All posts by UP Fast News

डीएम ने फरियादियों की सुनी फरियाद

गाजीपुर ।माह के द्वितीय शनिवार को थाना दिवस जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में थाना करण्डा में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने थाने मे उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।  थाना करण्डा मे 03 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें निस्तारण शून्य रहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षाो को निर्देशित किया है कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर जितने भी आवेदन प्राप्त होते है या लम्बित हैं, उन्हे पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करके तत्काल निस्तारण किया जाए।उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी करण्डा, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम ने अधिकारियों को किया सम्मानित


गाजीपुर।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में बैंक में कार्यरत महिला स्टाफ सदस्यों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय  की प्राचार्य बिनीता सिंह उपस्थित रहीं। इनके अतिरिक्त बैंक के क्षेत्र प्रमुख  संजय कुमार सिन्हा, उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार एवं  राजदेव कुमार सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और महिला कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।उनके सतत विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
महिला दिवस समारोह के दौरान, बैंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिला अधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इन अधिकारियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, परिश्रम और बैंकिंग सेवा में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने सभी महिला अधिकारियों को बधाई दी। बैंक में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी। यह समारोह महिला सशक्तिकरण की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह संदेश देता है कि समाज और संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है।

राज्यसभा सांसद ने वितरण किया दवा,सेनेटरीपैड और चश्मा

राज्यसभा सांसद ने वितरण किया दवा,सेनेटरीपैड और चश्मा

गाजीपुर।शुक्रवार को जन औषधि दिवस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने गाजीपुर में विधानसभा जहूराबाद के ग्राम सलेमपुर में आयोजित जन औषधि कैंप का निरीक्षण किया।उन्होंने मुफ्त दवा, सेनेटरी पैड व चश्मा का वितरण की।
राजसभा सांसद ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार हमेशा गरीबों और वंचितों के प्रति समर्पित रहती है। उनके हित में कार्य करती है आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम जन औषधि दिवस मना रहे हैं और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत गांवों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाएँ उच्च गुणवत्ता युक्त सस्ते दामों पर मिलने वाली दवाएं हैं, भाजपा सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध हैं कि आज के समय में कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में दवाओं से वंचित नहीं रहे और अपना इलाज सुचारू रूप से करा सकें।
राज्यसभा सांसद इस परियोजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि 2016 में इस योजना के माध्यम से 199 दवाएँ बेची गईं।
2017 में 98 प्रकार की बीमारियों के लिए 700 से अधिक जेनेरिक दवाएँ और 164 सर्जिकल आइटम बेचे गए।
मार्च 2018 में सुविधा नाम से लड़कियों के सैनिटरी नैपकिन की बिक्री शुरू हुई।
2019 में 900 प्रकार की जेनेरिक दवाएँ और 154 सर्जिकल उत्पाद बेचे गए।
2024 तक 2047 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां और 300 से अधिक सर्जिकल उत्पाद बेचे जा रहे हैं। बिक्री में 5 आयुर्वेदिक उत्पाद भी शामिल किए गए हैं।
इस योजना के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में 5600 करोड़ से अधिक की बिक्री के माध्यम से 30000 करोड़ से अधिक सार्वजनिक धन की बचत हुई है।
2014 से पहले जन औषधि केंद्रों की संख्या पूरे देश में मात्र 240 थी और जब 2014 के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिए और गरीबों के कल्याण हेतु आज जन औषधि केन्द्रों की संख्या 240 से बढ़ाकर 15000 कर दिए।

डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जिला कारागार का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया की जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, एसपी सिटी उपस्थित रहे।

आबकारी दुकानों के लिए 6 मार्च को निकलेगा ई-लॉटरी


गाजीपुर।जनपद की फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लाटरी पोर्टलhttps://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे।जिसकी ऑनलाइन ई-लाटरी  06.03.2025 को अपरान्ह् 04.00 बजे से आई0टी0आई0 ग्राउण्ड,सम्राट ढाबा के सामने, निकट सैनिक चौराहा, गाजीपुर में होना नियत है। उ0प्र0 आबकारी फुटकर बिक्री अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियमावलियों के अन्तर्गत जनपद की फुटकर बिक्री दुकानों के अनुज्ञापियों के चयन हेतु गठित जिला स्तरीय चयन समिति की उपस्थिति में किया जाएगा।

MSME आउटरीच कैंप का आयोजन


गाजीपुर। 04 मार्च 2025 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गाजीपुर के शहनाई मैरिज हॉल में एक MSME आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना था। इस कैंप के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत तथा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य उपस्थित रहे। यूनियन बैंक के केंद्रीय कार्यालय से विशेष रूप से महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक MSME सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजीपुर क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख संजय सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक MSME  ग्राहकों को सुगम और त्वरित ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कैंप में गाजीपुर क्षेत्र के उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार व राजदेव कुमार व समस्त शाखा प्रमुख भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कुल 250 से ज्यादा MSME लाभार्थियों को कुल 34 करोड़ रुपये के ऋण अनुमोदन पत्र वितरित किए गए। इससे छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों को अपने व्यवसाय को विस्तार देने में सहायता मिलेगी। इस कैंप में जिले के विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापारियों और बैंक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने बैंक अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की। इस कार्यक्रम का समापन  पीयूष सिंह परमार, एलडीएम गाजीपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।
………………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। 04 मार्च को राज्य कर कार्यालय, गाजीपुर में उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा राज्य कर विभाग हेतु संचालित एमनेस्टी योजना के बारे में प्रचार-प्रसार हेतु कार्यालयाध्यक्ष उपायुक्त जयसेन की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया गया। उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा राज्य कर विभाग द्वारा संचालित एमनेस्टी योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 के कर निर्धारण आदेशों के सापेक्ष विभाग द्वारा लाई गई एमनेस्टी स्कीम के अधीन कर निर्धारण आदेशों में जो टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी लगायी गयी है, यदि करदाता/व्यापारी संबंधित वर्ष में टैक्स की राशि दिनांक 31.03.2025 के पूर्व में जमा करते हैं और स्कीम का आनलाईन फार्म भरते हैं तो ब्याज व पेनाल्टी एमनेस्टी स्कीम के अन्तर्गत माफ कर दी जाएगी। योजना दिनांक 31.03.2025 तक प्रभावी है।

डीएम-एसपी ने पीस कमेटी की बैठक में जनपद वासियों से की अपील

गाजीपुर। होली,नवरात्री, रमजान, एवं ईद उल फितर का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए केन्द्रीय पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाईन सभागार मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा उपस्थिति में मंगलवार को सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आए पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गयी। पीस कमेटी के बैठक की फीडबैक की जानकारी क्रमवार सभी लोगों से प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराए। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के अन्तर्गत शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली, नवरात्री रमजान एवं ईद उल फितर त्यौहार मनाए जाने की जानकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक के दौरान दी गई। सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है फिर भी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराए जाने में हम सभी लोग अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नही देगें जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गई।
 बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों ने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि होली, नवरात्री, ईद उल फितर एवं रमजान का त्यौहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखेंगे। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हे लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएगे। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि आने- जाने वाले रास्ते पर ढीले व जर्जर तार को समय से सही करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व जनपद वासियों को होली, नवरात्री व ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारो मनाए जाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारो में पैनी नजर रखते हुए पुलिस बल के जवानों की ड्यूटी भीड़ भाड़ स्थलों पर लगाया जाए, जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि पुरानी परम्पराओं के अनुसार समस्त त्यौहारो को मनाएं। होली, नवरात्री, रमजान एवं ईद उल फितर का त्यौहार प्रत्येक दशा में शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहेंगे तो कोई भी समस्या उत्पन्न न होने पाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, एसपी सिटी, एस0पी0 ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी व पुलिस विभाग अधिकारी/कर्मचारी, एवं सम्भ्रान्त नागरीक उपस्थित रहे।

डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम उमाशंकर आर्दश इण्टर कालेज हैसी पारा गाजीपुर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। परीक्षा केन्द्रों पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया।वही अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
प्रथम पाली की हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में टोटल संख्या-53898  थी जिसमें 6418 तथा इण्टरमीडिएट के व्यवसायिक परीक्षा मे कुल संख्या 461 मे 21 छात्र/छात्राए अनुपस्थित रहेे। इसी क्रम में द्वितीय पाली की हाईस्कूल  कामर्स की परीक्षा में टोटल संख्या-296  थी जिसमें 06 तथा इण्टरमीडिएट मे नागरिक शास्त्र की परीक्षा मे कुल संख्या 5713 मे से 525 छात्र/छात्राए अनुपस्थित रहे।
जनपद में परीक्षा हेतु 196 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिसमे 09 जोन, 07 सचल दल एवं 32 सेक्टरो, मे विभक्त किया गया है तथा सभी परीक्षा केन्द्रो पर 01-01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।
 जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी । जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जाएगा।

उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन

उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवर्षिक अधिवेशन

ग़ाज़ीपुर।उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/सम्मेलन जिलापंचायत सभागार मे शनिवार को आयोजित किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ एंव विशिष्ट अतिथि चतुर्थ श्रेणी उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह रहे ।महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है जब तक पुरानी पेंशन नही होती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा ।सरकार को अप्रैल माह तक समय दिया गया है अगर केन्द्र व राज्य सरकार इस विचार नही करती है तो आगे की रणनीति तैयार किया जाएगा ।चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह ने कहा कि सासंद व विधायक को दो बार पेंशन मिलता है तो कर्मचारीयो को पेंशन क्यो नही, महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चाहे जितना संघर्ष करना पड़े कर्मचारीयों हित मे अपना पूरा जीवन कर्मचारीयो के लिए समर्पित रहेगा ।चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि किसी भी सरकार से डरने की जरूरत नही है,कर्मचारीयों की मागें को लेकर रहेगें ।मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि समस्त संगठनों को मतभेद भुलाकर एकजुट होकर एक साथ रहने की जरूरत है महासंघ के जिलामंत्री ईश्वर यादव ने कहा कि कर्मचारी अधिवेशन/सम्मेलन मे अपना बहुमूल्य समय निकालकर जनपद के समस्त सम्बद्ध संगठनों ने प्रतिभाग किया।
अधिवेशन को सफल बनाने मे मुख्य रूप में विकास भवन, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,कोपागार, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, पंचायत विभाग, लधुडाल, नलकूप प्रथम, नलकूप द्वितीय, देवकली पम्प कैनाल, खेलकूद विभाग के संघों के अध्यक्ष मंत्री व सदस्यों ने जिलापंचायत सभागार मे पधार कर सम्मेलन को सफल बनाने मे अपना बहुमूल्य समय दिया ।महासंघ का कार्यक्रम दो वर्ष के लिए पूर्व की कार्यकारी को समस्त सदस्यों द्वारा जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मणी त्रिपाठी, जिला मत्री ,चयनित नव निर्वाचित बनाया गया ।जिसके जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी व जिला मंत्री को चूना गया ।अधिवेशन मे जयप्रकाश यादव, मणी त्रिपाठी, मनोज यादव, हरेराम यादव, नगीना यादव, आलोक चौबे,रघुनाथ, राम कुमार वर्मा ,उमेश कुमार, प्रदीप, ईश्वर यादव, प्रभाकर, हरेन्द्र, श्री प्रकाश तिवारी, गोरख यादव, सुनीता,पूणिमा, पुष्पा ओझा,विनोद, विवेक गुप्ता,मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, पकज, हंसराज, राजनाथ, अनिल कुमार, विनोद कुमार शकर वर्मा इत्यादि मौजूद रहे। अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी व संचालन अनिल कुमार ने किया ।