2375 बेरोजगारों को मिला रोजगार

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया किया गया। इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्ष ने बताया कि कौशल विकास, जिला सेवायोजन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले मे 42 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 4200 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख कम्पनियोें में मुख्य रूप से महेन्द्रा ऑटो मैन पॉवर, रोहित हाइब्रिड सीड्स, एल एंड टी कम्पनी, डाबर आयुर्वेद, मारूती सुजुकी, वीवा जेन ब्यूटी सैलून द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग 2375 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथियो द्वारा नियुक्त प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगो को रोजगार प्राप्त हो जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होने आमलोगो से अपील किया कि आगामी रोजगार मेले में भी अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.