All posts by UP Fast News

नोनहरा कांड:छात्रनेताओं ने स्व. सियाराम उपाध्याय का आयोजित किया श्रद्धांजलि सभा,16 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

नोनहरा कांड:छात्रनेताओं ने स्व. सियाराम उपाध्याय का आयोजित किया श्रद्धांजलि सभा

गाजीपुर।रविवार को शाम 5 बजे सरजू पांडेय पार्क में छात्रनेताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरिके से पूरा नोनहरा थाना जिस तरीके से सियाराम उपाध्याय सहित कई राजनैतिक और सामाजिक नेताओ और कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया वह बहुत ही नृशंस और लोमहर्षक है । जिसमे हमारे भाई दिव्यांग सियाराम उपाध्याय तड़प तड़प कर दम तोड़ा दिए यह हमें जालिया वाला बाग की याद दिलाता है।
आज हम लोग अपने इस भाई सियाराम उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए जिला प्रशासन के ख़िलाफ़ आंदोलन के लिए कटिबद्ध है।
श्रद्धांजलि बैठक में यह तय किया गया कि मंगलवार दिन 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की माग करने तथा प्रदेश सरकार से सियाराम उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी नौकरी की मांग करेंगे। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा समाप्त की गई। कार्यक्रम में शामिल छात्र नेता
डॉ शम्मी सिंह,शशांक उपाध्याय, राजेश उपाध्याय,अंशु पाण्डेय, अभिषेक राय, शीर्षदीप शर्मा, दीपक उपाध्याय,सुधांशु तिवारी,परवेज अहमद, सतीश उपाध्याय अवनीश प्रताप सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, रवि यादव, शिव कुमार, ताम्रध्वज कुमार, राकेश मौर्य, अंकित राय, पुष्कर सिंह, प्रगति दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आकाश चौधरी, अभिषेक राय ,जस्सू राय, शिवम सिंह कुनाल राय, नायडू राय, हिमांशु तिवारी,अमित राय, कन्हैया यादव, निलेश मिश्रा, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत राय, टीपू सिंह, सतीश उपाध्याय, सुधांशु रंजन पाण्डेय, सत्यार्थ स्वामी, मनीष चौधरी, विनोद सिंह,पवन सिंह,निलेश बिन्द इत्यादि लोग मौजूद थे।

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दुर्गा चौक सकलेनाबाद की हुई बैठक,विनीत कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

गाजीपुर। रविवार को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दुर्गा चौक सकलेनाबाद गाजीपुर की बैठक दुर्गा चौक मंदिर आहूत की गई। जिसमें पिछले 33 वर्ष के भाति 34वां वर्ष भी भव्य दुर्गा पूजा करने हेतु नई कमेटी के गठन के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के सर्वसमम्मति से कमेटी के अध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी को चुना गया और कमेटी के सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष देवराज पांडे अभिषेक राय मोनू को व
महामंत्री वरूण प्रकाश गुप्ता, सरंक्षक कुँवर रूपेश कुमार व विशाल गुप्ता, सयोंजक सुनिल कुमार गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, सहमहा मंत्री बादल कुशवाहा, कृष्णा यादव व कोषाध्यक्ष अरूण गुप्ता, सूरज शर्मा व उपकोषाध्यक्ष नमन गुप्ता व सहसयोजंक उपेंद्र कुशवाहा हार्षित श्रीवास्तव व सगंठन मंत्री यथार्थ गुप्ता, विकास यादव प्रथम गुप्ता व व्यवस्थापक -निरंजन गुप्ता, अकुंर यादव, पकंज गुप्ता, करन शर्मा अभिषेक सूर्या, आदित्य गुप्ता, हिमाशुं गुप्ता, ईशु शर्मा, प्रतीक गुप्ता, आलोक पासी चुना गया।सभी के सर्वसम्मति से सन् 2025 का 34वाँ दुर्गा पूजा को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु रूप रेखा तैयार किया गया।

नोनहरा कांड को लेकर भाजपा का एक तीन सदस्य प्रतिनिधि मंडल सीएम योगी से की मुलाकात

गाजीपुर। थाना नोनहरा अंतर्गत रूकुन्दीपुर मे भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत तथा उससे संबंधित प्रकरण को लेकर भाजपा का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ मे मिलकर नोनहरा कांड की स्थिति से अवगत कराया। निष्पक्ष जांच कार्यवाही के आलावा पिडीत लोगों की हरसंभव मदद को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधि मंडल के सामने ही फोन से उ प्र के पुलिस महानिदेशक को मामले के तत्तकाल निष्पक्ष और त्वरित एसआईटी जांच के लिए निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. सियाराम उपाध्याय के निधन पर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है उनकी हर संभव मदद होगी तथा कोई भी दोषी किसी भी सूरत मे छोडा नही जाएगा। तत्पश्चात यह प्रतिनिधि मंडल भारतीय जनता पार्टी उप्र के प्रदेश कार्यालय में महामंत्री संगठन धर्मपाल जी से भेंट कर पूरे मामले की जानकारी दी। महामंत्री संगठन धर्मपाल जी ने कहा कि भाजपा संगठन गाजीपुर के कार्यकर्ताओं के साथ है,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाते हुए हर संभव सहायता की जाएगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा ने किया शुभारंभ

गाजीपुर।जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा द्वारा लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि लोक अदालत से जहाँ एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लम्बे समय से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जब लोक अदालत के माध्यम से किसी मामले का निस्तारण होता है तब उसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती है और विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। सुलह समझौते के माध्यम से आपसी वैमनस्य को समाप्त करने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत शक्ति सिंह अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारों के मध्य वैमनस्यता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका निभायी जा रही है। आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से संबंधित पाण्डाल भी लगाए गए हैं। प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा कुछ दिव्यांगजनों को व्हील चेयर/ बैसाखी आदि का वितरण भी किया गया। विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 33 हजार 502 मामले निस्तारण हेतु नियत किए गए थे, जिसमें से सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 1 लाख 22 हजार 952 बाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। राजस्व विभाग के मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 14 हजार 122 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार 830 मामले निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय द्वारा कुल 13 विवाहित जोड़ो की सुलह कराकर विदाई करायी गयी। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रूपेश रंजन, पी.ओ. एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्का, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सिविल बार के अध्यक्ष श्री रामयश यादव, सचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव, वाड्य न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद, ग्राम न्यायालय जखनियों, जमानियों, बार के पदाधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारी उपस्थित रहे।

विद्युत विभाग एवं बिजिलेंस की  टीम ने लाल दरवाजा फीडर पर किया कांबिंग

विद्युत विभाग एवं बिजिलेंस की  टीम ने लाल दरवाजा फीडर पर किया कांबिंग

गाजीपुर ।विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय नगर के मोहल्ला मिश्रबाजार में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 18 दुकानों को चेक किया गया। जो मौके पर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया,वही सात लोगों का बिल बकाया होने पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई।पांच लोगों का पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगाया गया। वही अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि यह कांबिंग लगातार चलती रहेगी जिसमें जिनका भी ओभर लोड कनेक्शन है वे लोग अपना स्वेच्छता से खण्ड कार्यालय में आकर अपना बिजली का लोड बढ़ा ले।जिनका कनेक्शन नहीं है वे लोग तत्काल अपना बकाया बिल का भुगतान कर दे।वही मीटर बाईपास करके विद्युत का उपभोग कत्तई ना करे अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर संगीन विद्युत चोरी के धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

कोर्ट ने दो अभियुक्तों को सुनाई 7 वर्ष की सजा

मानव वध में 7 वर्ष का कठोर कारावास
गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय जज विजय पाल की अदालत ने शुक्रवार को सदोष मानव वध के मुकदमे में दो अभियुक्तो को 7 वर्ष की कठोर कारवास की सजा सुनायी। मामले की जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वादिनी गंगिया देवी ग्राम मेख थाना कासिमाबाद ने इस आशय की तहरीर दिया कि 4 अक्टुबर 2020 को सांय 5 बजे कुछ लोग आपस मे विवाद कर रहे थे इसी बीच मे वादिनी के पति सतिराम ने कुछ बोल दिया जिससे नाराज होकर अनिल कुमार लात घुसो से सतिराम को मारने लगे जिससे उनके पेट मे अन्दरूनी चोटे आयी मोैके पर ही वादिनी के पति बेहोश हो गये थे। बाद मे वादिनी के पति की हालत बिगड़ने लगी। वादिनी ने उन्हे हास्पिटल मे भर्ती कराया है तहरीर पर धारा 323, 504, 308 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया दोैरान इलाज सतिराम की मृत्यु होने के पश्चात धारा 304 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी तथा अनिल कुमार, डब्लू राम के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया। दौरान विचारण अभियोजन पक्ष ने कुल 9 गवाहो को परीक्षित कराया साक्ष्य मे मृतक की पत्नी वादिनी गंगियां देवी व पुत्र संतोष कुमार अभियोजन के विपरीत बयान दिये। मृतक की पुत्री सुनिता देवी ने घटना को पूरी तरह साबित किया साक्ष्योपरान्त गुणदोष का परीक्षण करने के पश्चात जज विजय पाल ने अभियुक्तगण अनिल कुमार व डब्लू कुमार को दोषसिद्ध करते हुए 304 पार्ट 2 आईपीसी में 7 वर्ष कठोर कारावास तथाा 5 हजार रूपये के जुर्माना से दण्डित किया।

मजिस्ट्रीयल जॉच कर एक माह के भीतर अपनी जॉच रिपोर्ट करें प्रस्तुत

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया है। दिनाक 11.09.2025 को मृतक सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू पुत्र गिरजा उपाध्याय निवासी ग्राम गठिया थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर की मृत्यु हो गयी है। मृतक के परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि 09.09.2025 को थाना नोनहरा में हुए धरना में पुलिस कार्यवाही के कारण मृत्यु हुई है। प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जॉच हेतु मजिस्ट्रीयल जॉच किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। तद्क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश 12.09.2025 द्वारा  मुख्य राजस्व अधिकारी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है । उन्होने निर्देश दिया  है कि प्रश्नगत प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच कर एक माह के भीतर अपनी जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से की मुलाकात,की मांग

गाजीपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से की मुलाकात, सरकार से मांगा एक करोड़ और नौकरी का मुआवजा

गाजीपुर।यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गाजीपुर में पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी जोरदार मांग उठाई।

अजय राय ने भाजपा नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी बड़े नेता व्यस्त रहे, लेकिन मृतक के परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आज की भाजपा, अटल बिहारी बाजपेयी वाली भाजपा नहीं रह गई है।”
उन्होंने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज के वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो यह अंग्रेजों के हुकूमत का दौर हो। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का परिवार बेहद गरीब और दुखी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि “कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग करने के लिए हम और हमारी पार्टी तैयार है।”

अजय राय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी सरकार मौन है। जब अपने ही कार्यकर्ता की सुध भाजपा नहीं ले रही, तो आम जनता के दुख-दर्द की कल्पना करना मुश्किल नहीं है।”

उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और दोषियों को कठोर सजा दे।

परिजनों से मुलाकात के बाद अजय राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कर्मठ कार्यकर्ता जनक कुशवाहा के घर उनकी लड़की की मृत्यु के उपरांत शोक सवेदना व्यक्त करने उनके घर बरेजी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों के साथ देर तक बैठकर दुख साझा किया। इसके बाद अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह, कल्लू राजू गौतम, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, शशांक उपाध्याय, दिव्यांशु पांडे,उषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, सुमन चौबे, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, धर्मेंद्र सबीउल हसन आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत!

गाजीपुर।पुलिस की पिटाई से बीजेपी के एक कार्यकर्त्ता की मौत का मामला सामने आया है।गाजीपुर में थाने में पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान घायल बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद लोगों में रोष बना है।मामला नोनहरा थाने में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का है।गाजीपुर के नोनहरा थाने में 9 सितम्बर को बीजेपी कार्यकर्त्ता धरना दे रहे थे।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीजेपी कार्यकर्त्ता थाना परिसर में धरना दे रहे थे।आरोप है कि 9 सितम्बर की आधी रात को थाने में धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।आरोप है पुलिस ने थाने में लाइट बंद कर प्रदर्शनकारियों की बर्बर पिटाई की।पुलिस के लाठीचार्ज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।पुलिस की पिटाई से कई बीजेपी कार्यकर्त्ता घायल हुए थे।जिसमे आज एक बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम उपाध्याय की मौत हो गयी।लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की पिटाई बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम गम्भीर रूप से घायल हुआ था,और आज अपने घर मे उसकी मौत हो गयी।जिसके बाद उसके गांव रुकन्दीपुर में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।मृतक बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम दिव्यांग था,और बताया जा रहा है पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान वो भाग नही पाया और जमीन पर गिर पड़ा,जिसके बाद पुकिस वालों ने उसकी निर्ममता से पिटाई की।किसी तरह वो अपने घर पहुंचा।घर पर ही उसका इलाज चल रहा था।लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।बीजेपी कार्यकर्त्ता की मौत के बाद बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।जबकि मृतक के परिजनों ने पूरे मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है।लोग दोषी पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि 9 सितंबर को थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर में एक प्रकरण संज्ञान में आया था, जिसमें दो पक्षों (प्रधान पक्ष एवं पूर्व प्रधान पक्ष) के मध्य बिजली का खम्भा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके पश्चात 01 पक्ष के लगभग 20-25 लोग थाने पर आकर बैठ गए, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया कि आप सभी चले जाए, क्योकिं यह प्रकरण दूसरे विभाग से संबंधित है। पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरे विभाग से सम्पर्क भी किया गया। परन्तु थाने में उपस्थित लोग समझाने के बाद भी वहाँ से नहीं हटे। रात में अचानक बिजली कट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई, थाने में उपस्थित लोगों को तत्काल वहाँ से जाने के लिए कहा गया, इसके पश्चात् सभी लोग वहाँ से चले गये। किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। तत्पश्चात दिनांक 11.09.2025 को एक सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और इस तरह के आरोप लगाये गये कि उसी दिन चोट लग जाने के कारण उस व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा गहनता से जाँच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है। उक्त व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य आयेंगे उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे स्वछता समिति की जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए, जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके तथा पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर. जे.एस.ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को समय पूर्ण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सीडीओ ने एडीपीओ को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा के अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराए एवं पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले रहेगे, जिससे की जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। समयाअवधि में कार्यो को पूरा न करने की दशा में सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाए। बैठक में ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।