गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 1 अगस्त 2022 से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का शुभारम्भ पी0जी0 कालेज के सभाकक्ष में दीप प्रज्जवलित कर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सम्बन्धित महाविद्यालय के छात्र/छात्राओ को धन्यवाद देते हुए निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने हेतु 1 अगस्त 2022 से 31 मार्च 2023 तक आाधार एकत्र किये जाने का शुभारम्भ किया गया। उन्होने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की निर्वाचन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रो के मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके मजबूत विश्वास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक/युवतियों को मतदाता सूची में शामिल किये जाने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहें कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। 1 अगस्त 2022 से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने सम्बंधी कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने हेतु उपस्थित मतदाताओं, छात्र/छात्राओं सहित सभी व्यक्तियों एवं आम नागरिकों से अपील की। कहा कि यह अभियान एक वर्ष में 4 बार 1 जरवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को नाम जोड़े जाने, संसोधन एवं नए नाम जोड़ने का कार्य किया जायेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की प्रक्रिया यद्यपि स्वैच्छिक है फिर भी हम सब की जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदाताओं से फार्म-6बी भरवाने का प्रसास किया जाय। ऑनलाइन रूप से ईआरओ नेट, गरूणा, एनवीएसपी, वीएचए एवं http//nvsp.in पर किया जा सकता है तथा यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाईन नम्बर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकता है तथा स्व प्रमाणीकरण के बिना मतदाताओं द्वारा आवश्यक संलग्नकों के साथ फार्म-6 बी ऑनलाइन जमा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इस प्रक्रिया में किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नही किया जायेगा। कहा कि ऑफ लाईन एवं आनलाईन दोनो सुविधा प्राप्त है जो आफलाईन फार्म फरने के बाद उसे तत्काल ऑनलाईन बी0एल0ओ0 द्वारा या निर्वाचन कार्यालय से किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने सम्बन्धित बी0एल0ओ0, लेखपाल तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है या उपजिला निर्वाचन अधिकारी से किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही दिनांक 1 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हो गयी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके बारे में समयबद्ध रूप से कार्यक्रम प्रारम्भ किये जाने सम्बंधी निर्देश जारी कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु अगस्त 2022 में 2 तिथियां 7 एवं 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को विशेष कैम्प आयोजन के लिए निर्धारित किया गया है। यह कैम्प जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर लगाया जायेगा, जहां पर मतदाता सूची में शामिल मतदाता फार्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नम्बर भर कर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते है। यह कार्यक्रम सभी तहसीलो के 2-2 महाविद्यालयो, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थित तथा जनपद के समस्त बूथो पर बी0एल0ओ के माध्यम से कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, समस्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारी, युवा अधिकारी कपिल देव राम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।