सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
गाजीपुर।गुरुवार की सुबह सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटावर कलां निवासी सुरेंद्र प्रजापति (25) आज सुबह गांव के किसी को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोड़ने गया था। वहां से वह लौट रहा था। इसी दौरान सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआमकसूदपुर गांव के पास आज सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सुहवल प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।