गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। शिक्षक संघ ने जनपद के शिक्षकों की लंबित समस्याओं को रखा और दुश्वारियां भी बताई। इसके अलावा कई मामलों में शिक्षकों के प्रति कर्मचारियों की लापरवाही को भी उजागर किया। सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों की पेंशन, जीपीएफ भुगतान समेत अन्य समस्याएं भी रखी। प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य चौधरी दिनेश चन्द्र राय और जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याएं जानी। शिक्षकों ने पदोन्नति चयन वेतनमान समेत अनेक समस्याएं संगठन के समक्ष रखी। इसके बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल दोनों नेताओं के नेतृत्व में डीआईओएस से मिला। उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण कराने की मांग रखी। चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि शिक्षक समस्याओं का निस्तारण कराने को लेकर संगठन वचनबद्घ है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, विवेकानन्द गिरी, अमित कुमार राय, डॉ रियाज अहमद, अहद खाँ, रत्नेश राय, जयशंकर राय, मनोज सिंह, उमेश चन्द्र राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, कुँवर अविनाश गौतम, प्रदीप कुमार वैश्य, सत्येद्र सिंह, सूर्यप्रकाश राय, विजय मिश्रा, अभिषेक राय, यशवन्त सिंह, पकंज राय, पुष्कल तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, हृषिकेश, लोकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
इनसेट-
प्रमुख मांगों में मनोज कुमार स०अ० अष्टशहीद इ०का० मुहम्मदाबाद का वेतन भुगतान, रविन्द्र कुमार स०अ० हिन्दू इण्टर कालेज जमानियों का चयन वेतनमान, उमेश कुमार यादव स०अ० इण्टर कालेज भुड़कुड़ा का चयन वेतनमान, गौरव कुमार सिंह स०अ० इण्टर कालेज सियाँवा, सैदपुर पर किये गये एफ0आई0आर0 का निस्तारण, ओम नारायण राय, प्रधानाचार्य इण्टर कालेज दाऊदपुर जमानियों के अवशेष का भुगतान, जनपद में आयोग से आये हुए अध्यापकों का तत्काल वेतन भुगतान, जनपद में आयोग द्वारा चयनित कितने अध्यापकों का सत्यापन की रिपोर्ट आ गयी और कितने अध्यापकों की रिपोर्ट आना शेष है, की सूचना से संगठन को तत्काल अवगत कराने, संजय यादव लिपिक शहीद संस्मण इण्टर कालेज शेरपुर के पदोन्नत, (पत्रावली जो विगत कई महीनों से कार्यालय में लम्बित है) को तत्काल निस्तारित करने, शराफत अली श्री गाँधी इण्टर कालेज भोजापुर का जून 2021 में 16 वर्ष पूरा हो चुका है, पत्रावली कार्यालय में लम्बित है, उस पर ए०सी०पी० लगाकर तत्काल
निस्तारित करने, कैलाश राय व शिवशंकर राम के अवशेष का भुगतान करने, यशवन्त सिंह कार्यवाहक प्रधानाचार्य इण्टर कालेज महिचा (सैदपुर) के पत्रावली का निस्तारण, जनपद के वेतन भुगतान में बहुत विलम्ब हो रहा है। जिसका तत्काल भुगतान करने और जनपद के लम्बित पदोन्नति, चयनवेतनमान एवं अवशेष का भुगतान किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर वार्ता हुई।