डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस फोर्स संग सोमवार को जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे चिकित्सालय,महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की।जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई,इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए,इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।इस मौके पर एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार कई थानो के थानाध्यक्ष एवं भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.