऋषि के आश्रम पहुंचते हैं ऋषि अत्रि अपने आश्रम में प्रभु के ध्यान में लीन थे। इसी दरमियान इसी प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता उनके आश्रम के अंदर प्रवेश करते हैं श्री राम ने उन्हें ध्यान से जगाया ऋषि अत्रि श्री राम के दर्शन को पकड़ अपना शीश झुकते हुए प्रार्थना करते हैं कि नमामि भक्त वत्सलम् कृपालुशील कोमल भजामि ते पदाम्बुजंअकामिनांस्वधाम्भुजं। स्तुति के बाद ऋषि अत्रि विनती करते हुए कहते हैं कि हे नाथ मेरी बुद्धि आपके चरणों को कभी ना छोड़े ऐसा मुझे वरदान दें।
लीला के क्रम में दर्शाया गया कि श्री सीता जी ऋषि अत्रि की पत्नी माता अनसूया के पास जाकर उनके चरण पड़कर मिलती है सीता जी को अपने पास बैठाया और उन्हें ऐसे दिव्य वस्त्रआभूषण पहनाए जो नित्य नए निर्मल और सुहावने बने रहते हैं। फिर ऋषि पत्नी उनके बहाने मधुरऔर कोमल बाणी से स्त्रियों के कुछ गुण के बारे में बताती है कि हे सीते मैं नारी धर्म के बारे में शिक्षा देना चाहती हूं वह यह है कि एकै धर्म एक व्रत नेमा। काय वचन मन पति पद प्रेमा। दूसरी बात कहती है ऐसे पति कर किए अपमाना।नारी पाई जमपुर दुख नाना । इस प्रकार के शिक्षा देकर सीता जी का सम्मान करती है।
अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कृष्णांश त्रिवेदी सहित अन्य लोग रहे।

बालिकाओं को प्रमुख प्रशासनिक पदो पर कराया कार्यभार ग्रहण

गाजीपुर।शासन के निर्देश के क्रम में विभिन्न विद्यालयों में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान संचालित किया गया। जिसके द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विशेष अभियान कार्ययोजना तैयार की गयी है, जिसके संबंध में आज जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद स्तर पर बालिकाओं को प्रमुख प्रशासनिक पदो पर कार्यभार ग्रहण कराया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय है, जो समाज में महिलाओं और बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया एक व्यापक कदम है। इसी उद्देश्य से यह अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कराकर, बच्चो एवं महिलाओं को सशक्त बनाया जाए यही सरकार की मंशा है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का अर्थ है उन्हें हर प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, शोषण और भेदभाव से मुक्त रखना। इसके लिए जरूरी कदम है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सख्त रोकथाम और त्वरित न्याय। सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सीसीटीवी, हेल्पलाइन नंबर (जैसे 1091), महिला हेल्प डेस्क आदि। स्कूलों, कॉलेजों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना। महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना और उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक स्तर पर सम्मानित स्थान देना होगा इसमें लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना होगा, घरेलू कामकाज की भी मान्यता देना और श्रम का सम्मान करना। शिक्षा, रोजगार, राजनीति और विज्ञान सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन देना।
स्वावलंबन का अर्थ है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे अपनी ज़िंदगी के फैसले खुद ले सकें, शिक्षा और कौशल विकास के अवसर पर स्वरोजगार, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना, वित्तीय स्वतंत्रता के लिए लोन योजनाएं, स्वयं सहायता समूह, और डिजिटल साक्षरता, बेटियों के लिए योजनाएं जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ आदि संचालित है। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाएं सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।