इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में फिर लहरा शाहफैज स्कूल का परचम

इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में फिर लहरा शाहफैज स्कूल का परचम

गाजीपुर। शाहफैज पब्लिक स्‍कूल ने सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें इस कालेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में मान्‍या राय और विवेक कुमार यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शाहफैज स्कूल का नाम रोशन किया। संजना सिंह, शिक्षा कुमारी, जुरिका नोरानी ने संयुक्‍त रुप से 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। सलोनी ने 95. 8 प्रतिशत प्राप्त किया, मोहम्‍मद आरिफ राईनी ने 94.8 प्रतिशत, आयुष राय ने 94 प्रतिशत, संभावी चौबे ने 93.6 प्रतिशत, रितेश कुमार गुप्‍ता ने 92.4 प्रतिशत, त्रयंबकेश सतीश ने 92.4 प्रतिशत, अलीशा फातिमा ने 92 प्रतिशत, रिसंत राय ने 91.6 प्रतिशत, निहारिका तिवारी ने 91 प्रतिशत, वेदांत साहू ने 90.2 प्रतिशत, आदेश पांडेय ने 90.2 प्रतिशत तथा कामर्स के छात्र आयुषी गुप्‍ता ने 92. 6 प्रतिशत अंक हासिल किया। शाहफैज पब्लिक स्‍कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.