-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
जीएसटी सुधारो के प्रति जागरूकता के लिए भाजपा द्वारा सम्मेलन आयोजित




गाजीपुर। हटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार के नारे के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत जीएसटी बचत उत्सव मे रविवार को जीएसटी सुधारो के प्रति जागरूकता के लिए गाजीपुर सदर विधानसभा व जहुराबाद विधानसभा मे भाजपा द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया। गाजीपुर सदर विधानसभा मे नगर के परसपुरा मुहल्ले स्थित जायसवाल धर्मशाला में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. दर्शना सिंह ने कहा कि 2014 से पहले भारत को गांव ,गरीब, सपेरों का देश कहा जाता था किसी ने सपनों में भी कल्पना नहीं की थी कि भारत कभी विकसित भारत बनने का लक्ष्य लेना तो दूर सपना भी देख सकता है। लेकिन आज सबका साथ, सबका विकास की भावना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के द्वारा देश की तेज गति से हो रहे विकास से देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ रहा है। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान किसी भी मनुष्य के जीवन के लिए महत्वपूर्ण व जरूरी है। जिसके लिए सरकार ने जीवन यापन की कुछ जरूरी बस्तुओं को जीएसटी मुक्त कर दिया गया है। जीएसटी दरों मे भारी कटौती से हमारे देश के लोगों को बहुत सारी बचत हुई है। उन्होंने कहा कि यह लाभ सिर्फ ग्राहक को नहीं बल्कि व्यापारियों को भी है सामान जब सस्ता होगा तो व्यापार भी बढ़ेगा जब व्यापार बढ़ेगा तो मैन्युफैक्चर करने वाले लोगों की आर्थिक उन्नति भी होगी जिससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह देश के लिए बड़ी बात है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत सी नकारात्मक ताकते देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, अपरिपक्व सोच के विपक्षी नेता देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं । भ्रष्टाचार रहित सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करते हुए बिना भेदभाव के बहुत बड़े साहसिक निर्णय लिया है। उन्होंने धारा 370 ,राम मंदिर, महाकाल कॉरिडोर सहित विभिन्न उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा कि कोरोना काल में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन का निर्माण किया जो सिर्फ देश के लोगों के लिए नहीं बल्कि कई देशों के जीवन रक्षा मे उपयोगी हुआ।उन्होंने कहा कि विगत दस वर्षों मे सरकार ने 60% राष्ट्रीय राजमार्ग में वृद्धि, दोगुना हवाई अड्डे का निर्माण ,144 बंदे भारत ट्रेनो के अलावा देश की निर्यात क्षमता में तीन गुना वृद्धि हुई, 3 करोड़ 80 लाख गरीबों में आवास वितरण के साथ आज 25 करोड लोग जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे थे उनका जीवन समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेज गति से बढ़ रहा है विपक्ष बोल नहीं पा रहा है।
विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि बिना किसी व्यापारी संगठनों, राजनैतिक दलो के मांग के सरकार ने जनता की जरूरतों को समझते हुए स्व निर्णय से जीएसटी स्लैब मे सुधार किया है जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है,और आम जनता के लिए एक बड़ा सहारा है।जीएसटी सुधार से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। यह सुधार न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि आम जनता के जीवन को भी आसान बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि जीएसटी के सुधार से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विकास की गति बढ़ेगी।उन्होंने नाम लेकर बताया कि जीएसटी की घटी दरो से कई जीवन रक्षक वस्तुओं से दरें कम की गई हैं, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। और लोगों को अधिक खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले महिलाएं और व्यापारी वर्ग अत्यंत भयभीत रहा करते थे, किसान लाचार, युवा बेरोजगार था लेकिन व्यवस्था की उत्तम पारदर्शिता के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से आज समाज का प्रत्येक वर्ग खुशहाल और समृद्ध है। उन्होंने व्यापारियों से आवाहन किया कि जीएसटी के घटे हुए स्लैब को अपने दुकानों पर चस्पा करें ताकि प्रत्येक व्यक्ति इससे अवगत हो सके।
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सबके प्रति धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीएसटी सुधारो सहित देश के समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई कमजोर दिल, दिमाग का व्यक्ति इतना बड़ा निर्णय नहीं ले सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर सुरक्षा की मजबूत कानून व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ दर्शना सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सरोज कुशवाहा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय आदि ने नगर की दुकानों पर जाकर जीएसटी से जुडी जानकारी साझा किया।
सम्मेलन का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर सम्मेलन के आयोजक अच्छेलाल गुप्ता, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरिता अग्रवाल,प्रो शोभनाथ यादव, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, साधना राय, सुरेश बिन्द, संतोष वर्मा, आनंद जायसवाल, विजय शंकर वर्मा, विजय विश्वकर्मा, श्री प्रकाश केसरी, ओमप्रकाश तिवारी बच्चा सहित सैकड़ों व्यापारिक मौजूद थे। -
चारों भाइयों का मिलन देखकर दर्शक हुए भाव विभोर

चारों भाइयों का मिलन देखकर दर्शक हुए भाव विभोर


गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी 3 अक्टूबर शुक्रवार को सकलेनाबाद में रामलीला के क्रम जिले का ऐतिहासिक भरत मिलाप लीला देखकर दर्शक भाव विभोर हुए।
मालूम हो कि श्री राम के वनवास काल का शेष एक दिन रह गया था कि भरत अपने राज्य अयोध्या में प्रभु श्री राम के आने की राह निहार रहे थे और चिंतित थे। इसी बीच हनुमान जी ब्राह्मण का भेष बनाकर श्री राम की आज्ञा के अनुसार दूत बनकर अयोध्या आए और महाराज भरत से प्रभु श्री राम के आने का संदेश भरत को सुनाते हैं। श्री राम के आने की सूचना पाकर भरत जी आए हुए ब्राह्मण से पूछते हैं –
को तुह्म तात कहां ते आए। मोहि परम प्रिय बचन सुनाए। हभाई तुम कौन हो और कहां से आए हो जो तुम मुझे परम प्रिय वचन सुना रहे हो इतना सुनते ही हनुमान जी कहते हैं कि मारुति सुत मैं कपि हनुमान नाम मोरी सुनु कृपा निधाना। मैं जाति का वानर हूं मेरा नाम हनुमान है इसके बाद हनुमान जी अपने असली रूप में आकर के भरत जी के चरणों में प्रणाम करते हैं तो भरत जी उन्हें अपने गले से लगा कर कहते हैं कि कपि तव दरश सकल दुख बीते। मिले आजु मोहि राम पिरिते। हे हनुमान जी आपका दर्शन पाकर मुझे ऐसा मालूम होता है कि हमारे सामने भैया राम उपस्थित हो ऐसा मुझे महसूस हो रहा है।
उसके बाद हनुमान जी भरत जी से विदा होकर वापस भारद्वाज मुनि के आश्रम पर चले जाते हैं।
उधर प्रभु श्री राम के आगमन की सूचना पाकर भरत जी वशिष्ठ जी और शत्रुघ्न जी के साथ अयोध्या से प्रयागराज के लिए श्री राम से मिलने रथ पर सवार होकर चल देते हैं। आगे जाने पर भारद्वाज मुनि के आश्रम के निकट अपने रथ को रोक करके गुरु वशिष्ट जी से निवेदन करते कि आप आईए।इसके बाद भरत और शत्रुघ्न भारद्वाज मुनि के आश्रम पर पहुंकर श्री राम के चरणों में साष्टांग दंडवत करते हैं भरत को साष्टांग दंडवत करते देखकर श्री राम जी उन्हें उठाकर भाई भरत को गले से लगाते हैं। भरत राम के मिलाप देख कर उपस्थित जन समुदाय जय श्री राम के नारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंजाय मान कर दिया। चारों भाइयों के प्रेम को देखकर उपस्थित जन समुदाय के आंखों से आंसू छलक उठते हैं। इसके बाद श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का रथ वापस अयोध्या के लिए प्रस्थान कर देता है। श्री राम आते समय श्रृंगवेरपुर केराजा तथा अपने मित्र निषाद राज से भेंट करते हैं उसके बाद उनका रथ अयोध्या के लिए प्रस्थान कर देता है।
अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से महाराज भरत जी का रथ झु्न्न लाल चौराहा, आमघाट, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआ बाग, चौराहा, पहाड़ खां पोखरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर आकर मेला समाप्त हुआ।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी ,उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल ,अनुज कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार गुप्ता ,अजय कुमार अग्रवाल ,सुधीर कुमार अग्रवाल ,धीरज अग्रवाल, कृष्णांश त्रिवेदी, राम सिंह यादव, राजेश गुप्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। -
डीएम ने तहसील मोहम्मदाबाद का किया निरीक्षण,दिए निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील मोहम्मदाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम,अधिष्ठान एवं अन्य पटलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाईलो का रख-रखाव अव्यवस्थित ढ़ग से पाए जाने पर पटल सहायक (आर0के0बाबू ) अशोक तिवारी मु0 बाद का स्पष्ट्रीकरण जारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि जब तक इनका संतोषजनक स्पष्ट्रीकरण प्राप्त होने तक वेतन वाधित करने का निर्देश दिया। उन्होने परिसर की साफ सफाई के साथ फाईलो का रख रखाव का निर्देश दिया। उन्होने उपजिलाधिकारी मु0 बाद को निर्देशित किया कि कोई भी लाभार्थी एवं किसान अपनी समस्या लेकर आता है तो तत्काल उनकी बात सुनकर उनके आवेदनो का निस्तारण किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगाी। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने आफिस के फाईलो के रख रखाव के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हुए आवेदकों का तत्काल निस्तारण मौके पर किया जाए।
-
218 शिकायत पत्र में 29 का निस्तारण



गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मोहम्मदाबाद में अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार संपन्न हुआ। जिसमे 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 218 में शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 29 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, परियोजना निदेशक, तहसीलदर मोहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। -
महिलाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया





गाजीपुर।मिशन शक्ति-05” उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता के मंदिरों में आने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी महिलाओं को पम्पलेट वितरित किया गया।स्थित पंडालों में जाकर वहाँ पर उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया। समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र में आई हुई विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवाद/मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । उसके समस्त थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ बल की मदद से समस्त जनमानस में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।
-
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों संग की बैठक,दिए निर्देश


गाज़ीपुर।मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रविंद्र जायसवाल का मंगलवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने आज लोक निर्माण विभाग की अतिथि गृह में पहुंचकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर जनपद के विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.मंत्री ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा,संरक्षण,सम्मान, एवं जागरूकता , हेतु मिशन शक्ति 5.0, जनपद मे लॉयन ऑर्डर व्यवस्था एवं जनपद के विकास में गति लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा इरज राजा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। -
मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया गया कन्या पूजन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया गया कन्या पूजन
गाजीपुर। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज (5.0) के अंतर्गत
महिला कल्याण विभाग जनपद में जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम के द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय महुआबाग पर किया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग जनपद गाजीपुर द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु उन्हें प्रेरित किया गया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप स्टेशनरी के सामान में कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल,एवं फल की टोकरी आदि सामान दिया गया एवं कन्याओं को हलवा,पूरी,सब्जी भी खिलाई गई साथ ही वहां पर आए लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जागरूक किया गया एवं मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव एवं महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बच्चियों के अभिभावक उपस्थित रहेl
-
किक बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल का जलवा

नेशनल जूनियर किक बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का जलवा
गाजीपुर। जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 22 से 27 सितंबर तक डॉक्टर वाई एस परमार औद्योगिक वानिकी विश्वविद्यालय नौनी सोलन हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 900 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।

विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में जिले के शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से दो खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया । जिसमें कोच एवं नेशनल रेफरी देवेंद्र प्रजापति तथा टीम मैनेजर आमना उबैद के सहयोग से खुशी यादव फुल कॉन्टैक्ट-60किलो भारवर्ग में रजत पदक और अर्पिता कुमारी फूल कांटेक्ट में-56किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अपने जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने मंगलवार को कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं दी।



-
माता शबरी का फल खाना श्री राम हनुमान मिलन सुग्रीव मित्रता

माता शबरी का फल खाना श्री राम हनुमान मिलन सुग्रीव मित्रता



गाज़ीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान लीला के 13वें दिन 29 सितंबर को शाम स्थानीय रामलीला मैदान लंका में में माता शेवरी का फल खाना श्री राम हनुमान मिलन तथा सुग्रीव से मित्रता लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने प्रभु श्री राम का पूजन आरती किया। इसके पश्चात बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा पुरी भब्यता पूर्व माता शेवरी का फल खाना, श्री राम हनुमान मिलन, तथा सुग्रीव से मित्रता लीला का मंचन किया गया।
लीला के क्रम में दर्शाया गया कि प्रभु श्री राम सोने के मृग का शिकार करने के बाद अपने कुटिया में आकर सीता जी को न देखकर दोनों भाई राम लक्ष्मण बेचैन हो जाते हैं और विलाप करते हुए सीता की खोज करने के लिए जंगलों पर्वतों पर पता लगाते हैं वह पशु पक्षियों से पूछते हैं कि हे खग मृग हे मधुकर श्रे़नी। तुम देखी सीता मृग नैनी। वे जंगल के पशु पक्षियों से पूछते हैं आप लोगों ने हमारी भार्या सीता को कहीं देखा है इस प्रकार विलाप करते हुए जंगलों को पार करते हुए मूर्छित पड़े गिद्धराज जटायु के पास आते हैं जटायु ने श्रीराम को सीता का पता बताते हुए कहा कि लंका पति रावण आपके भार्या सीता जी को हरकर दक्षिण दिशा की ओर गया है। मैं सीता जी को लाख प्रयास किया फिर भी मैं सीता को नहीं बचा पाया। उसी पापी रावण ने मेरी यह दशा की है। इतना कहने की बाद जटायु ने प्रभु श्री राम के गोद में अपने प्राण को त्याग देता है। श्री राम अपने हाथों से जटायु का अंतिम संस्कार करके आगे चलते हैं थोड़े ही देर में प्रभु श्री राम माता शेवरी के आश्रम में पहुंचते हैं माता शेवरी श्री राम लक्ष्मण को देखते ही दोनों भाइयों को अपने आश्रम के अंदर ले जाकर सुंदर आसन लगा कर प्रभु श्री राम लक्ष्मण को बैठाया और कंदमूलफल लेकर प्रभु श्री राम को चीख चीख कर खिलाती हैं। प्रभु श्री राम बखान करते हुए बड़े भाव के साथ माता शबरी के हाथों दिए गए मीठे फल को खाते हैं। माता शेवरी प्रभु श्री रामसे जंगल में दर-दर भटकने का करण पूछती है प्रभु श्री राम ने सीता जी के हरण के बारे में सब कुछ बताते हैं इतना सुनने के बाद माता शेवरी ने उनसे कहा कि हे प्रभु आगे जाने ऋष्यमूकपर्वत है। वहां बाली का छोटा भाई सुग्रीव अपने भाई बालि से छुप कर रहता है आप वहां जाएं और मित्रता का हाथ बढ़ाएं। उनके द्वारा सीता जी का पता लगाया जा सकता है। प्रभु श्री राम माता शेवरी के बतानेपर तथा उसके भक्ति को देखकर नवधा भक्ति का वरदान देते हुए शेबरी से आज्ञा लेकर सीता की खोज में निकल जाते हैं।
प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता जी की खोज करते हुए आगे बढ़ते हैं थोड़ी ही देर में ऋष्यमूक पर्वत पर पहुंचते हैं उधर बालि
का छोटा भाई सुग्रीव अपने भाई बालि के डर से ऋष्यमूक पर्वत पर एक कंदरा में छिप कर रहता था जब वह दो वीर पुरुष को देखकर डर जाता है उसने हनुमान को बुलाकर वीर पुरुष का परिचय जानने के लिए हनुमान जी को भेजता है। हनुमान जी ऋष्यमूक पर्वत पर ब्राह्मण के भेष में जाते हैं और उन दो वीर पुरुषो से परिचय और उनके आने का कारण पूछते हैं श्री राम ने उन्हें ब्राह्मण समझकर प्रणाम करते हुए कहते हैं कि यह ब्राह्मण देवता हम दोनों अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पुत्र राम और लक्ष्मण है मैं अपनी भार्या सीता की खोज करते हुए पर्वत पर आया हूं। मुझे पता चला है कि इस पर्वत पर महाराज सुग्रीव रहते हैं उनके द्वारा सीता का पता चल सकता है। इतना सुनते ही हनुमान जी अपने असली रूप में आकर श्री राम के चरणों में झुक कर प्रणाम करते हैं। वीर पुरुष श्री राम लक्ष्मण को अपने कंधे पर बिठाकर आकाश मार्ग से महाराज सुग्रीव के पास ले जाते हैं। वहां पहुंच कर प्रभु श्री राम ने अग्नि को साक्षी मानकर महाराज सुग्रीव से मित्रता करते हैं।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उपमंत्री पं0 लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सुधीरअग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश प्रसाद, कृष्णांश त्रिवेदी रहें। -
चकिया की रामलीला में हनुमान ने किया लंका दहन

चकिया की रामलीला में हनुमान ने किया लंका दहन

चकिया (गाज़ीपुर):परंपरागत भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ चल रही चकिया की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार की रात हनुमान जी द्वारा लंका दहन का अद्भुत मंचन किया गया। मंचन देखते ही पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
लीला में दिखाया गया कि कैसे हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में सीता माता को प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। रावण के सैनिकों द्वारा पकड़ने पर हनुमान जी ने अपनी पूंछ में आग लगवाई और संपूर्ण लंका को जला डाला। जैसे ही मंच पर आग और प्रकाश प्रभाव से लंका जलने का दृश्य सामने आया, वैसे ही दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
कलाकारों का शानदार अभिनय
इस अवसर पर राम का किरदार अमृत पांडेय, लक्ष्मण का आयुष पांडेय, हनुमान का लवकुमार, अंगद का संतोष, जामवंत का नीरज, विभीषण का रामप्रवेश, सुग्रीव का विकाश, रावण का क्रांति और मेघनाद का किरदार टंटन ने निभाया। सभी कलाकारों ने अपनी जीवंत अदायगी से दर्शकों का मन मोह लिया। समिति के मीडिया प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि चकिया की रामलीला की यह परंपरा वर्षों से निरंतर चल रही है और यह लीला आसपास के गांवों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।
इस मंचन ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रबल किया बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का सशक्त संदेश भी दिया।





