All posts by UP Fast News

गला कटने से युवती की मौत,युवक की हालत गम्भीर


गला कटने से युवती की मौत,युवक की हालत गम्भीर

गाजीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में घर के एक कमरे में एक युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े मिले।दोनो के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।दोनो को गाजीपुर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।जहां पहुंचने से पहले युवती ने दम तोड़ दिया था,जबकि युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के सुरेंद्र चौहान की पुत्री मधु और रिश्ते में उसका चाचा के घर के एक कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े पाए गए।दोनो का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था।दोनो को आनन फानन गाजीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया,जबकि युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

उप्र.अपराध निरोधक समिति के जोनल सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,किया पुस्तकों का वितरण

उप्र. अपराध निरोधक समिति के ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

निरुद्ध बंदियों के ज्ञान के लिए धार्मिक और सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का किया वितरण

गाज़ीपुर।उप्र. अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार समिति के ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह सहित समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया ।

ज़ोनल सचिव ने समिति के पदाधिकारियों के साथ जेलर शेषनाथ यादव को बुके देकर स्वागत किया । इस मौके पर बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए धार्मिक और सामान्य ज्ञान की पुस्तकों को समिति ने उपलब्ध कराया । तत्पश्चात ज़ोनल सचिव ने अस्पताल और बंदियों के खान पान सहित जेल व्यवस्था का जायज़ा लिया । वहीं जेलर शेषनाथ यादव ने बताया कि कुल 672 बंदी निरुद्ध हैं , जिसमें 40 महिलाओं के साथ 05 बच्चे भी हैं।
इस मौक़े पर ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 1938 में स्थापित संस्था जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत है, जो लगातार बंदियों के सुधार, पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
इस मौके पर समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए विगत 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर समिति ने फलों और मिष्ठान का वितरण कर उनकी खुशियों में साझेदार बने। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला कारागार में मेडिकल कैंप का आयोजन कर बंदियों का परीक्षण और दवा का फ्री वितरण किया गया। जबकि पहले सर्दियों में कंबलों का वितरण कर कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने का समिति ने काम किया है।
जिला कारागार के जेलर शेषनाथ यादव ने समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और शामिल सभी पदाधिकारियों को बधाइयां दीं।
इस मौक़े पर समिति के ज़ोनल सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह , वसीम रज़ा , सुनील गुप्ता , सुजीत कुमार सिंह , कमलदेव राय, पवन मिश्रा, शेरशाह आदि के साथ जेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र लागू होगा:प्रशान्त सिंह अटल

अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र लागू होगा:प्रशान्त सिंह अटल

गाजीपुर। अधिवक्ता सुरक्षा काानून लागू कराने को लेकर प्रयासरत प्रशान्त सिंह अटल स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ से आये रूटीन कार्यक्रम के तहत गुरूवार कों जनपद गाजीपुर में आगमन हुआ। जिला शाासकीय अधिवक्ता के कक्ष मे अधिवक्ताओ के कुशलक्षेत्र कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओ के कल्याणार्थ विगत पांच वर्षाो में उपलब्धा कराए गए सुविधाओ की चर्चा की और अपने काार्यकाल के दोैरान अधिवक्ताओ को बीमार पड़ने, दुर्घटना होने व प्राकृतिक निधन पर भी आर्थिक मदद करने जैसे फण्डो की शुरूआत की। इसके साथ ही अधिवक्ताओ की सबसे बड़ी मांग अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू कराने के क्रम मे अन्तिम रूप प्रदान किया है और जल्द ही निकट भविष्य मे अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागु करा दिया जाएगा। आजादी के बाद से अब तक जितनी राशि सरकार से आवंटित की गयी थी उससे भी अधिक धनराशि इस कार्यकाल में दिया गया है जिले से अबतक कुल 218 करोड धनराशि मृतक अधिवक्ताओं के अश्रितों को दी जा चुकी है। इसके साथ ही अपने पुराने साथी व सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह की तबीयत खराब होने की खबर पर अपने गोड़ा शहरी स्थित आवास पर पहुच कर कुशक्षेम जाना। इसके साथ ही रायगंज स्थित संघ कार्यालय केशव कुटी पर पहुंच कर लोगो का हालचाल लिया। न्यायालय भ्रमण के दौरान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुधाकर राय व महामंत्री ज्योति पाण्डेय व बार के पदाधिकारियो के चेम्बरो मे जाकर कुशलक्षेम जाना। जनपद के सभी शासकीय अधिवक्ताओ से मिलकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आावश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राप, वंशीधर कुशवाहा डीजीसी राजस्‍व, पी एन सिंह, अखिलेश सिंह, शशि ज्योति पाण्डेय, सोनी सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, रविकान्त पाण्डेय, संजीव, अजय कुमार तिवारी, अभय नारायन, सग्रााम यादव, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर स्थित ईवीएम गोदाम का माह अगस्त के लिए मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, गोदाम की साफ-सफाई, रख-रखाव, मशीनों की स्थिति तथा गोदाम में लागू सुरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को मिला नियुक्ति पत्र

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा संचालित पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित मुख्य सेविकाओं एवं फार्मासिस्टो का नियुक्ति वितरण कार्यक्रम लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्त पत्र दिया गया। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में लाईव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। जिसमें प्रदेशभर में हजारों अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नियुक्तियाँ प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देंगी।
 जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत,विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के कर कमलो द्वारा किया गया। जिसमें जनपद की 63 आत्मनिर्भर महिलाओ को मुख्य सेविका के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र उनके हार्थो में दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं के चहरे खिल उठे, जैसा मानो वो मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रही हो।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा सांसद अपने संबोधन में कहा कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्राउंड स्तर पर महिलाओं और बच्चों के विकास में सहायक होगी। उन्होने बताया कि महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में लम्बे समयान्तराल पर नियुक्तियॉ हुई है। आज उसका नियुक्ति पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वितरित किया गया है। जिसमें जनपद स्तर पर 63 मुख्य सेविका को नियुक्त पत्र वितरण करते हुए उन्हे बधाई दी तथा शुभकामाना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने बताया कि पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टो को पूरी पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर चयनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया है। जो सरकार की उपब्धियों को दर्शाता है। आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं पूरा  देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी व कर्मठता के साथ विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा है। उन्होने सभी आत्मनिर्भर बहनो से इस विकसित भारत में अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आग्रह किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह  ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए कहा कि यह भर्ती बाल विकास पुष्टाहार विभाग में बड़े पैमाने पर हुई है,इसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने मिशन रोजगार के तहत लगातार रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से प्रदेश में लगभग आठ लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरी मिल चुकी है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव चयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार से सम्मानित हुए डा.विजयानन्द

मध्य प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपए और सम्मान पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

गाजीपुर। हिंदी के सुपरिचित साहित्यकार डॉ. विजयानन्द को साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपए के अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार से सम्मानित किया है।
जिले के मनिहारी विकासखंड के बखरा गांव के मूल निवासी डा. विजयानन्द को यह विशेष पुरस्कार हिंदुस्तानी एकेडेमी, प्रयागराज से प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘ कोरोना तथा अन्य कविताएं ‘ पर भोपाल में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक सुशील दोषी, संचालक नामदेव जी और निदेशक विकास दवे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया ।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के दो पुरस्कारों सहित उन्हें हिंदुस्तानी एकेडेमी का दो लाख रुपए का भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान 2019 में प्राप्त हो चुका है।
ज्ञात हो कि डॉ० विजयानन्द विभिन्न संस्थाओं में सचिव, महामंत्री, निदेशक रिसर्च फाउंडेशन, सं.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, का०अध्यक्ष- अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्रयागराज,अध्यक्ष -काशी प्रांत,राष्ट्रीय अध्यक्ष-विश्व हिंदी महासभा, नई दिल्ली जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा हिन्दी साहित्य की लगभग सभी विधाओं में 54 मौलिक, अनुदित,संपादित कुल 85 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, मारीशस, मलेशिया, फिजी आदि अनेक देशों के काव्य संग्रहों, पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित होती रही हैं। अमेरिकन रिसर्च इंस्टीट्यूट के सलाहकार रहे विजयानन्द जी को भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, सयुक्तराष्ट्र विश्वविद्यालय, जापान, नेपाल सरकार सहित कई देशों से पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
वैश्विक हिंदी महासभा, अखिल भारतीय हिंदी परिषद, भारत के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों तथा गाजीपुर के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों ने उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।

तीज महोत्सव पर भूमिहार समाज की महिलाओं ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम

तीज महोत्सव पर महिलाओं ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम

सामाजिक सौहार्द्र और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी है डा राजलक्ष्मी राय

गाजीपुर। महिला भूमिहार समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक त्यौहार हरियाली तीज के उपलक्ष्य में होटल ग्रैंड प्लेस चुंगी पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को एक मंच प्रदान करना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन डा शकुंतला राय , डा रजनी राय, डा विनिता राय , गीता राय नीलम राय , साधना राय ने किया ।

शैलवी राय ने गणेश स्तुति के साथ कार्यक्रम को आगे बढाया । सर्वप्रथम आये हुए अतिथिगण का सम्मान माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीत, पारंपरिक नृत्य कजरी ढोलक की थाप पर महिलाये थिरकी । विविध कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने हरा पारंपरिक परिधान पहन कर तीज की रौनक को और भी बढ़ा दिया।

डां शकुंतला राय ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की सहभागिता और आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा राजलक्ष्मी राय ने उपस्थित लोगो कौ धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा ^ यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि सामाजिक सौहार्द्र और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम मे एकल नृत्य , सामूहिक नृत्य और तीज गीतों के साथ हुआ, लोकगायिका रंजना राय ने ” पिया मेंहदी लगा द मोतीझील से जात साइकिल से “: सावन झरी लागे ओ धीरे धीरे, पूनम राय ने भी गीत गाया।इनके गीत से माहौल को खुशनूमा बना दिया । जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मे महत्वपूर्ण भूमिका प्राची , रंजना , अर्चना, गायत्री राय ने किया।

कार्यक्रम का संचालन डा ऋचा राय ने किया।

पूनम सिंह , प्रतिमा सरोज , किरन , वंदना , अर्चना, रंजना , प्राची , गायत्री, शिल्पी , विजयलक्ष्मी ,आरती, भारती अनामिका, अनूप, प्रियंका आदि उपस्थित रही।

वेलफेयर क्लब द्वारा राधा-कृष्ण,रूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में कजरी महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्य से लहुरी काशी पैलेस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतियोगियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा एल.के.जी. से कक्षा 4 तक के नन्हें-मुन्नें छात्र-छात्राओं ने राधा–कृष्ण की मनोहारी झांकियों का ऐसा अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया मानो गाजीपुर की धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण का रूप धारण कर प्रस्तुत की गई झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढेर सारे बच्चों ने समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया। जिसमें मटकी फोड़ को बहुत सराहा गया।प्रतियोगिता में कुल 378 जोड़ों ने भागीदारी की।
इस अवसर पर माँ कँवलपति हॉस्पिटल एवं मेटरनिटी सेंटर की निदेशक डाॅ. बीती सिंह मुख्य अतिथि तथा रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अंगद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने समस्त प्रतिभागियों की आरती उतार कर उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
डाॅ. बीती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वेलफेयर क्लब जिले की एकमात्र ऐसी संस्था है जो नौनिहालों से लेकर विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। आज की प्रतियोगिता में दूर-दराज़ से आए प्रतिभागी बच्चों ने यह साबित कर दिया कि क्लब का प्रयास पूर्णतः सफल और सार्थक है।
उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका कविता जायसवाल,अर्पणा खरे एवं रंभा गुप्ता ने निभाई।
प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा एवं अभिषेक सिंह द्वारा की गई। निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार
प्रथम स्थान पर पाविका एवं शिवांश एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, मीरानपुर, सुभिक्षा एवं धानवी सूरज इंटरनेशनल स्कूल, कासिमाबाद,
वैष्णवी कसौधन एवं दिव्यांशी मार्टर मेमोरियल स्कूल, जंगीपुर,
काव्या एवं अथर्व मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी, भांवरकोल, अनन्या गुप्ता एवं अन्वी गुप्ता चंदनी पब्लिक स्कूल, सुरतापुर, शानवी श्रीवास्तव एवं आध्विक मांटेसरी स्कूल, आराध्या एवं आयुष संत कबीर पब्लिक स्कूल, तुलसीसागर, अक्षत गुप्ता एवं आदविक तिवारी रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, मिश्रवालिया रहे।
द्वितीय स्थान पर सुहानी एवं अंकिता सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, प्रिंशॉ राज एवं प्रतीक अवध इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजपुर,
आरती एवं अर्पित सनराइज पब्लिक स्कूल, जंगीपुर, भूमि एवं लाडो गौरी शंकर पब्लिक स्कूल, नीशू एवं युगांत केजीएन पब्लिक स्कूल, तुलसीसागर, गौरी गुप्ता एवं रागिनी गुप्ता एस.एन.के. कॉन्वेंट स्कूल, आलमपट्टी। तृतीय स्थान पर आयुषी एवं दिव्यांश आदर्श शंकर इंटर कॉलेज, महाराजगंज रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत जनपद गवर्नर पवन पांडे एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुषमा यादव ने किया। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य खुशबू वर्मा ने सभी अतिथियों एवं निर्णायकों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी बाल-प्रतियोगियों को क्लब की ओर से केक एवं चिप्स वितरित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में प्रतीक यादव, सत्य प्रकाश तिवारी, विनोद मिश्रा, मनोज गुप्ता, सत्यदेव दुबे, अजय यादव, चंदन एवं चुन्नू का विशेष सहयोग रहा।

नयी शिक्षा नीति भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास

नयी शिक्षा नीति भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास

गाजीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में पी. जी. कॉलेज, मलिकपूरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पाँचवीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि “नई शिक्षा नीति समाज के गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प है। यह नीति भारतीय समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने अपने व्याख्यान में कहा कि “यह नीति शिक्षा को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने का प्रयास है। इससे अनुसंधान, कौशल और मूल्य-आधारित शिक्षा को नई गति मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि पंकज दुबे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं का विस्तार भी होना चाहिए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने कहा कि “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। यह नीति विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने का प्रयास करती है।”कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. सर्वेश पाण्डेय तथा डॉ. अनुज कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया।

छात्र आदित्य की हत्या का मामला,लोगो ने किया प्रदर्शन,दोषियों और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

छात्र आदित्य की हत्या का मामला,लोगो ने किया प्रदर्शन,
दोषियों और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग

गाजीपुर।सनबीम स्कूल में छात्र आदित्य की हत्या को लेकर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को पत्रक सौंपा। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा के साथ ही स्कूल प्रशासन पर भी कार्यवाही की मांग की। मालूम हो कि 18 अगस्त की सुबह छात्रों के बीच मारपीट के बाद चाकूबाजी में आदित्य वर्मा नाम के छात्र की मौत हो गई थी। इस घटना में कई अन्य छात्र भी घायल हुए थे।
पुलिस ने नौवीं कक्षा के आरोपी दो छात्रों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद 15-20 मिनट तक खून से लथपथ छात्र को स्कूल में ही रखा गया। समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल और स्वर्णकार संघ ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात की है। उनका कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो जिला प्रशासन और न ही स्कूल प्रशासन का कोई जिम्मेदार व्यक्ति पीड़ित परिवार से मिला है।
व्यापारी संगठनों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को मौत का कारण बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है। प्रदर्शन में शामिल मृतक आदित्य के पिता शिवजी वर्मा ने आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ ही स्कूल प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
मृतक की मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर वे मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएंगी। यदि वहां से भी न्याय नहीं मिला तो विद्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगी।
प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में पत्रक सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।