गाजीपुर।नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर माय भारत के अंतर्गत पूर्वांचल सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा से सीखे कार्यक्रम अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर लंगरपुर में वृद्ध आश्रम केंद्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए ए डी जे विजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता न केवल एक आवश्यकता है बल्कि यह एक आदत भी बननी चाहिए। अपने घर और आसपास की सफाई करके हम एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। प्लास्टिक के कम उपयोग के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए । राजन श्रीवास्तव सी डी सी ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है जो हमें जीने के लिए भोजन, पानी, एवं हवा आदि के रूप में अनेक चीजे प्रदान करती हैं । हमें इसकी सफाई की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर तथा महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा। युवा मंडलों में जागरूकता कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। इस अवसर पर केशव चंद्र राय, राम नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौरव कुमार जिला अस्पताल एवं उनकी टीम, संगीता कुमारी, सरिता देवी, डॉ अभिनव सिंह, अच्छेलाल कुशवाहा रेड क्रॉस सोसाइटी अंगद ,रामाधार, पारस,अभिमन्यु सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे । सभी के प्रति नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
गाजीपुर। आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा दिपावली एवं छठ पूजा के मद्दे नजर रखते हुए जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त नागरिको के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बैठक में आए सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए इस बैठक में उपस्थित हुए इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होने सभी उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों का आह्वाहन करते हुए अपील की है कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मे मिल जुल कर मनाते रहे है, आगे भी उसी तरह से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए इसका अक्षरशः पालन करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किए बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार मनाए। उन्होने जनपद वासियों का आह्वाहन करते हुए अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार भ्रामक सूचना यदि उन्हे प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे, ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण समयान्तर्गत कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में दुर्गा पूजा पंडाल निर्धारित स्थलो पर ही स्थापित किए जाए। इस हेतु पण्डाल समिति अपने-अपने आंतरिक व्यवस्थाए पूर्व मे सुनिश्चित कर ले तथा जिन्होने परमीशन न लिया हो वे लिखित रूप से संबंधित अधिकारी से परमीशन लेकर दिए गए शर्ताे का पालन अवश्य करेगे।पंडाल के सजावट के दौरान अत्यन्त ज्वलनशील वस्तुओ का प्रयोग न किया जाए न ही पंडाल किसी हाईटेशन तार के निचे बनाया जाए।पंडाल मे प्रवेश व निकास द्वारा उचित स्थान रहे। सड़क पर पंडाल न लगाया जाए,जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो।पंडाल में रेत, पानी, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था अवश्य रहे। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को पूर्व में निरीक्षण कर आश्वस्त होने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल के नाम पर कोई भी अन्य नया कार्य न हो,पंडाल मे अश्लील गाने कदापि न बजे न ही आर्केस्ट्रा का आयोजन हो।पंडाल स्थल पर महिला एव पुरूषो के लिए अलग-अलग लाइन लगाई जाए। उन्होने बताया कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाए और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न की जाए। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें। विद्युत विभाग के अधिकारी को जर्जर तार, खम्भे, विद्युत आपूर्ति को सही कराने तथा विसर्जन के दौरान रास्तो पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एव लटके हुए जर्जर तारो को प्राथमिकता के तौर पर सही कराने का निर्देश दिया। त्यौहारो के समय अनावश्यक विद्युत बाधित न हो।
पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद में सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्द रहेगी।सभी चौराहों पर पिकेट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीम जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने अपील करते हुए कहा किसी भी भ्रामक खबरो पर ध्यान न दे, नही किसी भी सोशल साईट पर आने वाले भ्रामक खबरो व फोटो को पोस्ट करे, अन्यथा संबंधित के खिलाफ ही कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जनपद में महिला के सम्मान एव सुरक्षा हेतु एण्टी रोमियो स्क्वायर्ड टीम सक्रिय रहेगी।विभिन्न पंडालों पर महिला सुरक्षा कर्मियो की भी तैनाती की जाएगी।पंडालो एवं अन्य स्थानो पर शस्त्रो का प्रदर्शन पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होने कहा कि पुलिस की अराजक तत्वो पर पैनी नजर रहेगी तथा इस तरह के शोहदो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने समस्त संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/शहरी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाप्रभारी, समस्त संबंधित अधिकारीगण, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित गणमान्य नगारिक एवं धर्म गुरू, दुर्गा पूजा समिति के आयोजक उपस्थित थे।
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से नगर के मुहल्ला हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर लीला के दूसरे दिन 29 सितम्बर रविवार की शाम 7 बजे वंदे वाणी विनायकौ आदर्श श्रीराम लीला मण्डल के कलाकारो द्वारा मुनि आगमन, ताडका वध तथा श्रीराम सीता मिलन प्रसंग मंचित हुआ। कमेटी केे मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक मनोज कुमार तिवारी उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल द्वारा आरती पूजन करने के बाद लीला का शुरूआत किया गया।
लीला में दर्शाया गया कि ब्रम्हर्षि विश्वामित्र अपने आश्रम पर यज्ञ का अनुष्ठान कर रहे थे कि यज्ञ में असुरो द्वारा विघ्न डाला जा रहा था। असुरो से परेशान होकर ब्रम्हर्षि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए महाराज दशरथ से मिलने अयोध्या पहुँचते है। वहाँ पहुँचे तो महाराज दशरथ को ब्रम्हर्षि विश्वामित्र केे आगमन की सूचना द्वारपालो द्वारा मिलती है। वे सूचना पाकर विप्र वृन्द के साथ ब्रम्हर्षि विश्वामित्र को सम्मान के साथ अपने राज दरबार में ले जा करके स्वागत किया तथा उनके आने का प्रयोजन पूछा। राजा दशरथ के वाणी को सुन करके ब्रम्हर्षि विश्वामित्र ने कहा कि असुर समूह सतावहि मोेहि मैं आयऊ नृप जांचन तोहि.. महाराज मेरे अनुष्ठान में असुरो द्वारा विघ्न डाला जा रहा है। मैं आपके पास श्रीराम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगने आया हूँ। जिससे हमारे यज्ञ की रक्षा हो सकें। ब्रम्हर्षि विश्वामित्र के बात को सुनकर महाराज दशरथ ने श्रीराम लक्ष्मण को देने से इंकार कर दिया। राजा के इंकार को सुनकर ब्रम्हर्षि विश्वामित्र क्रोधित हो उठे। उनके क्रोध को देखकर महाराज दशरथ केे कुल गुरू महर्षि वशिष्ठ ने अनेको प्रकार सेे महाराज दशरथ को समझाया और कहा कि हे राजन आप राम लक्ष्मण को ब्रम्हर्षि के हवाले कर दीजिए, इसी में भलाई है।
गुरूदेव की आज्ञा पाकर महाराज दशरथ ने अपने दोनो पुत्रों राम लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए भेज देते है। ब्रम्हर्षि विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर अयोध्या से अपने आश्रम के लिए चल देते है। रास्ते में श्री राम ने शिला देखी। उन्होने शिला के बारे में गुरूदेव से पूछा।
गुरूदेव विश्वामित्र ने बताया कि हे राम यह शीला गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का है जिसे किसी क़ारणवश गौतम ऋषि ने अपने पत्नी को श्राप देकर शिला बना दिया हे राम ऋषि पत्नी अहिल्या आपके चरण रज को चाहती है। जिसे सुनने के बाद श्रीराम ने उक्त शिला को अपने चरणों से स्पर्श किया। श्रीराम के चरण स्पर्श होते ही शिला नारी के रूप मेें परिवर्तित हो गयी। आगे थोड़ी दूर जंगल में पहुँचने पर श्रीराम ने पद चिन्ह को देखा। उन्होंने पुनः ब्रम्हर्षि विश्वामित्र से पदचिन्ह के बारे में जानना चाहा, श्रीराम के आग्रह पर विश्वामित्र ने बताया कि हे राम यह पद चिन्ह राक्षसी ताड़का का है, इतना कहने के बाद उन्होंने श्रीराम सेे ताडका का वध करने का इशारा किया। गुरूदेव के इशारा पर श्रीराम ने अपने बाण से ताडका का वध कर दिया। कुछ दिन बीतने के बाद श्रीराम लक्ष्मण ब्रम्हर्षि के आश्रम पर रहने लगे, उधर बाद महाराज जनक द्वारा जनकपुर में स्वयम्बर रचाया गया था जिसमेें ब्रम्हर्षि विश्वामित्र को निमंत्रित किया गया था। निमंत्रण पाकर ब्रम्हर्षि विश्वामित्र अपने दोनो चेलो श्रीराम व लक्ष्मण के साथ जनकपुर के लिए प्रस्थान कर देते है। महाराज जनक जब ब्रम्हर्षि विश्वामित्र के आने की सूचना पाते है तो वे विप्र वृन्द के साथ उनका स्वागत करने के लिए गेट पर आकर उन्हे एक सुन्दर आश्रम में विश्राम करने का निवेदन किया। ब्रम्हर्षि विश्वामित्र अपने दोनो चेलो के साथ आश्रम पर विश्राम करने लगे। दूसरे दिन गुरू विश्वामित्र के पूजा हेतु पुष्प वाटिका में पुष्प लेने के लिए राम लक्ष्मण पहुँचते है। किन्ही कारणवश उसी पुष्प वाटिका में सीता जी भी सखियो के साथ पहुँचती है, जहाँ श्रीसीता राम का मिलन होता है। इस मिलन को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये।
इस अवसर पर अतिप्राचीन रामलीला कमेटी केे मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, वरूण अग्रवाल, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, राजकुमार शर्मा उर्फ छोटे आदि उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर।जनपद के थाना क्षेत्र करण्डा में रामलीला समिति चकिया द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके संदर्भ में एक महीने पहले से ही अभ्यास का कार्यक्रम चालू है। युवा बुजुर्ग वह बच्चे काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। समिति के अध्यक्ष यशवंत पांडेय ने बताया कि समिति का चुनाव भी हो चुका है जो की पिछले साल की तरह ही है। कोषाध्यक्ष- राधेश्याम पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश पांडेय, प्रबंधक राजेश पांडेय, महामंत्री कृष्णानंद पांडेय (पिंटू), व्यास- शिव बच्चन पांडेय तथा शिव दास पांडेय को निर्वाचित किया गया है। रामलीला का कार्यक्रम पूर्व की भांति रामलीला मंच चकिया के माध्यम से ही किया जाएगा। हालांकि बारिश का मौसम होने की वजह से कार्यक्रम प्रभावित होने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए बारिश से बचने के लिए संबंधित तैयारी पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि रामलीला का कैलेंडर तैयार हो गया है जिसके अनुसार-2 अक्टूबर- मुकुट पूजन तथा नारद मोह, 3 अक्टूबर- मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार तथा राम जन्म, 4 अक्टूबर- ताड़का वध तथा धनुष यज्ञ, 5 अक्टूबर- राम वन गमन, 6 अक्टूबर- भरत मनावन, 7 अक्टूबर- सीता हरण, 8 अक्टूबर- बाली वध तथा सीता की खोज, 9 अक्टूबर- लंका दहन, 10 अक्टूबर- विभीषण शरणागत तथा अंगद रावण संवाद, 11 अक्टूबर- लक्ष्मण शक्ति और 12- अक्टूबर को दशहरा का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राम के राज्यभिषेक की तिथि अभी निश्चित नहीं की गई है। जैसे ही तिथि निर्धारित होती है सभी दर्शकों को अवगत कराया दिया जाएगा।
धनुष मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई हरिशंकरी की अति प्राचीन रामलीला
गाज़ीपुर।अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के तत्वावधान में हर साल आयोजित होने वाली अति प्राचीन रामलीला का मंचन शनिवार, एकादशी 28 सितंबर से हरिशंकरी मोहल्ले में सांयकाल सात बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गया, राम चबूतरे पर आयोजित धनुष मुकुट पूजन समारोह में मंत्रों के साथ पूजन और आरती में गाजीपुर के उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम, सीओ सिटी सुधाकर पांडे, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के साथ कमेटी के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे।
उन्नीस दिनों तक चलने वाली इस रामलीला मंचन में आज हरिशंकरी में धनुष मुकुट पूजन, नारद मोह के और राम जन्म लीला का सजीव मंचन कलाकारों द्वारा मंचित किया गया, इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने बताया कि साढ़े चार सौ साल से अधिक समय से अनवरत चली आ रही इस राम लीला का मंचन तुलसीदास कृत रामचरित मानस के आधार पर तिथिवार किया जाता है, इस बार भी अति प्राचीन रामलीला का मंचन शहर के चिन्हित स्थानों पर होगा।कमेटी के पदाधिकारियों ने नगरवासियों को शुभकामना देते हुए सभी से इस आयोजन में सपरिवार उपस्थित होने की अपील भी की है।
इस अवसर पर गोपाल पाण्डे, रोहित अग्रवाल, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल, मनोज तिवारी, मयंक तिवारी, कुश त्रिवेदी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, छोटे शर्मा, कमलेश सिंह, प्रह्लाद पांडे के साथ अति प्राचीन रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।पूजा कार्यक्रम पंडित लव त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार से संपन्न कराया।
गाजीपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डा. जयंत कुमार, ज़िला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. अजय प्रकाश सिंह व ज़िला कार्यक्रम प्रबंधन अखिलेश गुप्ता के दिशा निर्देश में शुक्रवार को ज़िला कारागार में राजकिय होम्योपैथिक चिकित्सालय योग वेलनेस सेंटर महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बंदियों एवं स्टाफ़ को योग प्रशिक्षण दिया गया साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताया गया। इस दौरान योग के प्रति बंदियों को स्वस्थ रहनें के लिए ताडासन, वृक्षासन, सुर्य नमस्कार, जानू शिर्ष आसन, पवन मुक्त आसन, उत्कट आसन, विपरीत करणी आसन का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक धीरज राय ने बताया कि योग सिर्फ युवाओं के लिए ही होता है। आप सोच रहे होंगे क्या बच्चे और बुजुर्गों के लिए योग नहीं होता। होता है लेकिन उनके लिए जीवन में योग का महत्व अलग है। बुजुर्ग योग करते हैं, लेकिन उनकी चिंता सिर्फ स्वास्थ को लेकर होती है और वे भी सुविधाजनक योग करते हैं। युवाओं के सामने तो अभी संपूर्ण संसार पड़ा है। अभी तो हिमालय का शिखर चुमना है। इसीलिए हम कहते हैं कि योग की आवश्यकता युवाओं के लिए ज्यादा है, तो सही कहते हैं। सैय्यद सलमान हैदर ने बताया कि योग करने का सबसे अच्छा समय सुबह 4 से 7 बजे का होता है। अगर सुबह योग न किया जा सके, तो सूर्यास्त के बाद भी योग किया जा सकता है। योग करने के लिए हमेशा ऐसे कपड़े पहनें जिनमें आप आरामदायक हों और थोड़े ढीले हों। इस शिविर में बंदियों सहित सभी जेल अधिक्षक अरुण प्रताप सिंह, कारापाल राकेश वर्मा, उपकारापाल रविन्द्र सिंह, सुखवती देवी, शिक्षाध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्या, बंदि रक्षक व बंदि उपस्थित रहें।
गाजीपुर ।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा।जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चलाये जाने वाले अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो एवं पूर्व में संचालित अभियान में पाई गई कमियों में सुधार लाते हुए संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का उद्देश्य सार्थक हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान के हिसाब से अपने कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि किसी विभाग के द्वारा अभियान में लापरवाही की जाती है तो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। समस्त अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कराए जाने वाले कार्याे की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायतराज विभाग को कार्ययोजना के अनुरूप प्रत्येक गांव में साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एन्टी लार्वा छिड़काव, नालों की सफाई कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकरी ने नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई, नालियों की सफाई, फागिंग, झाड़ियों की कटाई कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने माह जुलाई में चलायें गये अभियान के फीडबैक की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। जिलाधिकारी ने दस्तक अभियान के अन्तर्गत शासन के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप गतिविधि संचालित करायें जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर जलभराव न होने पाए, जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो वहां एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए, संचारी रोग से संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए एक ग्रुप बनाकर उसमें दिन प्रतिदिन होने वाले क्रियाकलापों की फोटोग्राफ्स डाली जाए। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोग के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अधिशासी अभियन्ता नगर पालिका/नगर पंचायत, एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी, उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए, ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी। उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।
गाजीपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़ा के आठवें दिन बैजनाथ इंटर कालेज रौजा में भाषण, निबंध और रंगोली कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों की सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उपस्थित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हो रहा है। जो प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे हैं अभूतपूर्व विकास कार्यों से छात्र-छात्राओं रूबरू होंगे तथा अपनी प्रतिभा को इसके माध्यम से प्रदर्शित भी करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री विजय कुमार मिश्र ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कहा कि देश की एकता और अखंडता संप्रभुता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूती से काम काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण हो रहा है। पढ़ाई केवल डिग्री धारण करने के लिए एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण हो इसके लिए करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हार जीत जीवन का अभिन्न अंग है। इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जो प्रतिभागी पुरस्कार पाने से वंचित है। उनके लिए ये एक तैयारी है की अगली बार और मजबूती के साथ ऐसे प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें और सफल बनें।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने बताया कि बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्क्रेच, वोकल फॉर लोकल के तहत चित्रकला, निबंध, रंगोली के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण के माध्यम से बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का सम्मान जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने स्मृति चिन्ह कर किया।
प्रतियोगिता में भाषण में गरिमा यादव प्रथम, रजनी कुशवाहा द्वितीय और अंजली प्रधान और अविरल श्रीवास्तव संयुक्त रूप से तृतीय रहें। चित्रकला में समीर प्रथम, आलिया हसन द्वितीय और रजनी गुप्ता तृतीय रही। निबंध में मिस्टी जायसवाल प्रथम, कनिष्का मिश्रा द्वितीय और अनन्या तृतीय रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, प्रधानाचार्य पूजा श्रीवास्तव, प्रबंधक अनुज मिश्रा, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया, अविनाश सिंह, निखिल राय, आकाश श्रीवास्तव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर की अति प्राचीन रामलीला मंचन का एकादशी से होगा शुभारंभ
गाज़ीपुर।अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में प्रति वर्ष होने वाली परंपरागत राम चरित मानस के आधार पर मंचित होने वाली चलायमान रामलीला का मंचन “वंदे वाणी विनायको” के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा एकादशी, 28 सितंबर सांयकाल 7 बजे से अतिप्राचीन राम चबूतरा, हरिशंकरी गाजीपुर पर सांयकाल को सुनिश्चित है। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों और वालेंटियर्स के साथ राम सिंहासन, धनुष मुकुट पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, एसडीएम प्रखर उत्तम, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) ज्ञानेंद्र नारायण एवम सीओ सिटी सुधाकर पांडेय के संयुक्त कर कमलों द्वारा होगा। इसके उपरांत 28 सितंबर प्रथम दिन की रामलीला मंचन में नारद मोह, रामजन्म लीला का भव्य प्रसंग से हरिशंकरी में ही आयोजित है।