विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मना शाह फैज का 37वां स्थापना दिवस

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मना शाह फैज का 37वां स्थापना दिवस

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज़ पब्लिक स्कूल का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस बार का स्थापना दिवस वन महोत्सव को समर्पित था।कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना एवं स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने 1985 में विद्यालय की स्थापना से अबतक के संक्षिप्त इतिहास से सभी को अवगत कराया। वन महोत्सव पर आधारित आर्ट प्रतियोगिता’ के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए हेमंत राव, सरदार दर्शन सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में विद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापो की सराहना की। अतिथियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधिका अतिया अदहमी ने बी एस ए सहित सभी का धन्यवाद किया। विद्यालय के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया से किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.