गाजीपुर।जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल, नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्दश इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग एवं विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कुल 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 04 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 25 केन्द्र व्यवस्थापनक एवं 25 सह केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किए गए थें। परीक्षा दो पालियों मे सम्पन्न हुई। जिसमें 10872 मे से प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में मिलाकर कुल 5966 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से नवीन स्टेडियम गोराबाजार (आर0टी0आई0) का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बास्केटबाल कोर्ट एवं स्टेडियम परिसर तथा प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाई गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम जैसे सार्वजनिक खेल स्थलों का संरक्षण एवं समुचित रखरखाव आवश्यक है, ताकि जनपद के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले।
कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की 48 वीं जयंती पर चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन
गाज़ीपुर।प्रख्यात चित्रकार कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की 48 वीं जयंती पर सम्भावना कला मंच के तत्वाधान में कला – सूत्रम् आर्ट स्टूडियो, वाराणसी के द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को तृतीय “कला – लोक” चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय, नगर क्षेत्र, गाज़ीपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान कम्पोजिट विद्यालय के नन्हें चित्रकार छात्रों ने “चित्रकार राज कुमार सिंह की कलात्मक जीवन और प्रेरणा, प्राकृतिक धरोहर व संस्कृति, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता ही सेवा, दहेज प्रथा एक अभिशाप” आदि विषयों पर चित्र बनाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अरशी हुसैन, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी ‘अमर’, विशिष्ठ अतिथि राज्य पुरस्कार प्राप्त मती शीला सिंह, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, विनय तिवारी, सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह, कला – सूत्रम् आर्ट स्टूडियो के निर्देशक सुधीर सिंह आदि ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस आयोजन में कला – सूत्रम् के निर्देशक सुधीर सिंह एवं युवा चित्रकार पंकज शर्मा ने अतिथियों को एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता को कक्षा 5 एवं 6, कक्षा 7 और कक्षा 8 में अलग अलग कराया गया, जिसमें लगभग 70 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा 5 व 6 में नीरज कुमार बिंद – प्रथम, मेहविश आलम – द्वितीय व अनन्या रावत – तृतीय स्थान, कक्षा 7 में खुशी गुप्ता – प्रथम, नूर सबा – द्वितीय एवं तुलसी कश्यप तृतीय स्थान और कक्षा 8 में गौरी कश्यप – प्रथम, अर्चना विश्वकर्मा – द्वितीय एवं गौरी बिंद – तृतीय स्थान पर रहें। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ साथ पाँच पाँच सांत्वना पुरस्कार के लिए भी चयनित किया गया। इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं आर्ट किट देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। इस आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में पंकज शर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, शिवांशी शर्मा, बृजेश कुमार, राहुल यादव व उत्कर्ष सिंह का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में अमर नाथ तिवारी, विनय तिवारी आदि ने कला गुरु के जीवनी पर विस्तृत से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में कला – सूत्रम् के निर्देशक सुधीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन चित्रकार डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने किया।
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में 20 दिनों तक चलने वाले रामलीला मंचन का समापन हरिशंकरी स्थित प्राचीन राम चबूतरे पर समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। बीती शाम श्री राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम विधि विधान एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय की मौजूदगी रही।
लंका पर विजय की प्राप्ति के बाद हरिशंकरी के प्राचीन चबूतरे पर श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। राजा राम और माता जानकी सहित भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमानजी विराजमान हुए। भक्तों ने उनकी पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर गाजीपुर में नवरात्रि के अवसर पर सजे सुंदर दुर्गा पंडालों को और कार्यक्रम के सेहयोगियों को अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” की ओर से प्रशस्तिपत्र दिया गया। यह प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के हाथों दिया गया।
राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने उपस्थित जनता और कमेटी पदाधिकारियों को नमन करते हुए कहा, कि भगवान राम की कथा हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। रामायण के पात्रों से हमें जीवन जीने का सही तरीका सीखने को मिलता है। और जिस तरह से अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” द्वारा चार सौ साल से परंपरागत ढंग से रामलीला मंचन किया जाता है ये पूरे शहर में एक उत्सव की तरह आयोजन होता है, लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं जो बहुत ही सराहनीय है।
वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय ने कहा, भगवान राम की रामलीला हमें जीवन के मूल्यों और आदर्शों की याद दिलाती है। रामायण के पात्रों की तरह हमें भी अपने जीवन में सत्य और न्याय का पालन करना चाहिए।”
इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने रामलीला कमेटी की प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम मंच का संचालन अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे, लाइट, साउंड के माध्यम से देर रात तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ0 संगीता बलवंत एवं विशिष्ट अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न तथा हनुमान जी को माला पहनाकर आरती की। साथ ही कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी उपप्रबंधक मयंक तिवारी कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल कृष्णांश त्रिवेदी ने प्रभु श्री राम की आरती किया।
पूजन आरती के बाद कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी संयुक्त मंत्री लक्ष्मीनारायण उपमंत्री पं0 लवकुमार त्रिवेदी प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी,कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को मालापहनाकर स्वागत किया। साथ ही अनुजअग्रवाल,अशोक अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, राजेश प्रसाद,असितसेठ, राहुल अग्रवाल, राम जी पाण्डेय, राजेन्द्र विक्रम सिंह रामजी सिंह ने भी अतिथियो को माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से नगर में नवयुवकश्री दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ के अध्यक्ष सुधीर केशरी को मूर्ति सजावट पर प्रथम पुरस्कार, मिश्रबाजार दुर्गापूजा समिति मिश्रबाजार के अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता को बिजली सजावट हेतु द्वितीय पुरस्कार, बालदुर्गा पूजा समिति बूढा महा देवा रूईमंडी के अध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल को तृतीय पुरस्कार, दुर्गा पूजा समिति टेढवा अध्यक्ष लवकुश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वाराणसी तथा प्रयागसे आएहुए कलाकारो द्वारा श्री दुर्गा जी, शंकर जी विष्णु जी आदि देवताओ का संगीतमय भजन के साथ झांकी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम रात1बजे तक चला। इसके बाद 12अक्टूबर रविवार को दोपहर12बजे हवन के बाद राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला का कार्यक्रम समाप्त हुआ।
इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, प्रदीप कुमार, गुड्डू केसरी, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेन्द्र विक्रम सिंह, अजय पाठक, सुधीर कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, कृष्णांश त्रिवेदी आदि रहें। कार्यक्रम का संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ‘बच्चा’ ने किया।
गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया। आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई।पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था। जयप्रकाश जी महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर जल उठी थी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, शिव बच्चन यादव, सदानंद यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आत्मा यादव , अमित ठाकुर,रामाशीष यादव, रामप्रकाश यादव, रजनी कांत यादव,अजय कुमार भारती, छन्नू यादव,जुमाउद्दीन, दिनेश कुमार गुजराल आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
गाज़ीपुर।शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सम्पूर्ण क्रान्ति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर गोराबाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी की रक्षा करने एवं सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गोराबाजार में ही डा.पीके श्रीवास्तव के आवास पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान समाजवादी होने के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। क्रांति की तपिश इतनी अधिक थी कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था। देश के कोने कोने में आग भड़क उठी थी। लोकनायक ने कहा था कि संपूर्ण क्रांति में सात क्रांतिया भी शामिल है। इन सातो क्रांतियों को मिलाकर उन्होंने भ्रष्टाचारा मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना आदि को किया था । महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज मुल्क में जयप्रकाश जी जैसे नेता की जरूरत है जो इस मुल्क को साम्प्रदायिक एवं जातिवादी दौर से निकाल सके। इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी व राजनैतिक नेता ही नहीं बल्कि संत थे जिन्हें सत्ता का मोह कभी नहीं रहा। वह जीवन के आखिरी क्षण तक देश के गरीबों और राष्ट्र के सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए काम करते रहें।। उन्हें लोग लोकनायक के नाम से जानते हैं। वह सदैव एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित रहे और उन्होंने भारत के गरीब और भूमिहीन लोगों को भूमि देने के लिए भूदान आंदोलन में भाग लिया। 1970 के दशक में इंदिरा गांधी के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने वालों के रूप में जाना जाता था। मरणोपरांत 1999 में उनको भरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन, संजीव श्रीवास्तव उर्फ गप्पू,गौरव दत्त,आनन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।
गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनका के अधिकार के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु सेंटजांस स्कूल तुलसीपुर की छात्रा यशश्वी तिवारी को संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के पद पर पदासीन कराया गया । छात्रा यशश्वी तिवारी द्वारा संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के साथ अभियोजकों व महिला पुलिस कर्मियों की मीटिंग की गई। महिला अपराध में अधिक से अधिक वादों में सजा कराने, बालश्रम, महिला सुरक्षा व महिला कानूनों के संबंध में वार्ता की गई तथा मिशन शक्ति को सफल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश निर्गत किए गयए । इस अवसर पर आनन्द कुमार पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन, संजीव कुमार एसपीओ, शालिनी सक्सेना, अरूण कुमार, अजीत कुमार, राजविजय सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।
भगवान रुद्र व भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से हुआ स्वाहाकार
सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा की
गाजीपुर। जनपद के नौली स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम परिसर में चल रहे रुद्राम्बिका महायज्ञ के अंतर्गत काशी से पधारे वैदिक विद्वान यज्ञाचार्य डा. धनंजय पांडे के नेतृत्व में भगवान रुद्र तथा भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से स्वाहाकार हुआ। वैदिक मंत्रों के गूंज से पूरा वातावरण मंत्रमय में रहा। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित डा. धनंजय पांडे ने बताया कि श्रुतियों में यज्ञ को ही विष्णु कहा गया है। कुबुद्धि, कुविचार ,दुर्गुण से विकृत मनोभूमि में यज्ञ से भारी सुधार होता है। इसलिए यज्ञ को पाप नाशक कहा गया है। यज्ञीय प्रभाव से सुसंस्कृत हुई विवेकपूर्ण मनोभूमि का प्रतिफल जीवन के प्रत्येक क्षण को स्वर्गीय आनंद से भर देता है, इसलिए यज्ञ को स्वर्ग देने वाला भी कहा गया है। क्षेत्र के गणमान्य गण तथा भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। अपराह्न में प्रयागराज से पधारे परम पूज्य जीयर स्वामी जी के कृपा पात्र शिष्य विजय कौशिक जी ने भक्त जनों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दिव्य चरित्र की कथा सुनाई। इस अवसर पर आसपास के कई गांव के श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विद्यानंद सिंह, मुन्ना पांडे, वंश नारायण तिवारी, साधु जी, चौरसिया जी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर।शुक्रवार को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शमीम हाशमी का सेवा निवृत्त उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि डा. उपासना रानी वर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बतौर उपस्थित रही।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की श्री हाशमी एक मिलनसार कर्मचारी थे,और उनकी जो भी देयक था,उसका भुगतान हेतु अग्रिम कार्यवाही कर दिया गया है,दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की किसी भी कर्मचारी का सेवा निवृत्त उपरांत सम्मानित किया जाना,उस कर्मचारी के लिए गर्व की बात होती है,भावनात्मक होता है, जो सेवा निवृत्त कर्मचारी उसे संजो के रखता है।उन्होंने ईश्वर से कामना किया की श्री हाशमी दीर्घायु रहे, और अपने दूसरे जीवन का शुभारंभ करें। सम्मान समारोह में दिनेश यादव, मनोज सिंह, बबुआ यादव, अमित कुमार, रामावतार यादाव आलोक श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अनुपम गुप्ता, अश्विनी राय, संजय कुंवर,राफीउल्लाह, शाहिद परवेज, शैलेन्द्र सिंह, रविशंकर कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा,, मनोज यादव, गिरिधर गोपाल चौरसिया, ऋषी यादव,शाहनवाज, मनोज सिह,संतोष,धर्मेंद्र,अम्बुज,पिंकु पासवान,आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हनुमान यादव ने किया।
गाज़ीपुर।यू पी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 स्वदेशी उत्पादों को बिक्री व प्रदर्शनी का आयोजन लंका मैदान में राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत एवं नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय की उपस्थिति में सर्वप्रथम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उसके उपरांत राज्यसभा सांसद डा .संगीता बलवंत द्वारा दीप प्रजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ के उपरांत जी जी आई सी गर्ल्स कॉलेज के बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न किया गया। उसके उपरांत राकेश कुमार द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहक एवं रोचक बनाया। स्वदेशी अपनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाएं कार्यक्रम उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रसारण तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा किया गया। यू पी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 मे लगाए गए प्रदर्शनी/ मेला में अवलोकन के समय राज्यसभा सांसद द्वारा दो साड़ी ₹1500 के धनराशि देकर वितरण किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के स्टाल लगाया जाए जिससे लोगों को जागरूक हो सके एवं मेरा उत्तर प्रदेश स्वदेशी देश आत्मनिर्भर देश बन सके ।