-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
शाह फैज स्कूल में देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता की दिलाई गई शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि
गाजीपुर। शुक्रवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान को याद किया। ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी द्वारा प्रधानाचार्य, उप-प्रधनाचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकायों को देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की प्रतिज्ञा दिलवायी गयी ।


-
मोहम्मदाबाद विधानसभा के भाजपा नेता मनोज राय को बिहार चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

मोहम्मदाबाद विधानसभा के भाजपा नेता मनोज राय (पूर्व पी.सी.एस.) को बिहार चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी
गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभाओं का नेतृत्व कर रहे हैं

गाज़ीपुर।भाजपा संगठन ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाएँ कर रहे हैं। एनडीए गठबंधन की इन सभाओं के सुचारू संचालन हेतु उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद की मोहम्मदाबाद विधानसभा से आने वाले युवा भाजपा नेता मनोज राय (पूर्व पी.सी.एस.) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोज राय बिहार में अपने प्रशासनिक अनुभव के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं। पूर्व में उन्होंने बिहार राज्य में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं। इसी अनुभव के आधार पर भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बिहार चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रैलियों के संचालन एवं समन्वय की प्रमुख जिम्मेदारी दी है। भूमिहार समाज से आने वाले मनोज राय को विशेष रूप से भूमिहार बहुल क्षेत्र लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभाओं का दायित्व सौंपा गया है, जहाँ वे हाल ही में अमित शाह के साथ मंच साझा करते हुए देखे गए।
भाजपा के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने मनोज राय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक दक्षता बिहार चुनाव में पार्टी के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएगी। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों खुशी और उत्साह बना हुआ है। -
भौगोलिक भ्रमण एवं सर्वेक्षण के लिए दार्जलिंग रवाना हुई छात्राएं

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में भूगोल विभाग – स्नातक पंचम सेमेस्टर की छात्राएं क्षेत्रीय भौगोलिक भ्रमण एवं सर्वेक्षण के लिए डॉ. निरंजन कुमार यादव के निर्देशन में गुरुवार को दार्जिलिंग रवाना हुई। डॉ. निरंजन कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा है इसके साथ ही साथ भौगोलिक भ्रमण और सर्वेक्षण का उद्देश्य प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करना, प्राथमिक डेटा एकत्र करना, स्थानिक पैटर्न और मानव-पर्यावरण संबंधों को समझना, और भौगोलिक सिद्धांतों को व्यवहार में लाना है।

जिससे हमारी छात्राएं भावी जीवन में भौतिक पर्यावरण और मानवीय गतिविधियों के बीच जटिल अंतःक्रियाओं को आसानी से समझ सकें। यह यात्रा छात्राओं के लिए व्यावहारिक कौशल, जैसे नेतृत्व और टीमवर्क, विकसित करने में भी सहयोगी सिद्ध होगी । प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यात्राएं जीवन को एक नयी दिशा देती हैं। स्त्रियों को पिछे रह जाने के पीछे एक बड़ा कारण है कि वह अपने जीवन में यात्राएं कम कर पाती हैं। यात्रा हमें एक नयी दुनिया से परिचित कराता है और कई तरह की संकीर्णता से हमें ऊपर उठाता है। इस यात्रा दल में छात्राओं के साथ भूगोल विभाग के शोधार्थी भी सम्मिलित हैं। इस यात्रा दल में कुल 70 यात्री सम्मिलित हैं। उपर्युक्त सूचना मीडिया प्रभारी सह सहयात्री डॉ शिव कुमार ने दिया।



-
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया श्रीमद्भागवत कथा का रसपान

नगसर। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार को आर पी स्कूल ढढ़नी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम प्रसंग में कथावाचक आचार्य राम मनोज त्रिपाठी ने कई दिव्य घटनाओं का वर्णन किया, सबसे पहले स्यमंतक मणि का प्रसंग का जिक्र किए जिसमें भगवान श्रीकृष्ण पर झूठा आरोप लगाया जाता है, परंतु अंत में सत्य प्रकट हो ही जाता है और उनका तेज़ और गौरव और बढ़ जाता है। इसके बाद भगवान के अन्य विवाहों का वर्णन किए जिसमें उन्होंने सोलह हजार एक सौ राजकन्याओं से विवाह , जिन्हें नरकासुर ने बंदी बना रखा था। भगवान ने उन्हें मुक्त कर अपने साथ सम्मानपूर्वक विवाह किया, जो उनके करुणा और धर्म की रक्षा का प्रतीक है के बारे में व्याख्यान दिए।

इसके पश्चात नारद मोह कथा के बारे बताए जिसमें देवर्षि नारद भी माया में फँसकर भगवान की लीला का अनुभव करते हैं। फिर सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का प्रसंग को झांकी और भजन द्वारा दिखाने का प्रयास किए , जिसमें निर्धन ब्राह्मण सुदामा के प्रति भगवान का प्रेम, सच्ची मित्रता और भक्ति की सर्वोच्चता को दर्शाता है। उद्धव को संदेश देकर भगवान ज्ञान और वैराग्य की शिक्षा देते हैं, और अवधूतोपाख्यान के माध्यम से जगत के रहस्यों का उपदेश देते हैं। अंत में भगवान का अंतिम उपदेश, कल्कि अवतार का वर्णन और प्रलय के कथा के बारे में विस्तार रूप से चर्चा किए।

कथा के अंत में कथावाचक आचार्य राम मनोज त्रिपाठी ने कहा जिस प्रकार शुकदेव जी के कथा से राजा परीक्षित की मुक्ति हो जाती है उसी प्रकार यह कथा भक्तों को भक्ति, प्रेम और जीवन के सत्य का सन्देश देती है।जिससे सभी भक्तों का कल्याण हो जाता है।
आज के कथा में प्रदीप चतुर्वेदी,जयनारायण उपाध्याय,दयाशंकर दुबे,श्रीकांत चौबे,आशुतोष मिश्रा,देवेश तिवारी,जयगोविंद दुबे,पप्पू तिवारी,रणजीत राणा,रमेश व्यास,उपेन्द्र यादव,जयप्रकाश पाण्डेय,रामप्रवेश पाण्डेय सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के कथा का रसपान किया। -
बैठक में डीएम ने की राजनैतिक दलों और मतदाताओं से अपील

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की प्रक्रियाओ एवं दायित्वों और उनके अधिकारो से अवगत कराने हेतु जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों एंव निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी संग बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलो को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों, कार्यक्रमों और इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी राजनैतिक दलों से बूथ लेबल एजेंट बी एल ए नियुक्त करने का अनुरोध किया जो पुनरीक्षण कार्यों में बी एल ओ का सहायोग करेंगे ।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके तथा गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण, मिलान एवं इनका संग्रहण समय से हो तथा नये मतदाता , डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृत मतदाताओं को मतदाता सूची मे जोड़ा/हटाया जा सके। उन्होने बताया कि मतदेय स्थल पर बारह सौ से अधिक मतदाता नही होगे। इसके लिए सभी मतदेय स्थलों का सही से ड्रॉफ्ट प्रकाशन से पहले ही सम्भाजन की प्रक्रिया पूर्ण करा ली जायेगी तथा सम्भाजन के बाद नये मतदेय स्थलों के बनने पर बीएलओ की नियुक्ति भी समय से पूर्ण की जायेगी। उन्होने बताया कि जनपद मे मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जायेगा, जिससे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के दौरान कार्यों में बाधा नही होगी। उन्होंने कहा कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी), निर्धन एवं अन्य अशक्त व्यक्तियों को यथासंभव सुविधा प्रदान करने के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती की जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नवयुवकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल हो। उन्होंने सभी बूथ लेबल अधिकारियों को गणना प्रपत्र, घोषणा पत्र एवं फार्म-6 उपलब्ध कराने को कहा, मतदाता द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र की एक प्रति बीएलओ अपने पास रखेंगे और दूसरी प्रति अपने हस्ताक्षर सहित मतदाता को लौटाएंगे। इस दौरान गणना प्रपत्र के अलावा अन्य कोई अभिलेख न लिए जाएं। उन्होंने बताया कि शहरी मतदाता, अस्थायी प्रवासी गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, बी एल ए को ईआरओ, द्वारा प्रक्रिया से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 03 नवम्बर, 2025 तक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जायेगा। 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जायेगा एवं प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा।
09 दिसम्बर, 2025 को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक होगी। नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगी। 07 फरवरी, 2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों और मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, राजन प्रजाप्रति, प्रवीण सिंह भाजपा, रविकान्त राय कांग्रेस, राजेश यादव सपा, सुभाष राम, आदित्य कुशवाहा बसपा, जावेद अहमद आम आदमी पार्टी, एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं समस्त ई आर ओं ,सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, उपस्थित थे।

-
डीएम ने किया राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम गोदाम का निरीक्षण


गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रविकान्त राय (कांग्रेस), राजेश कुमार यादव (सपा), राजन कुमार प्रजापति (भाजपा), आदित्य कुशवाहा, सुभाष राम सिंपाही (बसपा) एवं जावेद अहमद (आप) उपस्थित रहे।

-
गाजीपुर पत्रकार भवन पर वरिष्ठ पत्रकार स्व.राजीव सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर पत्रकार भवन पर वरिष्ठ पत्रकार स्व० राजीव सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने बुधवार को कचहरी स्थित भवन में संस्था के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार स्व० राजीव सिंह को उनके निधन के बाद भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन “संस्था” के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें याद करते हुए एक शोक सभा आयोजित की और दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर संस्था के मंत्री आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राजीव सिंह गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य थे,उनका व्यक्तित्व हंसमुख और सौम्य था,वे काफी सामाजिक भी थे, वे अपने पीछे अपनी मां पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। वो जनसंदेश परिवार से जुड़कर समाचार संकलन का कार्य बहुत ही ईमानदारी से करते थे। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे, उनके निधन की सूचना 26 अक्टूबर की सुबह प्राप्त हुई थी, अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर की शाम को ही गाजीपुर बैकुंठ धाम पर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, पत्रकार जगत एवं अन्य सामाजिक वर्ग के लोग उपस्थित हुए थे। सदस्यों ने पत्रकार राजीव सिंह के जाने से इसे पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, मंत्री आशुतोष त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, आलोक त्रिपाठी, अभिनव चतुर्वेदी, मनोज कुमार गुप्ता, रविकांत पांडेय, विनय तिवारी, विनोद गुप्ता, शशिकांत तिवारी, प्रदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
-
शिविर लगाकर श्रद्धालुओ को दूग्ध व चाय का किया निःशुल्क वितरण

शिविर लगाकर श्रद्धालुओ को दूग्ध व चाय का किया निःशुल्क वितरण
गाजीपुर। सूर्य आराधना का चार दिवसीय पर्व डाला छठ मंगलवार की सुबह उदयमान सूर्य अर्घ्य के साथ समाप्त हुआ। इस डाला छठ पर लाखो की संख्या मे महिलाएं अस्तांचल व उदयांचल सूर्य को अर्घ्य देने गंगा घाटो व स्थानीय पोखरो व नदियो के किनारे छठ माता की फल फूल से भरे धन धान्य का प्रतिक टोकरी, सूप, धूप से पूजा करते हुए दूग्ध से जल में अर्घ्य देती है। घाटो पर किसी ब्रती महिला को अर्ध्य देने के लिए गाय के दूध की कमी न हो इसका प्रबन्ध कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवाभारती प्रकल्प के ओर से सोमवार के सांय व मंगलवार को प्रातः पर्याप्त मात्रा में दूध की उपलब्धता गंगा घाटो पर स्थानीय शिविर लगाकर की गयी।
जिसमें नगर क्षेत्र के ददरीघाट, कलक्टरघाट, चीतनाथ घाट, अंजही घाट पर डाला छठ के सभी श्रद्धालु माता बहनो को दूध उपलब्ध कराया गया एवं प्रातःकाल निःशुल्क वितरण किये जाने वाले दूध के साथ साथ छठ पर्व मे शामिल सभी आगन्तुको को चाय व काढ़ा का वितरण किया गया। इस व्यवस्था के सकुशल संचालन करते हुए जिला प्रचारक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसंेवक संघ अपने मनाये जाने वाले शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत सेवा भारती प्रकल्प के तरफ से श्रद्धालुओ को कोई असुविधा न हो इसके लिए बराबर निगरानी रखी जा रही है, नौकायान व सड़क मार्गो से गंगा घाटो का भ्रमण करके सभी व्यवस्थाओ को सूचारू कराया जा रहा है, जिससे डाला छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानियो का सामना न करना पड़े।

इसके लिए धारानगर, कासिमाबाद, मरदह, बिरनो, रेवतीपुर, जमानियां, भदौरा, भांवरकोल, बाराचवंर, गाजीपुर आदि खण्डो पर छठ पूजा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्वयंसेवक अपना सहयोग प्रदान किये। इस अवसर पर नगर संचालक, नगर प्रचारक, विहिप कांशीप्रान्त सेवा प्रमुख, नगर कार्यवाह सहित स्वयंसेवक बंधुओ ने अपना अपना योगदान दिया।




-
डूबते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य









गाजीपुर। सूर्य उपासना के पर्व डाला छठ पर भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य सोमवार की शाम को दिया गया। व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया के गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। शहर के साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्र के गंगा घाटों, पोखरों, नहरों एवं तालाबों पर श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने मां गंगा की गोद में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना की। परिवार के लोगों ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर व्रती महिलाओं सहित उनके परिवार के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

आज दोपरहर को व्रती महिलाओं तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों का गंगा घाटों के लिए निकलने का सिलसिला शुरु हो गया था। शाम को सभी गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। घाटों पर पहुंची व्रती महिलाएं सुपली में फल, सुपारी, नारियल, पान की पत्ती आदि पूजा संबंधित सामानों को लेकर पहुंची। इसके बाद वेदी को गंगा जल से धोकर धूप-अगरबत्ती जलाने और ईख को खड़ा कर कलश स्थापित किया।
करीब डेढ़ से दो घंटे तक पूजन-अर्चन किया। सूर्यास्त से पहले व्रती महिलाएं गंगा में पहुंची और हाथों में सुपली लेकर सूर्य की उपासना की। बाद में अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं के पुत्र, पति, बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने दूध और गंगा जल का अर्घ्य दिया। शहर के ददरीघाट, चीतनाथ घाट, कलेक्टर घाट, स्टीमर घाट, सिकंदरपुर घाट, नवापुरा घाट सहित अन्य घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। अर्घ्य का कार्य संपन्न होने के बाद व्रती महिलाएं तथा उनके घर के सदस्य घरों के लिए घाटों से रवाना हुए।
-
थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल का जलवा

थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का जलवा

गाजीपुर। सांसद थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को सीगरा स्टेडियम वाराणसी में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से 6 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया ।

जिसमें कोच देवेंद्र प्रजापति के सहयोग से क्रीती कौर एवं प्रियांशु राय स्वर्ण पदक , अंजली यादव रजत पदक और शिवांश विश्वकर्मा , विराट सिंह और अयान खान ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।






