डीएम ने लगाई फटकार

गाजीपुर।मंगलवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी कमी मिली नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित को दिया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए संबंधित को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
डीएम वन स्टाप सेंटर, कोविड-19 वार्ड, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया। वन स्टाफ सेंटर में गंदगी का अम्बार होने तथा साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका चेक किया।डिजिटल एक्स-रे कक्ष के बाहर अत्यधिक भीड़ होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कक्ष के बाहर केवल मरीज एवं उनके साथ एक सहयोगी ही रहेगा। ज्यादा भीड़ न लगाएं। तत्पश्चात उन्होंने अस्पताल के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े किए हनों के लिए सही पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जिससे जाम की समस्या न होने पाए। उन्होंने संबंधितों को निर्देश देते हुए चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यहां आने वाले मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.