अचेत अवस्था मे युवती मिलने से फैली सनसनी

गाजीपुर।शनिवार की सुबह गहमर कोतवाली क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव के सिवान में हाथ पैर बंधे एक युवती के अचेत अवस्था मे मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।खुदरा गांव के कुछ लोग सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। लोगों ने देखा कि एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी है। उसका हाथ पैर बंधा हुआ है। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बेहोश युवती को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य में भदौरा ले आई जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि युवती लाल रंग का सूट पहनी है। उसके हाथ पैर फीता से बंधे थे और गला नारियल की रस्सी से गला बांधा गया था। आशंका जताई जा रही है कि लड़की को मारने का प्रयास किया गया था। भदौरा सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के दौरान अस्पताल में पुलिस के द्वारा पूछताछ में युवती ने अपना नाम सुशीला कुमारी (17) बताया। लोगों का कहना है कि अपने गांव से पथरा गांव के सिवान में कैसे पहुंची थी युवती। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में गहमर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि युवती द्वारा अभी बहुत कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। लड़की के होश में आने के बाद ही सही स्थिति का पता लग सकेगा। मामले की छानबीन की जा रही है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.