गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को हेल्दी स्नैक (स्वस्थ आहार प्रतियोगिता) आयोजित की गयी। जिसमें गृह विज्ञान प्रभारी नेहा कुमारी व साथी प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजनों को बनाया। प्रतियोगिता के विषय के अनुसार छात्राओं ने विभिन्न पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण युक्त व्यंजन बनाकर उनके पोषक तत्वों पर प्रस्तुतीकरण भी किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पोषण के प्रति जागरूक करना था।


इसमें गृह विज्ञान की बी.ए. तृतीय वर्ष की मुस्कान व शिफा प्रथम स्थान, बीएससी की अर्पिता व नेहा द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की ज्योति व स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा छात्राओं को खूब सराहा गया व भविष्य में इसी तरह की गतिविधियों में लगातार बने रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।





