Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती

    जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती


    गाजीपुर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी लोकनायक बिरसा मुण्डा की जयंती बुधवार को ‘जनजातीय  गौरव दिवस‘ के रूप में मनाई गयी। मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य महामहिम राज्यपाल सिक्किम ने लंका मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। स्वागत की इस घड़ी में स्कूली छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं कलाकारो द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति मनमोहक रही। इस दौरान उन्होने जनपद के ऐसे अनुसूचित जनजाति के युवाओ को मेडल एवं अंगवत्रम देकर सम्मानित किया। जिन्होने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रो स्थान प्राप्त कर अपने जनपद का नाम रोशन किया।
    मुख्य अतिथि राज्यपाल सिक्किम आचार्य लक्ष्मण ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए कहा कि आज भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती ‘‘जनजातीय गौरव दिवस‘‘ के रूप में पूरे देश मे मनाई जा रही है।

    भगवान बिरसा मुण्डा ने हमारे देश, अपनी संस्कृति, हमारे परम्पराओं, हमारे मूल्यों के लिए अपने प्राणो की आहूति देकर अपनी छोटी सी आयु मे बड़ा कार्य किया था। उन्होने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस, जनजातीय समुदाय के संस्कृति विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा भारतीय मूल्यो को बढावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मै यहां इस जनपद में आया हॅू, जनपद गाजीपुर संघर्षो एवं वीरो की धरती है तथा इस जनपद का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। इस बलिदानी धरती ने देश के लिए बहुत कुछ दिया है। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  और आदिवासी लोकनायक विरसा मुण्डा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन, झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन हैं भगवान बिरसा मुंडा के पिता का नाम सुगना पूर्ति और माता का नाम करमी पूर्ति था. कम उम्र में ही बिरसा मुंडा की अंग्रेजों के खिलाफ जंग छिड़ गई थी, जिसे उन्होंने मरते दम तक कायम रखा था। बिरसा मुंडा और उनके समर्थकों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। जल, जंगल, जमीन और स्वत्व की रक्षा के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया। आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले भगवान बिरसा मुण्डा ने उलगुलान क्रांति का आह्वान किया।भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।


    उन्होने कहा कि  ब्रिटिश शासकों के शोषण की भट्टी में आदिवासी समाज झुलस रहा था।बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को शोषण की यातना से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें तीन स्तरों पर संगठित करना आवश्यक समझा तथा उन्होने अंग्रेजों द्वारा लागू की गई जमींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के साथ जंगल जमीन की लड़ाई छेड़ दी। यह एक विद्रोह ही नही था बल्कि अस्मिता और संस्कृति को बचाने की लड़ाई भी थी। उन्होने अंग्रेजों के खिलाफ़ हथियार इसलिए उठाया, क्योंकि आदिवासी दोनों तरफ से पिस गए थे।एक तरफ, गरीबी थी तो दूसरी तरफ इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1882, जिसकी वजह से जंगल के दावेदार ही जंगल से बेदखल किए जा रहे थे. उन्होने इसके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक तौर पर विरोध शुरु किया और छापेमार लड़ाई की। 01 अक्टूबर 1894 को बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के खिलाफ़ आंदोलन किया ब्रिटिश हुकूमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके 1895 में हजारीबाग केंद्रीय कारागार में दो साल के लिए डाल दिया। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा को 3 फरवरी 1900 को चक्रधरपुर के कोपाई जंगल से अंग्रेजों द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया।9 जून 1900 को 25 वर्ष की आयु में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई। कार्यक्रम को गोंड़ महासभा तथा अनूसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोड़ ने भी संबोधित किया ।

    कार्यक्रम के संयोजक विनोद खरवार ने स्वागत संबोधन तथा अध्यक्षता कमलेश गोड़ ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, अनूप खरवार, अमरेन्द्र खरवार, जितेन्द्र गोड़, शशिकांत खरवार,लाल जी गोड़, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,कार्यक्रम में भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अखिलेश सिंह,प्रो शोभनाथ यादव,शैलेश राम,विश्व प्रकाश अकेला, अच्छेलाल गुप्ता, अविनाश सिंह, रामराज बनवासी,नीरज खरवार, संजय खरवार, विजय खरवार,अजय खरवार, प्रदीप गोड़, सुरेश खरवार, सत्यप्रकाश खरवार, अभिनव सिंह छोटू, नीतीश दूबे, रंजीत कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।

  • धूमधाम से निकाली गई भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

    धूमधाम से निकाली गई भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

    ग़ाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त की‌ शोभायात्रा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात निकाली गई । गाजे-बाजे,हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त के अलावा शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, दुर्गा माता के साथ साथ भारत माता एवं समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद,डॉ राजेंद्र प्रसाद,लाल बहादुर शास्त्री, डॉ सुभाष चन्द्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा,शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डॉ सम्पूर्णानंद, फिराक गोरखपुरी, महाकवि गोपाल दास नीरज, हरिवंश राय बच्चन मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा,महान प्ले बैक सिंगर मुकेश कुमार , मशहूर कामेडियन स्व.राजू श्रीवास्तव आदि की झांकी भी शामिल थी ।


    इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा

    लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त का जयकारा लगाते चल रहे थे।साथ में आतिशबाजी भी करते चल रहे थे । इस शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। महिलाएं,बच्चे और पुरुष सभी भगवान श्री चित्रगुप्त पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। लगातार 20वर्षों से निकल रही यह शोभायात्रा आज शहर में आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी रही । यह शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चित्तनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा,मिश्रबाजार, महुआ बाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई ।


    शोभायात्रा आरंभ होने के पूर्व इस शोभायात्रा में शामिल बतौर अतिथि सदर विधायक जै किशन साहू ,जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम,पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री अरूण सहाय द्वारा स्मृति चिन्ह ,अंगम् वस्त्रम् एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।


    शोभायात्रा में मुख्य रूप से महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव,अरुण सहाय, मनीष श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव,विपिन बिहारी वर्मा,प्रभात श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव, विपिन कुमार डब्बू,गौरव श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,अश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, ,नितेश श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव,प्रशान्त श्रीवास्तव,सुभांषु श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव,आर्यन श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । इस शोभायात्रा के संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों एवं चित्रांश बन्धुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।

  • लहूलुहान हालत में खेत मे पड़ी मिली किशोरी

    लहूलुहान हालत में खेत मे पड़ी मिली किशोरी


    लहूलुहान हालत में खेत मे पड़ी मिली किशोरी

    गाजीपुर।लहूलुहान हालत में खेत में एक किशोरी पड़ी मिली।किशोरी के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं।मामला रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टऊवां गांव का है।जहां धान के खेत में एक किशोरी गम्भीर रूप से घायल हालत में पड़ी मिली।किशोरी रेवतीपुर क्षेत्र के उधरन गांव की रहने वाली है।बताया जा रहा है कि किशोरी 4 दिन पूर्व से घर से लापता थी।परिजनों ने मामले में स्थानीय पुलिस को किशोरी के लापता होने की तहरीर भी दी थी।लापता किशोरी आज गम्भीर रूप से घायल हालत में धान के एक खेत मे पड़ी मिली।जिसे इलाज के लिए महिला अस्पताल लाया गया।जहां से उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछतांछ में जुटी हुई है।

  • डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, रोका लेखपाल का वेतन

    डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, रोका लेखपाल का वेतन

    गाजीपुर। शासन के निर्देश पर द्वितीय, शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना सुहवल में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना सुहवल 3 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें तीनों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दिवस पर समीक्षा के दौरान शिकायतो के निस्तारण के दौरान लेखपालों की अनुपस्थित पाई। जिसपर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाने वाले लेखपालो का तत्काल वेतन रोकने का आदेश दिया तथा लेखपालों को निर्देश दिया कि वह भूमि विवाद रजिस्टर बना ले, जिन लेखपाल के पास भूमि विवाद रजिस्टर नहीं पाया जाएगा उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है वो मौके पर  गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सुहवल, अन्य अधिकारी एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सीएम ने महामंडलेश्वर भवानीनन्दन को भेजा दीपावली का शुभकामना संदेश, सिद्धपीठ ने जताया आभार

    सीएम ने महामंडलेश्वर भवानीनन्दन को भेजा दीपावली का शुभकामना संदेश, सिद्धपीठ ने जताया आभार

    मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर भवानीनन्दन को भेजा दीपावली का शुभकामना संदेश, सिद्धपीठ ने जताया आभार


    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के गाजीपुर जनपद स्थित अति प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन जी महाराज को दीपावली का शुभकामना संदेश भेजा गया। मुख्यमंत्री द्वारा सिद्धपीठ पीठाधीश्वर को दिए गए बधाई संदेश के बाबत महामंडलेश्वर जी द्वारा मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापित किया गया। पंच दीपोत्सव पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज को शुभकामना संदेश के साथ ही दीपावली का उपहार भी भेजा गया। जिसमें मिट्टी के दीपक, रोली चंदन इत्यादि के साथ ही अन्य सामग्रियां भी रही। महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए दीपावली का शुभकामना दिया। महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज को यह शुभकामना संदेश पत्र व उपहार भेट जनपद के जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने सिद्धपीठ पहुंचकर दिया।

  • चेयरपर्सन और डीएम ने लाभार्थियों को दिया चेक और एलपीजी सिलेंडर

    चेयरपर्सन और डीएम ने लाभार्थियों को दिया चेक और एलपीजी सिलेंडर

    गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण माह नवम्बर, दिसम्बर 2023 तथा द्वितीय चरण में जनवरी 2024 से मार्च, 2024 तक 2 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल दिये जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ में निःशुल्क सिलेण्डर से सम्बन्धित कार्यक्रम का उद्बोधन प्रदेश के सभी जनपदों के लिए किया गया। जनपद-गाजीपुर में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के कार्यक्रम का उद्बोधन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जिला पंचायत मीटिंग हाल में कराया गया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गयी। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ऑयल कम्पनियों के जिला समन्वयक, अरूण कुमार व आई0ओ0सी0 के सेल्स आफिसर, जिला उज्ज्वला कमेटी के नामित सदस्य ओमप्रकाश राय, अवधेश राजभर एवं जिला पूर्ति कार्यालय, गाजीपुर के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधोहस्ताक्षरी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन समाप्ति के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा 10 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया गया। चेक वितरण के पश्चात् मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी द्वारा सम्बोधित किया गया और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। जनपद में कुल 66 घरेलू गैस एजेंसियॉ कार्यरत हैं। इन एजेंसियों के उज्ज्वला योजना के कुल 2,92,247 लाभार्थी हैं, जिसमें से ए0सी0टी0सी0 (आधार आधारित नकद अंतरण) के कुल 2,77,974 लाभार्थी हैं।

    1 अगस्त, 2023 को बी0सी0टी0सी0 के कुल 36,285 लाभार्थी थे, जिसमें से 22,012 लाभार्थियों का अभियान चलाकर आधार सत्यापन कराकर उनके बैंक खाते को आधार से लिंक करा दिया गया है और ये लाभार्थी ए0सी0टी0सी0 की श्रेणी में आ गये हैं। इस प्रकार अब वर्तमान में बी0सी0टी0सी (बैंक कैश ट्रांसफर कम्प्लाइंट) के कुल 14,273 लाभार्थी अवषेश हैं, जिनको बैंकों में आधार सत्यापन कराकर एन0पी0सी0आई0 मैप कराना है। इस योजना के अन्तर्गत ऐसे ए0सी0टी0सी0 लाभार्थी, जिनके बैक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे एवं जिनके द्वारा सम्बन्धित गैस एजेंसी पर जाकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण करा लिया होगा, वही इस योजना हेतु सर्वप्रथम पात्र होंगे। जनपद में ऐसे लाभार्थियों की संख्या कुल 95,731 है, जिनको प्रथम चरण में निःशुल्क रिफिल वितरण का लाभ मिलेगा। इस योजना के अन्तर्गत निर्गत होने वाले डी0बी0सी0 (लाभार्थी को दिये गये दूसरे सिलेण्डर कनेक्षन) पर निःषुल्क सिलेण्डर रिफिल लागू नहीं होगी। ऑयल कम्पनियों द्वारा जनपद में 1555 उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारियों को वर्तमान में 05 किग्रा का सिलेण्डर निर्गत किया गया है, उनको उनकी मॉग पर 14.2 किग्रा के सिलेण्डरों में परिवर्तित किये जाने का विकल्प ऑयल कम्पनी के स्तर से दिया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत मात्र 14.2 किग्रा0 के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःषुल्क सिलेण्डरों की सुविधा अनुमन्य होगी। इस योजना के अन्तर्गत सर्वप्रथम उपभोक्ता अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके उपरान्त सब्सिडी की धनराषि उसके आधार प्रमाणित खाते में तेल वितरण कम्पनी द्वारा अंतरित की जायेगी। जनपद में प्रति भरे सिलेण्डर का मूल्य लगभग 975/-रूपया है, जिसमें भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी 363.33 रू0 है एवं राज्य की सब्सिडी 611.67 रू0 है।

    ऑयल कम्पनियों द्वारा केन्द्रीय सब्सिडी तथा राज्य द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का अन्तरण लाभार्थियों के खाते में पृथक-पृथक किया जायेगा। उज्ज्वला योजनान्तर्गत आच्छादित अवषेष लाभार्थियों के जैसे-जैसे आधार प्रमाणित होते जायेंगे एवं उनका विवरण गैस एजेंसी पर ई-केवाईसी के माध्यम से पूर्ण होता जायेगा, उसी क्रम में उन्हें इस योजनान्तर्गत आच्छादित किया जायेगा। इस हेतु जिन ए0सी0टी0सी0/ बी0सी0टी0सी लाभार्थियों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण सत्यापन नहीं हो पाया है एवं ई-केवाईसी नहीं करायी गयी है। ऐसे लाभार्थियों को ऑयल कम्पनियों द्वारा उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है। गैस एजेंसियों द्वारा भी दूरभाष से उन्हें सूचित करते हुए ई-केवाईसी कराने हेतु बुलाया जा रहा है। इस प्रकार अभियान चलाकर आधार प्रमाणन एवं ई-केवाईसी कराया जा रहा है, जिसमें प्रषासन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। सभी एजेन्सी संचालकों के पास पर्याप्त संख्या में डिवाईसे (मशीने) उपलब्ध है और लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए सप्ताह में सातों दिन एजेन्सी पर वर्किग-डे कर दिया गया है, जिससे जैसे ही उज्ज्वला योजना का लाभार्थी एजेन्सी कार्यालय पर आये उसका उज्ज्वला योजना का कनेक्शन का के0वाई0सी0 अपडेट करा दिया जाय और उसका आधार सत्यापित कराकर उसके बैक खाते से जुड़वा दिया जाये। ऑयल कम्पनियों द्वारा आधार प्रमाणन हेतु एप्प विकसित किये जाने की कार्यवाही 02 दिन के अन्दर पूर्ण की जाय। एप्प विकसित होने पर उपभोक्ताओं के मोबाईल नम्बर पर भी एप्प डाउनलोड कराते हुए आधार प्रमाणन का कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाय।एतद्द्वारा द्वारा जनपद के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जनहित में सूचित किया जाता है कि जिनका आधार कार्ड उनके बैक खाते से सत्यापित हो और लिंक हो ऐसे लाभार्थी प्रथम चरण में माह नवम्बर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तक उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत घरेलू गैस की बुकिंग कराते हुए नगद धनराशि देकर गैस सिलेण्डर प्राप्त करें, जिन उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों के अभी तक आधार प्रमाणित न हो वे तत्काल एजेन्सी से सम्पर्क कर अपने आधार प्रमाणित (ई-केवाईसी) करा लें और जिन लाभार्थियों से बैक खाते आधार से लिंक नहीं है, वे अपने सम्बन्धित बैक से सम्पर्क कर अपने बैक खाते को आधार से लिंक करा ले।

    लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर आई0ओ0सी0 के लाभार्थी मो0नं0 7985623451 एवं बी0पी0सी0 के लाभार्थी मो0नं0 9756200246 तथा एच0पी0सी के लाभार्थी मो0नं0 8882376414 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधार करायें।

  • सपना सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    सपना सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    गाजीपुर।अष्टम आयुर्वेद दिवस 10 नवम्बर 2023 जिसकी थीम हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद कार्यक्रम के अर्न्तगत आम जन मानस में शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली रायफल क्लब से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं संतोष कुमार वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

    रैली में विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 छात्र-छात्राएं राजकीय सिटी इण्टर कालेज तक अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय सिटी इण्टर कालेज के राजदीप सभागार में धनवन्तरी जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलन डा० जयन्त कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डा० सुबोध त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, दिनेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय सिटी इण्टर कालेज द्वारा किया गया। अन्य कार्यक्रमों में मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं क्रमशः भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की आद्वया रघुवंशी एवं विजय लक्ष्मी प्रजापति, तथा तृतीय स्थान पर आर्दश इण्टर कालेज के रितेश यादव रहें। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय सिटी इण्टर कालेज के श्याम कृष्ण भारत, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कमशः आर्दश इण्टर कालेज महुआबाग के आदित्य कुमार सिंह व मनीष कुमार राय रहे। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर राजकीय सिटी इण्टर कालेज के कमशः अत्रिदेव, प्रदीप यादव (शिवम कुशवाहा व हैप्पी सिंह) रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में भी राजकीय सिटी इण्टर कालेज के कमशरू प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर प्रिंस गुप्ता, आदित्य लाल जोशी व शनि भारती रहे। निर्णायक मण्डल के रूप में अविनाश कुमार, स०अ०, शशिबाला यादव स०अ०, एवं डा० समीक्षा वरनवाल एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सिंहासन सिंह कुशवाहा, स०अ०, जितेन्द्र यादव, स०अ०, विभूति नारायण तिवारी, वरिष्ठ सहायक, दीपक सिंह, क० स०, पंकज मिश्रा, क०स० आदि के साथ राजकीय सिटी इण्टर कालेज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश


    गाजीपुर। जिला शिक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण की समीक्षा में गत माह की तुलना में कृत कार्यों की न्यून प्रगति वाले विकास खण्ड क्रमशः भाँवरकोल, कासिमाबाद, देवकली तथा बिरनो के खण्ड विकास अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी के साथ यथाशीघ्र कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

    साथ ही समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कायाकल्प के 16 पैरामीटर्स, 30 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाए तथा शेष तीन बडे़ पैरामीटर्स बाउण्ड्री वॉल, टाइलीकरण व फर्नीचर के संतृप्तिकरण की कार्य योजना 16 नवम्बर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त विकास खण्डों में विद्यालय परिसर में चिह्नित जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण व कार्यदायी संस्था द्वारा पुनर्निर्माण के कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा गया। तत्पश्चात् निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत शिक्षक-छात्र उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण योजना/शिक्षण सामग्री, प्रिंट रिच मेटेरियल के शत-प्रतिशत प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया। जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (डी0टी0एफ0) तथा ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स (बी0टी0एफ0) के सभी सदस्यों को माह नवम्बर 2023 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण करने हेतु कहा गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कम छात्र उपस्थिति पाए जाने पर सादात, बिरनो, रेवतीपुर तथा जमानिया के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। नैट-1 परीक्षा-2023 के परिणाम (कक्षा 01 से 03) में शिक्षा क्षेत्र सदर, नगर क्षेत्र बहादुरगंज व नगर क्षेत्र गाजीपुर तथा (कक्षा 04 से 08) में नगर क्षेत्र मुहम्मदाबाद तथा जखनिया के बेहतर प्रदर्शन प्रसन्नता व्यक्त कीं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक व एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश


    गाजीपुर। जिला शिक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण की समीक्षा में गत माह की तुलना में कृत कार्यों की न्यून प्रगति वाले विकास खण्ड क्रमशः भाँवरकोल, कासिमाबाद, देवकली तथा बिरनो के खण्ड विकास अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी के साथ यथाशीघ्र कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

    साथ ही समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कायाकल्प के 16 पैरामीटर्स, 30 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाए तथा शेष तीन बडे़ पैरामीटर्स बाउण्ड्री वॉल, टाइलीकरण व फर्नीचर के संतृप्तिकरण की कार्य योजना 16 नवम्बर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त विकास खण्डों में विद्यालय परिसर में चिह्नित जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण व कार्यदायी संस्था द्वारा पुनर्निर्माण के कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा गया। तत्पश्चात् निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत शिक्षक-छात्र उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण योजना/शिक्षण सामग्री, प्रिंट रिच मेटेरियल के शत-प्रतिशत प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया। जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (डी0टी0एफ0) तथा ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स (बी0टी0एफ0) के सभी सदस्यों को माह नवम्बर 2023 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण करने हेतु कहा गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कम छात्र उपस्थिति पाए जाने पर सादात, बिरनो, रेवतीपुर तथा जमानिया के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। नैट-1 परीक्षा-2023 के परिणाम (कक्षा 01 से 03) में शिक्षा क्षेत्र सदर, नगर क्षेत्र बहादुरगंज व नगर क्षेत्र गाजीपुर तथा (कक्षा 04 से 08) में नगर क्षेत्र मुहम्मदाबाद तथा जखनिया के बेहतर प्रदर्शन प्रसन्नता व्यक्त कीं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक व एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।

  • शाह फैज स्कूल में मनाया गया दीपावली एवं बाल दिवस

    शाह फैज स्कूल में मनाया गया दीपावली एवं बाल दिवस

    ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में दीवाली एवं बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने दीप प्रज्जवलित किया। उसके पश्चात् नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और एक विशेष प्रार्थना भी की। इसके पश्चात् दीवाली के लिए छात्र- छात्राओं ने तथा बाल दिवस के लिए अध्यापिकाओं ने बहुत ही सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। जिसमें प्रियंका राय, अंकिता दुबे, दीपिका वर्मा एवं श्रुति वर्मा थे। संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया।


    गीत की प्रस्तुति के बाद कक्षा ११ के छात्र पुष्कर उपाध्याय ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाषण की प्रस्तुति की।
    आजकल सोशल मीडिया का प्रभाव तेज़ी से बढ़ रहा है। संपर्क के साधन के साथ राजनीति ,अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग में तेज़ी आ रही है। इसके कारण यह समाज के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है।इसी को ध्यान में रख कर स्कूल के अध्यापकों द्वारा ‘हम बच्चे और सोशल मीडिया ‘ नामक एक नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय ने किया। मुख्य किरदार शिवम् प्रजापति , मंजीत सिंह, श्रुति वर्मा ,अंकिता दुबे एवं अंजलि चौरसिया द्वारा निभाया गया।
    विद्यालय की साज सज्जा आमना उबैद ,उमेश एवं सिमरन जायसवाल ने की।


    इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, को. ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी , वरिष्ठ अध्यापक राजेश सिंह, हनीफ सिद्दीकी, पुष्पा राय , खुंसा शमीम , डॉ रेशमा ज़फर एवं अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

Uttar Pradesh Fast News