पटाखा की दुकानों पर रखें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था:एसपी

गाजीपुर। दीपावली पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी पटाखा की दुकान आरटीआई ग्राउंड में लगाया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने आरटीआई ग्राउंड में लगने वाले पटाखा दुकानों के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों से सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी–अपनी दुकानों पर पानी, बालू, अग्निशमन यंत्र और मिट्टी अवश्य रखें। ताकि आपात स्थिति में होने वाले दुर्घटनाओं से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक नगर गोपी नाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.