वृद्धा आश्रम में केक काटकर मनाया जन्मदिन

गाज़ीपुर।सोमवार को विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का जन्म दिन उनके समर्थकों ने लंगड़पुर स्थित वृद्धा आश्रम में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने दीर्घायु होंने की तथा निरन्तर प्रगति करने की कामना किया । इस अवसर पर छावनी लाइन लंगड़पुर स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को मिष्ठान एवं फल वितरित किया गया । समर्थकों ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई भी दी ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव,परमानन्द श्रीवास्तव, चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, संदीप राय, अरविंद सिन्हा,संजय श्रीवास्तव,पवन श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव, मुन्ना लाल,अनुज राय,गोलू राय,आशीष राय,सौरभ राय,नूर आलम,मनीष यादव,विशाल, अप्पू यादव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संयोजक एवं विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.