


गाजीपुर। देवकली ब्लाक के माऊपारा ग्राम मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण विषय पर संगोष्ठी देवकली मंडल शक्ति केन्द्र के तत्वाधान मे शनिवार को आयोजित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की केन्द्र व प्रदेश मे सत्तारुण भाजपा के शासनकाल मे गाजीपुर जनपद का बहुमुखी विकास हो रहा है। जिसमे जनपद मे मेडिकल कालेज, फोरलेन सहित गांवो मे सङकों का निर्माण, रेलवे स्टेशन सहित अन्य विकास कार्य जारी है, साथ ही विगत नौ वर्षो मे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ और उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया। एमएलसी ने विरोधियो पर तंज कसते हुए कहा की विधायक व सासंद ऐसा चुने की जो आप लोगो के सुख – दुख, दर्द मे शामिल हो। भारतीय जनता पार्टी एक ऎसी पार्टी है जिसमें बिना भेद भाव बरते सभी जाति, धर्म, समप्रदाय का विकास कर रही है। जब तक समाज के दबे, कुचले वर्गो का विकास नही होगा तब तक हमारा राष्ट्र समृद्धसाली नही हो सकता है। संगोष्ठी कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, लोकसभा संयोजक आईटी अनूप जायसवाल, नरेन्द्र कुमार मौर्या, दीलीप गुप्ता, कमलेश पाण्डेय, अवधेश सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, नौसाद अहमद, रामलोचन राम, कृपाशंकऱ कुशवाहा, सनाउल्लाह शन्ने, लड्डन अहमद, राजेश गुप्ता आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्र लाल यादव व संचालन आँशु दूबे ने किया। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक शक्ति केन्द्र प्रमुख पवन वर्मा ने आये हुए लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।







