All posts by UP Fast News

लोहिया भवन पर अल्पसंख्यक सभा की हुई मासिक बैठक

गाजीपुर।शनिवार को लोहिया भवन पर अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक की गई। जिसमें अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक दर्जा देने का रास्ता साफ होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। खुशी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव सहित तमाम लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
तौकीर खान ने बताया कि हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ हो ही नहीं सकता, अब तक कि सबसे बड़ी खुशी है सौ दो सौ साल के अंदर का ।
गाजीपुर अल्पसंख्यक सभा की मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व विधायक जनाब खुर्शीद अहमद ने किया। इस मीटिंग के प्रवेक्षक जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने की मीटिंग में मौजूद तहसीन सदर अध्यक्ष ने भी अपनी सुझाव दिया।
अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्लानिंग किया। कमेटी के सारे लोगों ने समर्थन किया। इस मीटिंग में उपस्थित जिला सचिव कलीम खान महफूज खान, , विधान सभा अध्यक्ष नेसार खान ,शमशेर ,तहसीन सैफ सिद्दीकी प्रदेश सचिव शाहआलम, मिशबहुल होदा, एजाज, चुन्नू भाई ,मिट्ठू खान,भोलू खान,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

घाटों का लगातार भ्रमण कर रहे थे डीएम-एसपी

गाजीपुर ।छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत  के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा. ईरज राजा तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सिकन्दरपुर घाट से नाव द्वारा प्रस्थान कर चीतनाथ घाट, ददरी घाट, कलेक्ट्रर घाट, के अलावा अन्य छोटे बड़े घाटो का निरीक्षण किया। नाव से ही छठीवर्त महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओ को जिलाधिकारी ने शान्तिपूर्व ढ़ग से सम्पन्न कराने एवं गहने पानी में न जाने की अपील करते हुए संबंधित अधिकारियो को समस्त घाटो पर चौकसी रखने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, के साथ तैनात गोताखोरो नाव द्वारा लगातार भ्रमण करते रहेगे। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपने पुलिस बल को शख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। लागातार भ्रमण करते रहेगे। कोई किसी प्रकार की घटना उत्पन्न न हो। उन्होने आए हुए श्रद्धालुओं से अपील किया कि ज्यादा पानी के अन्दर न जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार,एस0पी0सी0टी0सिटी, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर,  गाजीपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

नाव से विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,की अपील

गाजीपुर।डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को तहसील सदर के विभिन्न घाटो का नाव (बोट) के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शहर के शमशान घाट, पोस्ता घाट, चीतनाथ घाट, ददरी घाट, कलेक्ट्रर घाट, सिकन्दरपुर घाट, छोटा महादेव मन्दिर छोटा महादेवा, पत्थर घाट, पवहारी बाबा आश्रम घाट, एवं अन्य घाटो का नाव के माध्यम से निरीक्षण किया। उन्होने उपजिलाधिकारी सदर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए। प्रतिबंधित घाटो (छोटा महादेवा, बड़ा महादेवा, पत्थर घाट एवं बारहबगला घाट) एंव गहरे पानी मे पर न जाए, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, क्षेत्रराधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोतवाली थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

विभिन्न घाटों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को तहसील सेवराई अन्तर्गत विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने सेवराई के नरवॉ घाट गहमर, सोझवॉ घाट गहमर, चक्का बांध घाट, कंकड़हवां घाट, बलुवां घाट, एवं अन्य घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारी कोे घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत, प्रकाश, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो, डस्टबिन की व्यवस्था, कराने का निर्देश  दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाए जिनसे भीड़-भाड़ होने की संभावना हो। उन्होने ऐसे घाट जहां पर अत्यधिक भीड-भाड़ होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया ।


इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  एस0पी0 ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई/ जमानियां,  क्षेत्रराधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी सेवराई/जमानियां,  अध्यक्ष नगर पालिका जमानियां एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

विधि विधान के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की सार्वजनिक वार्षिक पूजा

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विधि विधान के साथ संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की सार्वजनिक वार्षिक पूजा

108 दीपों एवं वेद मंत्रोच्चारों और महाआरती के साथ संपन्न हुई प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरी घाट,परिसर में सार्वजनिक पूजा

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भी सपरिवार मंदिर में गत वर्ष की भांति मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद

गाजीपुर। दीपावली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की यम द्वितीया के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान जी का सार्वजनिक पूजा का आयोजन ददरीघाट में रविवार को 108 दीपों एवं वेद मंत्रोच्चार एवं महा आरती के साथ श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा द्वारा आयोजित हुई।इस पूजा में विशेष रूप से कायस्थ समाज के साथ हर वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में सपरिवार आकर श्रीचित्रगुप्त जी के वार्षिक पूजनॉत्सव में दर्शन और पूजन का पुण्य प्राप्त की। गायत्री पीठ के क्षितिज श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने इस महाआरती में उत्साह पूर्वक सहभाग किया। संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव सहित संस्था के लोगों ने जजमान के रूप में शामिल होकर राष्ट्र एवं समाज के कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी,

इस पूजन समारोह के उपलक्ष में संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी किंग ऑफ डांस ग्रुप, गाजीपुर द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक शानदार नाटिकाओ की प्रस्तुति की। जिसे वहां उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा, इस अवसर पर संस्था द्वारा संजीव श्रीवास्तव को पुणे अगले सत्र के लिए संस्था ने श्री चित्रगुप्त वंशीय नवयुवक सभा का अध्यक्ष और डॉ. ऋतु श्रीवास्तव को संस्था की महिला जिला अध्यक्ष का कार्य दायित्व सौंपा गया। संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन संस्था के पदाधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संगीता बलवंत राज्य सभा सांसद की अनुपस्थिति में उनके पुत्र कुशाग्र बलवंत ने पूजन समारोह में उपस्थित होकर श्रीचित्रगुप्त जी दर्शन का पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर गणेशा डांस एकेडमी, प्रेम डांस एकेडमी, द किंग का डांस गाज़ीपुर एवं धूम जागरण ग्रुप के साथ-साथ एंजेल, आदित्य, अदिति, अभिनव और अंशिका की व्यक्तिगत प्रस्तुति एवं काव्य एवं भक्ति गीत लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, उपस्थित लोगों ने इन बच्चों का खुलकर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक, अघोर पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा एवं श्रीमद भगवद गीता के अंतरराष्ट्रीय प्रवचन कर्ता, गोपाल शास्त्री ने भी उपस्थित होकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन समारोह में भाग लिया एवं अपने आशीर्वचन भी दिए । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लड्डू,हलवा प्रसाद का वितरण भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजीपुर सदर विधायक जैकिशुन साहू, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम, सपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुशवाहा, पूर्व सभासद कमलेश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविकांत राय, सुरेश श्रीवास्तव बंशीधर कुशवाहा एडवोकेट, प्रमोद सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील दत्त श्रीवास्तव, अनिल अभय श्रीवास्तव, विभोर टिल्लू, अरुण श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, देश दीपक श्रीवास्तव एवं संस्था के सभी पदाधिकारीयों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुगण भी उपस्थित रहे।
संचालन नीरज श्रीवास्तव ने किया।
आभार ज्ञापन संस्था के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने किया।

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने अभिषेक सिंह

गाज़ीपुर।गाज़ीपुर में रविवार को पत्रकारिता जगत से जुड़े अभिषेक कुमार सिंह को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिले में स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में प्रगति शील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अगुआई में एसोशिएशन की आम बैठक आयोजित की गई। जहां एसोसिएशन के पाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े जिले के अधिकांश पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों के उत्थान एवं कल्याण के लिए जिले के पत्रकारों के हितों एवं दायित्व का कार्यभार अभिषेक सिंह को सर्वसम्मति से दिया गया। जिसका सभी लोंगों ने एकमत से समर्थन किया। इस मौके पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शशीकांत मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, अखिलानंद तिवारी संरक्षक, पुष्पेंद्र तिवारी सिन्धु प्रदेश सचिव,शशिकांत ओझा जिला सचिव, कृपा कृष्ण, अजय राय बबलू, वसीम रजा, नरेन्द्र पाण्डेय, सुनिल गुप्ता, प्रभाकर सिंह, अनील कुमार, पवन कुमार, इकरार खान, आसिफ़ अंसारी, विनीत दूबे, मुकेश उपाध्याय, यशवन्त कुमार राय, विनीत चौहान आदि पत्रकार शामिल रहे।

डीएम-एसपी पटाखों की दुकान का किया निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत  लंका मैदान ने लगाए गए पटाखों की दुकान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानदारों से फायर सेप्टी, बालू, एवं अन्य सुरक्षा समाग्री रखने को कहा। इसके उपरान्त अधिकारी द्वय द्वारा  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया गया। जिसमें लंका मैदान से चुंगी होते हुए आर के बी के, वंशी बाजार, सैनिक चौराहा तक पैदल गस्त कर  सुरक्षा व्यवस्था एवं शांती  बनाये रखने की अपील की गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे।

111 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेला/कैंपस ड्राइव में मुख्य रूप से विजन इण्डिया प्रा0लि0 के द्वारा अपोलो टायर्स हेतु ट्रेनी आपॅरेटर पद पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 270 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से उक्त पद के लिए कुल 111 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।

सीडीओ ने निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक

गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी, आजमगढ, जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। उन्होनेे निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी, एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।  

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं सीडीओ ने आयुर्वेद जागरूकता का किया शुभारंभ

गाजीपुर। नवम् आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार नवम् आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष  सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा आयुर्वेद जागरूकता का शुभारंभ रायफल क्लब से राजकीय सिटी इण्टर कालेज के लिए कराया गया। जिसमें प्रधानाचार्य, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज डा. राजेन्द्र राजपूत, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. जयन्त कुमार, जिला होम्योपैेथ अधिकारी, डा. अजय प्रकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इण्टर कालेज एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (आयुष विभाग) अखिलेश गुप्ता इत्यादि अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य कार्यक्रम राजकीय सिटी इण्टर कालेज के सभागार में सम्पन्न कराया गया। जिसकी थीम वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की उपयोगिता के विषय पर विद्यार्थियों के द्वारा भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, पोस्टर, प्रश्ननोत्तरी, निबन्ध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन कराया गया।29 अक्टूबर को, जनपद के साथ ही आयुष विधा (आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथ) गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त आयुष चिकित्सालयों पर शासन द्वारा निर्दिष्ट कार्यक्रमों के साथ-साथ नवम् आयुर्वेद दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया।