Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • अंग्रेजो ने हिन्दू राष्ट्र को नेपाल, भूटान, तिब्बत, श्रीलंका, वर्मा को भारत से अलग कर कमजोर किया:प्रान्त प्रचारक

    अंग्रेजो ने हिन्दू राष्ट्र को नेपाल, भूटान, तिब्बत, श्रीलंका, वर्मा को भारत से अलग कर कमजोर किया:प्रान्त प्रचारक

    अंग्रेजो ने हिन्दू राष्ट्र को नेपाल, भूटान, तिब्बत, श्रीलंका, वर्मा को भारत से अलग कर कमजोर किया:प्रान्त प्रचारक

    गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के विजयदशमी उत्सव के उदघाटन सत्र में बुधवार को नगर के भाऊराव देवरस बस्ती के विवेकानन्द शाखा का विजयदशमी उत्सव आमघट स्थित स्थानीय मैरेजहाल के प्रांगण मे मनाया गया। उत्सव में मुख्य अतिथि काशीप्रान्त प्रचारक रमेश ने सर्वप्रथम भारत माता व संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार व माधव सदाशिवराव गोलवरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की जरूरत क्यो पड़ी उसपर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि भारव वर्ष हमारा छोटे छोटे राज्यो मे विभक्त था जिससे कई बाहरी आक्रान्ता आये और उन छोटे छोटे राज्यो को संगठित न होने से अपने राज्य का विस्तार करने लगे जिससे हिन्दु परम्परा व संस्कृति का हृास हुआ और हिन्दुओ का पतन हुआ। 7वीं शताब्दी मे आदि गुरूशंकरा चार्य ने पूरे भारत भ्रमण कर मठो व मंदिरो मे विद्यतजनो से शास्त्रार्थ किया और निरंजन अखाड़ा, निर्मोही अखाड़ा, उदासीन अखाड़ा जैसे सभी अखाड़ो मे जाकर शास्तार्थ कर उन्हे धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया। जो हिन्दू धर्म की रक्षा करते हुए नागा साधुओ व संतो को शस्त्र विद्या सिखाकर उन्हे धर्म की रक्षा मे लगाया गया। हमारे देश के असंगठित लोग संगठित अंग्रेजो का मुकाबला नही कर पाये और अंग्रेज यहा पर चर्च के पादरी, एसपी डीएम सीएमओ व कर्नल, जनरल बनकर हमारे हिन्दुओ को अपने सेना मे सिपाही बनाकर कर संगठित सेना के बल पर सौ वर्षो तक शासन किया। हिन्दुओ मे अभिव्यक्ति निर्माण व पूराने शौर्य को स्मरण कराने के लिए भगवाध्वज को आदर्श माना और देश मे फैले आसुरी शक्ति व राक्षसो के विनाश के लिए भगवान श्रीराम व हनुमान ने धर्म की रक्षा के लिए समाज को जगाने का कार्य किया उसी से प्रेरित होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गयी। भारत हिन्दू राष्ट्र है अंग्रेजो ने भारत को कमजोर करने के लिए 1904 में नेपाल को अलग कर दिया 1906 मे भुटान को अलग किया, 1930 मे इसी तरह तिब्बत, श्रीलंका, वर्मा, गंधार को अलग कर भारत को कमजोर किया। हमारी शिक्षा व सास्कृतिक व्यवस्था को नष्ट करने के लिए भ्रामक इतिहास लिखे गये। इन्ही लोगो मे राष्ट्रीय चेतना और पुराने वैभव को हनुमान की तरह जगाने के उददेश्य से इसका गठन किया गया। सर संघचालक मोहन भागवत के बयान पर बोलते हुए कहा कि हमारा विशाल भारत के पीओके जैसे एक कमरा मे अपना कुर्सी मेज रखकर जो कब्जा करना चाहते है अब उन्हे खाली करना होगा। जो आज सौ वर्ष का सफर पूरा कर रहा है। इससे पूर्व प्रान्त प्रचारक ने आज अपरान्ह मे धारानगर मे कार्यक्रम को संबोधित किया है। बस्ती प्रमुख संतोष पाण्डेय के नेतृत्व मे पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक जयप्रकाश ने किया। पथसंचलन झुन्नूलाल चौराहा पावरहाउस, महिला अस्पताल, मिश्रबाजार, महुआबाग, आमघाट पार्क होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुआ।
    इससे पूर्व केशव बस्ती के केशव शाखा पर विजयदशमी पर्व मनाया गया। जिसमे सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश ने शताब्दीवर्ष के महत्व को बताते हुए विगत सौ वर्षो की चर्चा किये और संघ के विभिन्न आनुशांगिक संगठनो पर प्रकाश डाला। शिक्षा के क्षेत्र मे बाल विद्या भारती व सेवा के क्षेत्र मे सेवा भारती, क्रिड़ा भारती, मजदूर महासंघ, किसान महासंघ, विश्व हिन्दू परिषद, गोसंवर्धन, स्वदेशी जागरण मंच, हिन्दू जागरण मंच, धर्म जागरण आदि जैसे दर्जनो आनुशांगिक संगठनो पर प्रकाश डाला और उनके समय समय पर उनके सहयोग की सराहना की। आगे शताब्दी वर्ष के पंच प्रण के पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुुटुम्ब प्रबोधन, समरसता व नागरिक कतर्व्य के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। तत्पश्चात नगर मे पथ संचलन के कार्यक्रम घोष के साथ ध्वजवाहक रितेश के नेतृत्व में नगर के झुन्नूलाल चौराहा, महाजनटोली, नियाजी होते हुए बैजनाथ चौक प्रकाश टाकिज, लालदरवाजा, हरिशंकरी होते अग्रसेन धर्मशाला मे समाप्त हुआ। जिसमें जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, विश्व हिन्दु परिषद काशी प्रान्त के सेवा प्रमुख दिनेश चन्द पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

  • सीएम योगी के संभावित आगमन को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

    सीएम योगी के संभावित आगमन को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

    गाज़ीपुर(भुडकुड़ा)। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जनपद में आ रहे है । कार्यक्रम स्थल सिद्ध पीठ भुड़कुडा और सिद्ध पीठ हथियाराम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रमों के निमित्त उचित दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धपीठ भुडकुडा के ब्रह्मलीन महंथ रामाश्रय दास का श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा मे प्रतिमा का अनावरण करने, प्रबुद्ध जन सम्मेलन व बुढ़िया माई का दर्शन पूजन करने हथियाराम मठ पर आएगे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, व अधिकारियों ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ के महंथ भवानी नन्दन यति जी महाराज व सिद्धपीठ भुडकुडा के महंथ पीठाधीश्वर संत श्री शत्रुघ्न दास जी से मुलाकात कर स्थिति का अवलोकन किया व जरूरी अनुदेशों के पालन हेतु अधिनस्थों को उचित निर्देश भी दिए।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अवधेश राजभर ,अखिलेश सिंह और जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

  • खेलो में बढ़-चढ़ कर ले भाग,प्रदेश और देश में अपना और परिवार का नाम करें रोशन:डा.संगीता बलवंत

    खेलो में बढ़-चढ़ कर ले भाग,प्रदेश और देश में अपना और परिवार का नाम करें रोशन:डा.संगीता बलवंत

    गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरुप खेल सामग्री का वितरण मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा संगीता बलवंत एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल के कर कमलों द्वारा आडिटोरियम हाल विकास भवन में किया गया। मिशन शक्ति 05 के अन्तर्गत महिलाओं को सशक्त बनाए जाने हेतु 168 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा आह्वान किया गया कि खेलो में बढ़-चढ़ कर भाग लें,जनपद, प्रदेश और देश में अपना और परिवार का नाम रोशन करें, जिससे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित भारत /2047 के संकल्पो को साकार किया जा सके। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु खेल सामग्री ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही है। आज वर्ष 2024-25 के चयतिन 168 महिला गंगल दल एवं 141 युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम के आयोजक दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर द्वारा सांसद राज्यसभा एवं अध्यक्ष नगरपालिका को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अरविन्द यादव कीड़ाधिकारी, राजन प्रजापति, संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०दल अधिकारी, रविशंकर प्रसाद, किशनचन्द्र, अखिलेश यादव, चन्द्रकान्त यादव, सिन्धुजा यादव, आंचल सिंह एवं कनिष्ठ सहायक अमरनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

  • विकास खंड देवकली में “पोषण पंचायत कार्यक्रम”का आयोजन

    विकास खंड देवकली में “पोषण पंचायत कार्यक्रम”का आयोजन

    गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बुधवार को बरहापुर बीआरसी, विकास खंड देवकली में “पोषण पंचायत कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता श्रीवास्तव, सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहीं।
    कार्यक्रम के दौरान छः गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मिशन शक्ति” महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर ने मिशन शक्ति के तहत उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी  संजय कुमार सोनी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 108, 1076 आदि) की जानकारी दी और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं इन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी, सीडीपीओ  समीर सिंह, तथा एजाज अहमद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • डीएम ने की बैठक,25 केंद्रों पर होगी परीक्षा,10872 अभ्यर्थी होंगें सम्मिलित

    डीएम ने की बैठक,25 केंद्रों पर होगी परीक्षा,10872 अभ्यर्थी होंगें सम्मिलित

    डीएम की अध्यक्षता में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 की समीक्षा/तैयारी बैठक हुई आयोजित

    जनपद में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु 25 परीक्षा केंद्रों पर 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती

    गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) को दो सत्रों में सम्पन्न कराने एवं उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन किए जाने तथा परीक्षा को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सकुशल, नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक पलिस लाईन सभागार कक्ष मे सम्पन्न हुई।
    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 की परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित उपस्थित सभी केन्द्र व्यवस्थापकों/सह केंद्र व्यवस्थापकों को समयबद्धता एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण करते हुए परीक्षा केन्द्रों के अप्रोच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई आदि का सघन निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्र/ओएमआर शीट के गोपनीय बण्डल को निर्धारित समय पर ट्रेजरी के डबल लाक से प्राप्त करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध कराएगे। संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक गोपनीय बण्डलों को प्राप्त कर वीडीयोग्राफी कराते हुए कक्ष निरीक्षकों को उपलब्ध करायेंगे। पूरी प्रक्रिया के दौरान परीक्षा की संवेदनशीलता को बरकरार रखते हुए समस्त कार्यवाही सुनिश्चित कराएगे। इसमे किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कर एफ.आई.आर. दर्ज कराया जाएगा।
    परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुये अपर जिलाधिकारी वि0/रा00 ने उपस्थित सभी अधिकारियों को परीक्षा के दिन की सुबह से लेकर शाम तक की समस्त गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश देते हुये बिन्दुवार विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि परीक्षा जनपद के 25 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए कुल 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 25 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 04 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 25 केन्द्र व्यवस्थापनक एवं 25 सह केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 25 केन्द्रों पर परीक्षा दिनांक 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वाह्न 09.30 बजे से पूर्वाहन 11.30 बजे तक व अपराह्न 02.30 बजे से अपराह्न 04.30 बजे तक) आयोजित होगी। जिसमें कुल 10872 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
    जिलाधिकारी ने ड्यूटी में लगाए गए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा 2025 के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, एस0पी0सिटी0 ज्ञानेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक, आयोग के नामित अधिकारी, सहित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक/सह केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

  • बालिकाओ की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन,नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर रहीं विजयी

    बालिकाओ की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन,नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर रहीं विजयी

    गाजीपुर। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर जूनियर बालिकाओ की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन मिशन शक्ति के अन्तर्गत नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी के कर कमलो द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया । जिसका पहला सेमीफाइनल मैच नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर बनाम रामपुर माझा के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 13 अंक एवं रामपुर माझा 03 अंक प्राप्त किया जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 10 अंको से विजयी रही, दुसरा सेमीफाइनल मैच बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम नेहरु स्टेडियम बी के मघ्य खेला गया । जिसमें बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 12 अंक एवं नेहरु स्टेडियम बी 08 अंक प्राप्त किया जिसमें बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 04 अंकों से विजयी रही । इस प्रतियोगिता का फाइनल मैंच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर ए बनाम बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 08 अंक एवं बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 05 अंक प्राप्त किया, जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 03 अंकों से विजयी रही। प्रतियोगिता का संचालन राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक के द्वारा किया गया । आफिशियल के रुप में शिवानी राय, अंशु राय. पिन्टु यादव, अभिषेक पाल, विनोद यादव, सुनील यादव, बन्दना, अजित यादव, रागिनी, सौरभ राय रहें। इस अवसर पर, सावित्री कुशवाहा, पुनम, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, मु0 मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें।अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।

  • जिला पंचायत विभाग द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,चार महिला को किया सम्मानित

    जिला पंचायत विभाग द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,चार महिला को किया सम्मानित

    गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकास भवन सभागार में जिला पंचायत विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय एवं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी/परियोजना निदेशक दीन दयाल द्वारा चार महिला ग्राम प्रधानों में ग्राम फ़तेउल्लाहपुर की सुनीता देवी, ग्राम मिथुनपार की इतवारी देवी, ग्राम बिशनपुरा पिपरी की बिंदु यादव, एवं ग्राम सेमराचक की रानी देवी को अपने-अपने ग्राम सभाओं में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा एवं घरेलू उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह द्वारा चाइल्डलाइन (1098) के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि चाइल्डलाइन संकटग्रस्त बच्चों की 24×7 सहायता करती है और किसी भी रूप में मदद की आवश्यकता होने पर तुरंत सहयोग प्रदान करती है। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना इत्यादि के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1098, 108, 1090, 1930, 181, 101, 112 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित महिला ग्राम प्रधानों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया गया।

  • पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

    पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

    गाजीपुर।मिशन शक्ति-05” उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान फेज-05 के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया तथा समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र में आई हुई विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवाद/मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

  • कोर्ट ने सुनाई रेप और मर्डर मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    कोर्ट ने सुनाई रेप और मर्डर मामले में आरोपी को फांसी की सजा

    कोर्ट ने आरोपी को दी फांसी की सजा

    गाजीपुर । गाजीपुर की पॉक्सो विशेष कोर्ट का बड़ा फैसला सुनाया है।गाजीपुर पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग बच्चे से रेप और मर्डर के मामले में आरोपी को मृत्युदंड की सजा दी है।कोर्ट ने आरोपी को रेप और मर्डर मामले में दोषी मानते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।मामला गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव का 19 फरवरी 2024 का है।जहाँ आरोपी संजय नट ने 8 वर्षीय बच्चे से अप्राकृतिक सेक्स करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।नाबालिग बच्चे से रेप और मर्डर के बाद आरोपी ने बच्चे का शव प्लास्टिक की एक बोरी में भरकर अपने घर के एक बक्से में छिपाया था।मृतक बच्चे के घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे के शव को आरोपी के घर से एक बक्से से बरामद किया था।मामले में अभियोजन की ओर से कुल 8 गवाह पेश किए गए थे।साक्ष्यों के परीक्षण और गवाहों के बयानात के बाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट रामावतार प्रसाद ने आरोपी को मृत्युदंड की सजा देने का फैसला सुनाया।कोर्ट ने मामले में आईपीएस की धारा 377,302 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एम और 5 जे की उपधारा 4/6 के तहत ये फैसला दिया।गाजीपुर में 14 वर्षों के बाद किसी आरोपी को कोर्ट से मृत्युदंड की सजा दी गयी है।

  • धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

    धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

    गाजीपुर।शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी जी की जयंती हर्षाेल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके उपदेशों और उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम मंदिरों पर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समाज को सत्य, धर्म, और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने समानता, न्याय और मानवता के मूल्यों को अपने ग्रंथों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों/कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, कविताएँ और विचार प्रस्तुत किए गए।
     इस अवसर जनपद के ब्लाक स्तरो एवं तहसील स्तरों में हनुमान मंदिरों, राम जानकी मंदिरों में कई आयोजन किये गए। कई श्रीराम, हनुमान जी के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ शुरू किया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में अनवरत रामायण पाठ, भजन और भक्तिमय लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि महर्षि बाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं जिनके द्वारा रचित रामायण विश्व के आदि ग्रंथ के रूप में आज भी पूज्यनीय है, जो व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन का आधार है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि, श्री राम, हनुमान जी से संबंधित मंदिरों पर दीप प्रज्वलन, दीपदान के साथ साथ वाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया है।
     इसी क्रम में आज ग्राम हुसैनुपर सकरा में शिव मन्दिर, ब्लाक करण्डा के ग्राम पंचायत परमेठ में नवल नाथ मन्दिर, ग्राम लहना, विकास खण्ड मनिहारी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरहट में खण्ड विकास अधिकारी अरविन्द यादव के मार्गदर्शन मॉ दुर्गा मन्दिर पर मॉ शारदा इण्टर कालेज प्रांगण में रामायण पाठ का शुभारंभ, राम जानकी महाहर धाम सुलेमापुर देवकली में बाल्मीकि रामायण का संगीत मय कार्यक्रम किया गया। सहित अन्य मंदिरों में  सूचना विभाग के कलाकारो द्वारा हनुमान मंदिर परमेठ में विध्याचल सिंह यादव द्वारा, चकेरी उपरवार में महेश सिंह यादव लोकगीत बिरहा पार्टी द्वारा, ग्राम ताजपुर में हनुमान मन्दिर में पारस नाथ यादव द्वारा, शिव मन्दिर ग्राम हुसैनपुर सकरा में दरोगा राम द्वारा, शिवधाम कॉलोनी, पिठापुर में बाल्मीकि रामायण का पाठ, भजन गायन एवं पूजा अर्चन किया गया।

Uttar Pradesh Fast News