All posts by UP Fast News

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ और समर्पण संस्था ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा


गाजीपुर। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ और समर्पण संस्था के तत्वाधान में भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जाबाज सैनिकों के सम्मान सहित शौर्य एवं पराक्रम को प्रणाम करते हुए सविता सिंह संरक्षिका समर्पण संस्था के नेतृत्व में यात्रा रवाना की गई। तिरंगा यात्रा विकास भवन परिसर से पीरनगर , सिकंदरपुर होते कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क पहुची।

जिसमें मुख्य अतिथि मदन मोहन वर्मा क्षेत्र संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र ने कहा कि हमारे देश के 27 नौजवानो का धर्म पूछ कर गोली मारने वाले आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे देश के वीर सैनिको ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुंह तोड़ करारा जवाब दिया है।अब पाकिस्तान भविष्य मे ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा।

विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर उनको नेस्तनाबूद कर दिया। दिव्यांगजन यात्रा को सफल बनाने के लिए समर्पण संस्था द्वारा जगह-जगह पानी और गुड़ की व्यवस्था की गई थी ।चिलचिलाती व कड़ाके की धूप के बावजूद दिव्यांगजनो का हौसला काफी बुलंद था । देश के सरहद पर रक्षा करने वाले सैनिकों की शौर्य गाथा से हौसले जोश से भरे थे।

यात्रा में कुंवर रूपेश कुमार जिला संयोजक, बृजेंद्र राय ,योगेश सिंह,अभिनव जयसवाल ,अजय कुशवाहा,अरुण वर्मा ,राजेश राम ,लालसा पासवान, हरिहर बिंद ,शायमा, सन्तोष ,फेकूराम ,अशोक कुमार अध्यापक ,अजित कुमार ,सुमित्रा सिंह, नाजिया बेगम,रागिनी सिंह,अफजाल खान, प्रभु नाथ के साथ नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

अंत में अमरनाथ गुप्ता ने सभी आगंतुक का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

27 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

सहजानन्द में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक-स्नातकोत्तर एवं विधि स्नातक परीक्षाओं का सकुशल संचालन

27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

गाजीपुर। नगर के स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।बुधवार प्रातःकालीन पाली में एलएलबी द्वितीय एवं सायंकालीन पाली में एलएलबी षष्ठ सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर में ‘पब्लिक इंटरनेशनल लॉ’ के प्रश्न पत्र में कुल 338 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एलएलबी षष्ठ सेमेस्टर के ‘प्रिंसपल ऑफ टैक्सेशन लॉ’ प्रश्न पत्र में 296 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 634 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आंतरिक उड़ाकादल ने परीक्षा कक्षों में कड़ी निगरानी रखते हुए परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। परीक्षा प्रभारी डा. रामधारी राम ने बताया कि प्राचार्य प्रो. वीके राय के नेतृत्त्व में परीक्षा विभाग पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य तथा परीक्षा संचालन समिति के सदस्यों द्वारा प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाती है,उनके महाविद्यालय द्वारा अभिप्रमाणित प्रवेश पत्र तथा एक अतिरिक्त परिचय पत्र जैसे- आधार, पैन आदि दिखाने पर ही उन्हें परीक्षा हेतु प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है। इसके अतिरिक्त उन्हें स्मार्ट वाच, किसी प्रकार के डिजिटल डिवाइस तथा बैग आदि लेकर अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
प्राचार्य प्रो. वी के राय ने बताया कि विधि स्नातक एवं आगामी बीएड परीक्षाओं के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सहजानन्द महाविद्यालय को जनपद के दस महाविद्यालयों का परीक्षा-केन्द्र बनाया है। इस दायित्व के सफल निर्वहन के लिए महाविद्यालय की परीक्षा संचालन समिति पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। समिति में डा. रामधारी राम, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सतीश पाण्डेय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सुजीत कुमार तथा नित्यानंद राय शामिल हैं। प्रो. राय ने कहा कि इस सेमेस्टर परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन एवं पारदर्शितापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु हमारा महाविद्यालय कृतसंकल्पित है।

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

जंगीपुर (गाजीपुर)। भारतीय सेनाओं के संयुक्त “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जंगीपुर विधानसभा मे नवीन कृषि मण्डी गेट जंगीपुर से लावा मोड़ तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों मे राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय वंदेमातरम् आदि देशभक्ति नारे लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर में जो नापाक हरकत करने का दुःसाहस किया था उसके बदले भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों का सीना छलनी कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है।आपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी के देश भर के कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा के द्वारा अपने वीर सैनिकों को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं।
जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे रामनरेश कुशवाहा ने यात्रा में शामिल हुए सभी नेताओं ,कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,जिलामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता,, विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, जिलामंत्री राकेश यादव, आशुतोष चतुर्वेदी व सभी मण्डल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से की औपचारिक मुलाकात

ग़ाज़ीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मंडी परिषद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से औपचारिक मुलाकात की।
राज्यसभा सांसद ने बताया की मण्डी परिषद् द्वारा मण्डी समितियों के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती है जिसमे से एक है आवागमन हेतु अच्छी सड़के। मेरे द्वारा 4 महत्वपूर्ण सड़के

  1. ग्राम सभा महाबलपुर,(मकसुदनपाह) विजय के घर से अनिल के घर होते हुए संतोष के घर तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य।
  2. छावनी लाईन कलौता में विजेन्द्र कुशवाहा के डेरा से सियाराम सिंह के भठ्ठा तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य।
  3. छावनी लाईन कलौता में लिला सिमेन्ट की दुकान से जितन के घर होते हुए नहर की पटरी तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य।
  4. मनिहारी जखनियाँ मार्ग से मुसाफिर बालिका इण्टर कालेज होते हुए खडवाडिह गाँव तक मार्ग का नव निमार्ण कार्य कराने हेतु प्रस्ताव दिया गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रस्ताव पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिए है।

सीएम योगी से राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने की शिष्टाचार मुलाकात

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
राज्यसभा सांसद ने अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। साथ ही जनपद के अनेक क्षतिग्रस्त रोड एवं नाली एवं सड़कों के नवनिर्माण कार्य कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र देकर अवगत कराई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए।

महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्ध है भाजपा:डा.राकेश त्रिवेदी

महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्ध है भाजपा:डा.राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर ‌। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह तथा विधानसभा स्तर पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने भाजपा कार्यालय पर समाचार संवाद के लोगों से वार्ता किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागृत करने तथा महान विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व से परिचित कराती रही है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के 300 वी जयंती (त्रिशताब्दी वर्ष मे ) 21 मई से लेकर 31 मई तक नारी सशक्तिकरण दौड़, संगोष्ठी,घाट सज्जा,नदी आरती पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन, नगरपालिका, नगर पंचायत पर सम्मेलन, ब्लाक स्तरीय सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिलाओं के सम्मान व समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। और कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस तरह से पाकिस्तान परस्त आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पहलगाम की आतंकी घटना में मिटे बहनों के सिंदूर का बदला लेने का काम किया है। डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा और बड़ा फैसला लेने की क्षमता देश के नेतृत्व के पास है।रक्त और पानी दोनों साथ साथ बहेगा यह नहीं हो सकता इसका मजबूत फैसला हमारे देश की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया। भारतीय सेना ने यह बता दिया की पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने भारतीय राडार के जद मे है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी उपस्थित थे।

सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। अदभुत साहस,शौर्य और पराक्रम से पाक परस्त आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर “आपरेशन सिंदूर” को सफल बनाने वाली देश की तीनों सैन्य शक्तियों (जल,थल,नभ) के सम्मान में शनिवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर के लंका मैदान से निकल कर सकलेनाबाद , विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार, कोतवाली होते आमघाट गांधी पार्क में सभा कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आमघाट पार्क में तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाओं पुरुषों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सैन्य शक्तियों ने पाकिस्तानी आंतकी ठिकानो पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकवादियो को मारकर ,पहलगाम घटना मे मारे गए बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे दुश्मनो को छोडने वाला नही बल्कि दुश्मन देश के घरो में घुस कर मारने तथा सुरक्षित सकुशल लौटने वाला भारत बन गया है। दर्शना सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों का गौरवशाली इतिहास रहा है,उनके सम्मान मे पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सारगर्भित उपलब्धि राष्ट्र गौरव का प्रतीक है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं तथा तिरंगा यात्रा मे शामिल सभी माताओं, बहनों एवं नागरिकों के प्रति धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के गौरव भारतीय सेना के सम्मान में यह कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में भी आयोजित किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा मे हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों मे राष्ट्रीय भावना का असीम उत्साह तथा देश के सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव था।हर हाथ मे तिरंगा झंडा लिए पुरुषों के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। तिरंगा यात्रा में रास्ते भर भारत माता की जय और भारतीय सैनिकों के सम्मान मे गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने एकजुटता एवं देश भक्ति का संदेश दिया।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके तथा शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सभा का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय, सरोज कुशवाहा,प्रो. शोभनाथ यादव,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, सुशीला सोनकर, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर,रामराज बनवासी, दयाशंकर पांडेय, वृजनन्दन सिंह,अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश राम, श्यामराज तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, राजेश भारद्वाज,कार्तिक गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला, आनन्द राय मुन्ना,पीयूष राय, वीरेंद्र राय,रुद्रा पांडेय,किरन सिंह, शैलेश कुमार, कादिर राईनी, विनोद अग्रवाल,अविनाश सिंह, माया सिंह,अभिनव छोटू, जितेन्द्र नाथ पांडेय,डा. प्रदीप पाठक,सुमित तिवारी, अनिल पांडेय,सशांक शेखर राय, गोपाल राय आदि लोग मौजूद थे।

376 शिकायत पत्र में 42 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमे 67 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 376 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर  42 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 71 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 04 निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीन विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदर सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिला सहकारी विकास समिति (डी०सी०डी०सी०) की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर को डी०सी०डी०सी० की पूर्व बैठक में दिए गए, निर्देशों के अनुपालन आख्या बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिसमे सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सह० गाजीपुर ने पूर्व बैठक 28.01.2025 से अब तक सहकारिता विभाग से 13 नवगठित समितियों के गठन होने, मत्स्य विभाग की 09 नई समितियों के गठित होने तथा दुग्ध विभाग की 30 नई समितियों के गठन की जानकारी दी। बैठक में मिशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में मरम्मतयोग्य समितियों के मरम्मत का प्रस्ताव,  बी-पैक्स/सहकारी समितियों की जमीन को भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने का प्रस्ताव की जानकारी ली। बैठक में उपस्थित सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि० गाजीपुर ने जिला सहकारी बैंक की प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक की कार्यवाही को समेकित करते हुए जिलाधिकारी ने नयी समितियों के गठन करनें, समितियों के भवनों को भू-राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने तथा जिला सहकारी बैंक लि० गाजीपुर के प्रबंधक को बैंक को मजबूत करने के लिए अपने ऋण वितरण क्षेत्र का विस्तार करतें हुए नयी समितियों/एफ०पी०ओ० को ऋण देने तथा दिए गए ऋण की शत प्रतिशत वसूली करनें के निर्देश दिए, साथ ही बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन की जिला स्तरीय समिति (डी०एल०एम०आई०सी०) की बैठक भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रथम चरण की 16 बी- पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन एवं द्वितीय चरण के 14 बी-पैक्स के कम्प्यूअराइजेशन की दो सप्ताह मे पूर्ण करने के निर्देश दिए, 13 नयी गठित बी-पैक्स को भी कम्प्यूटराइजेशन से आच्छादित करने के निर्देश दिए।

डा.संगीता बलवंत ने 42 बच्चों को वितरित किया लैपटॉप

गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना अंतर्गत कोविड-19 महामारी से मृतक अभिभावकों के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 4000/-रू0 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे कक्षा 09 या इसके उपर के कक्षा में अथवा व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को टैबलेट/लैपटाप की सुविधा एक बार उपलब्ध कराया जाता है। जनपद में योजना के तहत वर्तमान में 53 बच्चे लैपटॉप वितरण हेतु चिन्हित हुए थे। जिसके क्रम में रायफल क्ल्ब (कलेक्ट्रेट सभागार) में सांसद राज्यसभा डा. संगीता बलवंत की गरिमामयी उपस्थिति में 42 उपस्थित लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।