-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण,ली जानकारी


गाजीपुर।जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, सी जी एम, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाये सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। उन्होने ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। तत्पश्चात जिला जज के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्ष गृह मे विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए समस्त व्यवस्थाओ की जानकारी ली,संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
-
रोजगार मेला में 114 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-देवकली के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रतिभागी कम्पनियॉं L&T CSTI Bangalore,कल्पतरू इंडस्ट्रीज, क्वैस कॉर्पोरेशन लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेटलाइफ एवं बालकरू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 द्वारा, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कन्शट्रक्शन वर्कर, ट्रेनी, मैकेनिक, नेप्स ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, डिलिवरी ब्वॉय आदि पदों पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 310 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 114 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गई। जिसमें जापान, जर्मनी, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 25 अभ्यर्थियों का स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गई, जिसमें से 23 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाए गए, जिसमें से 08 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी पर काल किया जाएगा। आगामी रोजगार मेला- खण्ड विकास परिसर बाराचवर, गाजीपुर में 19.12.2024 को आयोजित होगा। -
कार्य मे लापरवाही में अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टिकरण का निर्देश


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ.प्र. शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। समीक्षा मे भवन निर्माण कार्य मे लापरवाही मे अधिशासी अभियन्ता आर ई डी को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को नहरों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया, ताकि किसानो को डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जा सके तथा किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को मुख्य मंत्री विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद मे प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। -
भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुई राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत

भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुई राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत

वाराणसी। द इंपीरियल होटल नई दिल्ली में भारत गौरव पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गाजीपुर से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत गौरव पुरस्कार फाउंडेशन उन भारतीय नागरिकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने और छुपी हुई प्रतिभाओं के लिए एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में कार्य करता हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में एक अमिट छाप छोड़ी है।भारत गौरव पुरस्कार समाज के प्रति लचीलापन, नवाचार और सेवा की भावना का प्रतीक है।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य पुरस्कार विजेताओं को देश की सेवा में अपने प्रयासों को दोगुना करने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही अपने उदाहरण से लाखों अन्य लोगों को उनका अनुकरण करने और हमारे सपनों के नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।भारत गौरव पुरस्कार फाउंडेशन हर साल 21 भारत गौरव पुरस्कार और 05 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान करता है।
-
कोई भी लाभार्थी पौष्टिक आहार से वंचित न रहे:डीएम


गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस समिति की मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैम-मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, आधार सत्यापन, एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होने सेन्टर पर वी एच एन डी कार्यक्रम नियमित रूप से करने ,मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ सैम-मैम बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे ए एन एम के माध्यम से दवाए उपलब्ध कराई जाए, बच्चो के स्वास्थ्य मे निरंतर प्रगति न होने पर उन्हें एन आर सी सेन्टर मे एडमिट कराने का निर्देश दिया। कैम्प लगाकर लाभार्थी का मोबाईल वेरीफिकेशन करते का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी पोष्टिक आहार से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, डी पी ओ ज्योति चौरसिया,परियोजना निदेशक राजेश यादव, समस्त सी डी पी ओ एंव अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। -
92 अभ्यर्थियों का हुआ चयन


ग़ाज़ीपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-बिरनों के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रतिभागी कम्पनियॉंजी L&T CSTI Bangalore, कल्पतरू इंडस्ट्रीज, क्वैस कॉर्पोरेशन लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेटलाइफ एवं बालकरू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 द्वारा, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कन्शट्रक्शन वर्कर, ट्रेनी, मैकेनिक, नेप्स ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, डिलिवरी ब्वॉय आदि पदों पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 92 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गई। जिसमें जापान, जर्मनी, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 35 अभ्यर्थियों का स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गई। जिसमें से 32 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाए गए, जिसमें से 25 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु ैप्प्ब्ए वाराणसी सेन्टर पर काल किया जाएगा। आगामी रोजगार मेला- खण्ड विकास परिसर, देवकली, गाजीपुर में 18.12.2024 को आयोजित होगा। -
पेंशनर्स दिवस का आयोजन,समस्याओं का होगा निस्तारण


गाजीपुर।जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित एवं कुछ विभागों के आहरण/वितरण अधिकारी के साथ-साथ समस्त पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स उपस्थित रहें। जिसमें मौजूद पेंशनर्स ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को रखा। इनमें अधिकांश की समस्या अपने-अपने विभागों से संबंधित थी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया की वयोवृद्ध पेंशनर्स को जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की आवश्यकता नही है। बल्कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विकल्पों के माध्यम से डिजीटल रूप से जीवित प्रमाण-पत्र प्रेषित किया जा सकता है। यदि पेंशनर को 80 वर्ष उम्र पूर्ण करने पर अतिरिक्त लाभ मिल चुका है तब उसके बाद के लाभ के लिए बार-बार कोषागार आने की जरूरत नही है। अपने आप साफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट हो जाएगा। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने मेडिकल बिल और पुनरीक्षित पेंशन के प्रकरण को रखा। इस मौके पर जनार्दन सिंह, विन्ध्याचल यादव, जटाशंकर मौर्या, अम्बिका दूबे आदि ने भी अपनी-अपनी विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषागार कर्मचारी राहुल, फहिम अहमद, विनोद, संजीव कुमार, दुर्गेश बहादुर आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
-
गाजीपुर गोल्ड कप ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ, स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इडियां लखनऊ ने मारी बाज़ी


गाजीपुर।गाजीपुर गोल्ड कप ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे किया। यह छः दिवसीय प्रतियागिता 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2024 तक संचालित रहेगी। जिसमे कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेगी।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि को अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर स्वागत किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नेशनल स्पोर्टिग क्लब प्रयागराज एवं स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इडियां लखनऊ के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इडियां लखनऊ ने एकतरफा मुकाबले मे 06-01 से विजयी रही।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच डी एल डब्ल्यू वाराणसी एंव अम्बुज हॉकी सोसाईटी गाजीपुर के मध्य खेला गया। जिसमे निर्धारित समायान्तराल तक दोनो टीमों मे काटें की टक्कर रही और मुकाबला बराबरी पर छूटा। निर्णय हेतु ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमे डी एल डब्ल्यू वाराणसी 05-03 से विजयी रही। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका रीशु सिंह एवं अविनाश सिंह ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर जमील, बृजेश व सलीम जावेद उपस्थि थे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन किया।उन्होंने अपने संबोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने बात कही। उन्होने कहा कि अम्बुज हॉकी सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपद गाजीपुर एवं अन्य जनपदो के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से गाजीपुर गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमे इस जनपद से लेकर अन्य जनपदो के बच्चो को अपनी प्रतिभा रखने का मंच मिलता है। जनपद गाजीपुर के कई खिलाड़ी अन्तर्राट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा बिखेर चुके है। जो एक हर्ष की बात है।
अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे।इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कराई गई है और आगे भी प्रत्येक वर्ष इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया इस 06 दिवसीय प्रतियोगिता कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेगी।
इस अवसर पर राजेन्द्र यादव (रेलवे), अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, सुरजीत सिंह यादव, पप्पु प्रजापति, अंसार अहमद एवं वरिष्ठ खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।



-
शम्मे गौसिया आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व हास्पिटल को मिली बीएएमएस व पीजी कोर्स में प्रवेश की अनुमति


गाजीपुर। शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व हास्पिटल सहेडी गाजीपुर को भारत सरकार NCISM ने सीट 52 BAMS (UG) तथा पीजी कोर्स में 17 सीट (स्त्री प्रसूति-04 सीट, शल्य तंत्र-04 सीट, रोग निदान एवं विकृती विज्ञान-04 सीट तथा कायचिकित्सा-05 सीट) की अनुमति पत्र सं0- Ref. No. 3-4/U.P/MARB/2024-Ay (11) 16.12.2024 के द्वारा अनुमति प्रदान कर दी है। उच्च न्यायालय लखनऊ बैंच ने उ०प्र० शासन को निर्देश दिये है कि इनकी स्पेशल काउन्सिलिंग कराकर सीट भरने के निर्देश जारी किये है जिसके लिए अल्पसंख्यक संस्थान के प्रबन्धक डा० आजम कादरी ने भारत सरकार NCISM एवं माननीय उच्च न्यायालय का तह दिल से शुक्रिया अदा किया।
-
विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को देखते हुए कंट्रोल रूम की हुई स्थापना


गाजीपुर।मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा संभावित हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से गतिशील रखने हेतु कार्यालय जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कलेक्ट्रेट के अंदर डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर में कन्ट्रोल रूम (दूरभाष नं0-05482224041) की स्थापना की गई है। उक्त कन्ट्रोल रूम में चन्द्रशेखर यादव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सैदपुर मो0 नं0-9198035134 एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी की देख-रेख में आवश्यक कार्यवाही को सम्पादित किए जाने हेतु अधिकारियो/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। यह ड्यूटी 03 सिफ्टो में लागई गई है। जिमसें नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी मो0नं0-9451487561 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स गुलाब प्रसाद कोटार्य मो0नं0-969587293, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) राजकमल सैनी मो0नं0-8318580110, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर शिवशंकर कश्यप मो0नं0-8896220036, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित कार्मिक समीर मो0नं0-8521616997 की प्रथम पाली में अवधि प्रातः 07 बजे से अपरान्ह् 02 बजे तक रहेगे।
द्वितीय पाली में गिरजा शंकर सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गाजीपुर मो0नं0- 8707326937 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स साधना विद्यार्थी मो0नं0- 7905229811, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) कमर अब्बास मो0नं0- 7499442742, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर जवाहर कुमार पटवा मो0नं0- 8840035318, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित गौरव ओझा मो0नं0- 9674266757 की अवधि अपरान्ह् 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगे। तथा तृतीय पाली में सचिदानन्द तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0नं0- 8130272156 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स धीरेश कुमार मो0नं0- 9450496367, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) अमित कुमार मो0नं0- 8382895059, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर दुर्गा यादव मो0नं0-8896888115, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित कार्मिक सतीश सिंह मो0नं0-8878445514, की अवधि रात्रि 10 बजे से प्रातः 07 बजे तक रहेगे। उन्होने संबंधित अधिकारियो/कर्मचारीगण को निर्देशित किया है कि संभावित हड़ताल के समय पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर निर्गत किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का कठोरता से अनुपालन करेंगे।





