खुशखबरी:15 करोड़ लोगों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

खुशखबरी:15 करोड़ लोगों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

लखनऊ।बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह योजना सितंबर में खत्म हो रही है। कैबिनेट की मीटिंग में फैसले के बाद मुफ्त अनाज योजना का लाभ अब दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से गरीब और वंचित वर्ग के लगभग 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का फायदा मिलेगा। इस योजना का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिलेगा।
लंबे समय से कोविड-19 महामारी के कारण जीवन यापन में कष्ट का सामना कर रहे गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से फिर बड़ी राहत दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही थी। खाद्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसमें इस योजना को तीन महीने का विस्तार किए जाने की बात कही गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने तीन महीने यानी दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.